गोभी मैथी – Kasoori Methi Gobi Recipe – Cauliflower with Fenugreek Leaves

मैथी की सुगन्ध के साथ गोभी की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट बनती है, बाजार में हरी मैथी मिल रही है तब आप हरी मैथी ले लीजिये और अगर हरी मैथी नहीं है.
मेथी मटर मलाई (Methi Matar Malai) मेथी आलू (Methi Alo Fry), मेथी पूरी (Methi Poori), मेथी और अरहर की दाल (Methi Tuvar Dal), मेथी बेंगन (Methi और न जाने क्या क्या.. सभी तो मुझे बहुत पसंद हैं मेथी ताजा हो या सुखाई हुई कसूरी दोनों खाने का स्वाद और खुश्बू बढ़ा देतीं है. आइये आज हम गोभी मैथी की सब्जी बनायें.
Read - Kasoori Methi Gobi Recipe – Cauliflower with Fenugreek Leaves Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cauliflower with Fenugreek Leaves
- फूल गोभी - आधा किग्रा. (एक गोभी)
- मैथी - 250 ग्राम या एक छोटा बन्च
- ताजा दही - 50 ग्राम (1/4 कप)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2-3
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - छोटी आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
विधि- How to make Cauliflower with Fenugreek Leaves
गोभी को बड़े टुकड़ों में काट लीजिये. गुनगुने पानी में आधा छोटी चम्मच नमक डालिये और गोभी के टुकड़े इस पानी में डुबा कर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी से गोभी के टुकड़े निकालिये और अच्छी तरह धो लीजिये, गोभी के टुकड़े को छलनी में रख लीजिये ताकि उनमें से पानी निकल जाय.
मैथी के डंठल तोड़िये और पत्ते अच्छी तरह 2 बार साफ पानी में डुबा कर धोइये, थाली में रखकर अतिरिक्त पानी निकलने के बाद मैथी को बारीक कतर लीजिये.
अदरक को छीलिये, धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये. दही, अदरक और हरी मिर्च को ग्राइन्डर में डालिये और अदरक मिर्च बारीक होने तक ग्राइन्ड कर दीजिये.
गोभी के टुकड़े और एक चौथाई छोटी चम्मच नमक दही मसाले में डाल कर मिलाइये और 20 मिनिट के लिये ढकरकर रख दीजिये. (ये गोभी हम तल कर भी बना सकते हैं यदि आप थोड़ा अधिक तेल खाने से परहेज न करते हों, कढ़ाई में तेल डालिये, गरम कीजिये और गोभी के टुकड़े दही मसाले लपेटे हुये हल्के ब्राउन तल कर निकाल लीजिये. सब्जी निम्न तरीके से ही बनानी है )
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालकर तड़्काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, कटी हुई मैथी डाल कर मिलाइये, चमचे से चलाकर 2 मिनिट भूनिये, इस मसाले में दही गोभी भी मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालिये मिलाइये, सब्जी को ढककर धीमी आग पर गोभी के नरम होने तक पकाइये. आग बन्द कर दीजिये. सब्जी Cauliflower with Fenugreek Leaves) में गरम मसाला डालिये और मिलाइये.
गोभी कसूरी मेथी के साथ इस तरह बनाइये - Cauliflower with Kasoori Methi (Dry Fenugreek Leaves
गोभी के टुकड़े पानी में धोने के बाद, टुकड़ो पर थोड़ा तेल लगाकर थोड़ा सा नमक छिड़क कर तन्दूर या ओवन में 15 - 20 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भून कर लीजिये.
जब तक गोभी भुने तब तक एक तवे पर दो बड़े चम्मच कसूरी मेथी बिना तेल के ही भूनिये, जब मेथी अच्छी तरह भुन जाये सुगन्ध आने लगे आग बन्द कर दीजिये, मेथी के ठंडा होने के बाद इसे मसल कर चूरा कर लीजिये, डंडियां अधिक हों तो मेथी को मोटी चलनी में छान कर प्रयोग में लाया जा सकता है.
मिक्सी में एक बड़े साइज का टमाटर, अदरक का टुकड़ा, हरी मिर्च और धनियां पाउडर अच्छी तरह पीस लीजिये.
कड़ाही में तेल गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डाल कर तड़काइये, हल्दी पाउडर, एक तेज पत्त्ता और एक इंच का दालचीनी का टुकड़ा तोड़ कर डालिये, मसाला भुनने पर, इस मसाले में टमाटर अदरक का पेस्ट मिला कर अच्छी तरह तब तक भूनिये कि मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.

भुने मसाले में भुने हुये गोभी के टुकड़े, भुनी हुई कसूरी मेथी का चूरा, नमक और लाल मिर्च डाल कर अच्छी तरह चलाइये 2-3 मिनिट तक सब्जी को पकने दीजिये ताकि सारा मसाला गोभी के अन्दर तक समा जाय.
लाजबाव गोभी मैथी (Cauliflower with Kasoori Methi) की सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और गरमा गरम गोभी मेथी की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 35 मिनिट
कमेंट (36)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुषमा जी, I am fine.
निशा: सुषमा जी, पत्ता गोभी में कसूरी मेथी नहीं डालते लेकिन यदि डाल दी तो कुछ करने की आवश्यकता नहीं है कसूरी मेथी वाले पत्ता गोभी अच्छे बनेंगे.
agr tandor ya oven k bina kaise bhuny gobhi plz btaie
निशा: निक्की जी, गोभी मेथी को गैस पर बनायें, रेसिपी में हमने पहले गोभी मेथी को गैस पर ही बनाया है.
निशा: बलजीत जी, आप किस चीज में दही यूज कर रहे हैं, प्लीज क्लीयर कीजिये, दही से सब्जी बनाते हैं तब सब्जी में उबाल आने के बाद ही नमक डालते हैं, नमक अगर पहले डाल दें तो दही फट जाता है.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बलजीत जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: रुबी मैं इसका वीडियो बना दूंगी.
निशा: नेहा जी हां बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा, अवश्य कर सकती है.
.
निशा: अर्चना, गोभी को तल कर भी बनाया जा सकता है और बिना तले भी बनाया जा सकता है.
Nishaji apaki sab recipes muze acchi lagati hai
Thank-you nishaji
निशा: रितु, सब्जी को दोनों तरीके से बनाया जा सकता है, गोभी तल कर बना सकती हैं , तेल नहीं खाना है तो दही में मेरीनेट गोभी को बिना तले ही मैथी डाल कर बना सकती हैं.
निशा: मनु, सुझाव के लिये धन्यवाद. मैं अवश्य कोशिश करूंगी
निशा: डेविना, मैं लिखूंगी.
Thanks for ur all delicious recipes...aap Methi Matar Malai ki recipe bhi jaldi likh dijiye....i like tht v much but dont know how to make it.. will ait for ur recipe....
thanks
निशा: मैथी मटर मलाई की सब्जी यहां (<a href="ग्रिल/ओवन मोड पर" rel="nofollow">Methi Matar Malai Recipe</a>) है.
निशा: डली आप कसूरी मैथी यूज कर सकती हैं.
kya hum taazi methi ka use kasoori methi ki zagah kar sakte hai plz. reply
निशा: रुचि , ताजी मैथी का प्रयोग किया जा सकता है.