गोभी मैथी – Kasoori Methi Gobi Recipe – Cauliflower with Fenugreek Leaves

📅 25 जुलाई 2010 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 36 कमेंट ★ 3.9 (4215)

मैथी की सुगन्ध के साथ गोभी की सब्जी बड़ी ही स्वादिष्ट बनती है, बाजार में हरी मैथी मिल रही है तब आप हरी मैथी ले लीजिये और अगर हरी मैथी नहीं है.

मेथी मटर मलाई (Methi Matar Malai)  मेथी आलू (Methi Alo Fry),  मेथी पूरी (Methi Poori),  मेथी और अरहर की दाल (Methi Tuvar Dal),  मेथी बेंगन (Methi  और न जाने क्या क्या.. सभी तो मुझे बहुत पसंद हैं  मेथी ताजा हो या सुखाई हुई कसूरी दोनों खाने का स्वाद और खुश्बू बढ़ा देतीं है. आइये आज हम गोभी मैथी की सब्जी बनायें.

Read - Kasoori Methi Gobi Recipe – Cauliflower with Fenugreek Leaves Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cauliflower with Fenugreek Leaves

  • फूल गोभी - आधा किग्रा. (एक गोभी)
  • मैथी - 250 ग्राम या एक छोटा बन्च
  • ताजा दही - 50 ग्राम (1/4 कप)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हरी मिर्च - 2-3
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - छोटी आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक -  स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम

विधि- How to make Cauliflower with Fenugreek Leaves

गोभी को बड़े टुकड़ों में काट लीजिये. गुनगुने पानी में आधा छोटी चम्मच नमक डालिये और गोभी के टुकड़े इस पानी में डुबा कर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये. पानी से गोभी के टुकड़े निकालिये और अच्छी तरह धो लीजिये, गोभी के टुकड़े को छलनी में रख लीजिये ताकि उनमें से पानी निकल जाय.

मैथी के डंठल तोड़िये और पत्ते अच्छी तरह 2 बार साफ पानी में डुबा कर धोइये, थाली में रखकर अतिरिक्त पानी निकलने के बाद मैथी को बारीक कतर लीजिये.

अदरक को छीलिये, धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये. दही, अदरक और हरी मिर्च को ग्राइन्डर में डालिये और अदरक मिर्च बारीक होने तक ग्राइन्ड कर दीजिये.

गोभी के टुकड़े और एक चौथाई छोटी चम्मच नमक दही मसाले में डाल कर मिलाइये और 20 मिनिट के लिये ढकरकर रख दीजिये. (ये गोभी हम तल कर भी बना सकते हैं यदि आप थोड़ा अधिक तेल खाने से परहेज न करते हों, कढ़ाई में तेल डालिये, गरम कीजिये और गोभी के टुकड़े दही मसाले लपेटे हुये हल्के ब्राउन तल कर निकाल लीजिये. सब्जी निम्न तरीके से ही बनानी है )

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालकर तड़्काइये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, कटी हुई मैथी डाल कर मिलाइये, चमचे से चलाकर 2 मिनिट भूनिये, इस मसाले में दही गोभी भी मिला दीजिये, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालिये मिलाइये, सब्जी को ढककर धीमी आग पर गोभी के नरम होने तक पकाइये. आग बन्द कर दीजिये. सब्जी Cauliflower with Fenugreek Leaves) में गरम मसाला डालिये और मिलाइये.

गोभी कसूरी मेथी के साथ इस तरह बनाइये - Cauliflower with Kasoori Methi (Dry Fenugreek Leaves

kasrro Methi गोभी के टुकड़े पानी में धोने के बाद, टुकड़ो पर थोड़ा तेल लगाकर थोड़ा सा नमक छिड़क कर तन्दूर या ओवन में 15 - 20 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भून कर लीजिये.

जब तक गोभी भुने तब तक एक तवे पर दो बड़े चम्मच कसूरी मेथी बिना तेल के ही भूनिये,  जब मेथी  अच्छी तरह भुन जाये सुगन्ध आने लगे आग बन्द कर दीजिये, मेथी के ठंडा होने के बाद इसे  मसल कर चूरा कर लीजिये, डंडियां अधिक हों तो मेथी को मोटी चलनी में छान कर प्रयोग में लाया जा सकता है.

मिक्सी में एक बड़े साइज का टमाटर, अदरक का टुकड़ा, हरी मिर्च और धनियां पाउडर अच्छी तरह पीस लीजिये.

कड़ाही में तेल गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डाल कर तड़काइये, हल्दी पाउडर, एक तेज पत्त्ता और एक इंच का दालचीनी का टुकड़ा तोड़ कर डालिये, मसाला भुनने पर, इस मसाले में टमाटर अदरक का पेस्ट मिला कर अच्छी तरह तब तक भूनिये कि मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.
Kasoor Methi Gobhi
भुने मसाले में भुने हुये गोभी के टुकड़े, भुनी हुई कसूरी मेथी का चूरा, नमक और लाल मिर्च डाल कर अच्छी तरह चलाइये 2-3 मिनिट तक सब्जी को पकने दीजिये ताकि सारा मसाला गोभी के अन्दर तक समा जाय.

लाजबाव गोभी मैथी (Cauliflower with Kasoori Methi) की सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और गरमा गरम गोभी मेथी की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 35 मिनिट
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (4215 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (36)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sandeep madankar
Hello nisha ji apki recpie bhahu acchi he
simran
Hello nishaj, apki recpie mujhe bahut pasand hai, nisha ji mujhe veg. manchurian aur fried rice ki recpie bataye, plz nisha ji ye recpie aap jaldi se likhe, i am waiting for your repply.
kaveri rani
HI nishaji aapki yeh receipe is very tastefull.please aap microwave oven ki receipes bhi sabke sath share kare to sab ko bahut acchha lagega.please try this.thank you so much
Smruti
Dear Nisha,

When making this recipe with Kasuri Methi, shall we not use Dahi?
Smruti
निशा: आप कसूरी मैथी के साथ भी दही का यूज कर सकती है
Shivani
Dear Mam,Plz help me.meri plain roti kabhi bhi achi nhi banti hai.agar mai lunch pe lekar aao.to woh sikud jati hai.kuch tips dejiye roti banane.aata malte samay kuch dalna chaiye kya.jisse roti soft bane.PLEASE REPLY>
sunita
this is new style nishaji thanks