कच्चे आम की मीठी चटनी (Raw Mango Sweet Chutney Recipe)

📅 18 अप्रैल 2010 👁 4.9 लाख बार देखी गई 💬 63 कमेंट ★ 3.0 (7265)

आम का मौसम है, आम की चटनी (Aam ki Meethi Chatni) अचार मुरब्बा खूब बनाइये,  आम की मीठी चटनी खट्टा मीठा स्वाद  बच्चों को परांठे और ब्रेड के साथ बहुत पसन्द आयेगा.  आप इस चटनी को चाट, दही बड़े इत्यादि में भी डाल कर खा सकते हैं. तो आइये बनाते हैं चटखारेदार आम की मीठी चटनी.

Read - Raw Mango Sweet Chutney Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Mango Chutney

  • कच्चे आम - 500 ग्राम
  • चीनी - 1 कप
  • खजूर - 6 से 7 (बारीक पतले कटे हुए)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम 
  • भुने जीरे का पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • अदरक पाउडर (सोंठ पाउडर) - 1/4 छोटी चम्मच
  • काला नमक -  1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Sweet Mango Chutney

आम को धोइये, पानी सुखा कर छीलिये. आम के गूदे को कद्दूकस कर लीजिए. 

Sweet Mango Chutney

कढ़ाही गरम कीजिए और इसमें कद्दूकस किया हुआ आम का गूदा डाल दीजिए. इसमें चीनी और आधा कप पानी डाल कर मिला दीजिए. साथ ही नमक और काला नमक भी मिक्स कर दीजिए और इसे ढककर अच्छे से उबाल आने तक पकने दीजिए. इसे बीच बीच में चमचे से चला लीजिए. 

उबाल आने के बाद, इसे चैक कीजिए. इसमें अदरक पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और जीरा डाल मिलाइए. साथ ही खजूर भी डालकर मिला दीजिए.  चटनी को मध्यम आग पर गाढ़ा होने तक पका लीजिए.   

चटनी के गाढ़ा होते ही चटनी बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए. कच्चे आम की खट्टी मीठी चटनी खाने के लिए तैयार है. इसे आम का जैम भी कह सकते हैं. इस चटनी को फ्रिज में रखकर 1 से 2 महीने तक खाया जा सकता है. इस आम की चटनी को पूरी, परांठे या ब्रेड किसी के साथ भी खाइए या जब भी आप आलू भल्ले, दही बड़े या कोई भी चाट बनायें, मीठी चटनी (Sweet Mango Chutney) के साथ खायें.

सुझाव

  • खजूर की जगह छुआरों को पानी में भिगोकर इस्तेमाल कर सकते हैं. 
  • आप चाहे तो आम के पल्प को कद्दूकस करने की बजाय पीस भी सकते हैं. 

Mango Sweet Chutney Recipe - Green Mango Chutney - Kacche Aam ki Meethi Chutney

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (7265 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (63)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

aman
Chatny ma garlic nhi hata

निशा: अमन जी, इस चटनी में गार्लिक की आवश्यकता नहीं होती लेकिन अगर आप डालना चाहते हैं तो डाल कर देख सकते हैं.
Anita Sinha
Nisha ji agar aam jyada khatta ho to use kam khatta kaise kare.

निशा: अनीता जी, आप इसमें चीनी की मात्रा बढा़ दीजिए तब खटास में कमी आ जाएगी.
reetu samant
Aam ki meethi chatni ko 1 saal tak store karne k liye usme kya daale
निशा:रीतू जी, आप उसे अच्छी तरह पका कर, ठंडा होने पर किसी बोटल में भर कर फ्रिज में रखकर यूज करें, ये साल भर तक चल जाती है.
dipali
Kismish ko pani me fulana he ya or kucha me jese pani...??

निशा: दीपाली जी, चटनी बन जाने पर इसमें किशमिश डाल कर मिक्स कर देनी है. ये इसी में फूल कर तैयार हो जाएगी.
रा. वि. पंडित
हमारे परिवार मे काफी लंबे समय से कच्चे आम के मौसम मे कैरी का कचूमर (जिसे हमारे यहां "ठेच़ा" कहा जाता है) बनता आ रहा है। यह मूल रूप से महाराष्ट्र की ग्रामीण रेसिपी है व स्वाद मे बेहतरीन है।
सामग्री :-
1कैरी बडी
2 प्याज मीडियम
2/3 सूखी लाल मिर्च
1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
विधी :-
कैरी को बारीक व प्याज को मोटा काटें, उसके साथ सूखी मिर्च मिला कर दरदरा पीसें, पिसा जीरा व नमक मिला लें।
दाल चावल/दाल रोटी/ज्वार की रोटी साथ खाऐं.
यह एक देहाती रेसिपी है जो खेत पर ही पत्थर से कूट कर बनाई व खाई जाती है।

निशा: राजेश जी, धन्यवाद.
radhika aggarwal
Would you tell me, when raw mangoes are available
निशा:राधिका जी, कच्चे आम होली से पहले बाजार में मिलने लगते हैं और मई जून तक मिलते रहते हैं.
shakini
ho much raw mango akd sugar

निशा: शाकिनी जी, आधा किलो कच्चे आम की मीठी चटनी के लिए आधा किलो चीनी चाहिए.
Harbans Lal Sharma
Drum-stick(Sehjan) is on flower and raw fruit (fali) shall be available from next month. Post recipe/s of sehjan and its benefits.Hamare yahaan ka sehjan fali kadwa hota hai, koi upaay likhiye. 2) Shehtoot ka sharbat/recipe/vinegar ki jaankari bhi dena. With regards

निशा: हरबंश जी, सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. हम इन रेसिपीज़ को जल्दी पोस्ट करने की कोशिश करेंगे.
shubham soni
मेंम क्या कच्चे आम को कुकर में उबला जा सकता है..?
निशा: शुभम जी, आम को कुकर में उबाला जा सकता है.
Your name...
Nisha mam maine aam ka khata achar dalla hai wo khrab hone laga hai main kya karu ki us par fangus na aaye please replay kar do

निशा: अचार में किसी भी प्रकार की नमी या गंदगी जाने से वो खराब होने लगता है. अचार बनाते और अचार को खने के समय इसकि साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना होता है.
harsh
yeh chutney to bahu achi hai

निशा: हर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nazia
Nisha ji kya is chutney mein sonth ki jagah adrak kaddukash karke dal sakte hain

निशा: नाजि़या जी, डाल सकती हैं.
ppreeti
Very sweet is mango chatni

निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sonia
Hi mam muje karele ke kofte kaise bnte h btaye
निशा: सोनियां जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Punam
निशा जी क्या आप म़ुझे आम की तीखी चटनी बनना सिखा सकती है?
निशा: पूनम जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
rajender
Thank you nisha g,

निशा: राजेंद्र जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Mahabir gope
Thanks mam for helping us

निशा: महाबीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद
nirmala
chtney mein cchashni ke taar ban rahe hain. pl asvise what to do
poonam jain

Jo sukhe aamki(ambakri)bhi kehte hai uski chatni kese banti hai


 


निशा: पूनम जी, हमने सूखे आम की खटाई से मीठी चटनी बनाई है, उसे सोंठ कहा जाता है, सर्च बटन पर सोंठ लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
संध्या पवार

गुड में बनाया तो चलेगा क्या? 


निशा: संध्या जी हां गुड़ में बना सकते हैं.
binder
nisha g har baar ki tarah apki yeh racipi bhi bahut achi hai mujhe yeh pushna tha ki hum isme koi aur masala use Kar sakte hai kya ya sirf garam masala hi use karna hai
निशा: बिन्दर जी, इसमें गरम मसाला, लालमिर्च पाउडर और काला नमक ही मेन मसाला है, आपको और कोई मसाला पसन्द है तो यूज किया जा सकता है.
deepali
so tasty chutney
shelly
hello nisha mam
mene ye chutney bnai bahut hi tasty bani.. bt ye thod si jyada spicy ho gyi hai jisse ki mere bache isse na kha pa rahe hai. mene ye chutney specialy bacho k liye hi bnai thi. pls ap koi aisa tarika btae jisse chutney ka tikhapan kam ho jaye. thanks
निशा: शैली जी, इसमें आप मिठास बढ़ाने के लिये चीनी और डाल सकती है.
Aman
Hi Nisha g... Kay isme thodi kali Mirchi bhi dal sakte hai?
निशा: अमन जी हां अवश्य डाली जा सकती है.
Monika
Nisha ji,

Nameste....


Kya sugar ki jagah gud ka use kar sakte. agar haan to please kaise karenge.
निशा: मोनिका जी, बिलकुल इसी तरह चीनी की जगह गुड़ डालकर मीठी चटनी बनाई जा सकती है.


jyoti
To good ur my favorite
Dinesh Kumari
mam, chaini ki jagah gur ko dal sakte h kya
.
निशा: दिनेश जी गुड़ भी डाला जा सकता है.
Roshnibansal
Rassian salad kaise banayr
rajni abrol
aam ki mithi chatni ubale bina kaise banti batayen
निशा: रजनी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
raman
hi mam
kya hamm aam ko grade bhi kar sakte hai
निशा: रमन जी हां आम को ग्रेट भी किया जा सकता है.