साबूदाना उपमा (Sabudana Upma Recipe – Tapioca Upma)

कुछ हल्का फुल्का बिना तेल का खाने का नाश्ता करने का मन हो तो आईये आज साबूदाना उपमा बनायें.
साबूदाना खिचड़ी (Sago Khichadi) और साबूदाना नमकीन (Sabudana Namkeen) जहां बड़े साबूदाना से अच्छा बनते हैं, साबूदाना उपमा (Sago Upma) छोटे साबूदाना से बनाया जाता है. इसे आप व्रत में भी खा सकते हैं
Read - Sabudana Upma Recipe – Tapioca Upma Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Upma
- साबूदाना - 1 कप
- मूंगफली भुनी - 1 बड़ी चम्मच
- आलू उबले हुये - 2 मध्यम आकार के
- अदरक - आधा इंच का टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2
- जीरा - आधी छोटी चम्म
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 4 पत्ती
- तेल - तड़के हेतु
विधि - How to make Sabudana Upma
नानस्टिक कढाही आग पर रखिये और इसमें साबूदाने को एकदम हल्का रोस्ट कर लीजिये, सिर्फ इतना रोस्ट कीजिये कि इसकी ऊपरी परत अच्छी तरह से गर्म हो जायें, इनका रंग न बदले.
एक बरतन में साबूदाना भिगो दीजिये. भिगोते समय पानी सिर्फ इतना डालिये कि साबूदाना इसमें डूब जाये लेकिन सतह पर पानी अधिक ऊपर तक तैरता न रहे. साबूदाने को 5 - 6 घंटे तक भीगने दीजिये.

5- 6 घंटे में साबूदाने सारा पानी सोख लेंगे. साबूदाने को हाथ से अलग कर बिखरा दीजिये. इसके सारे दाने एकदम अलग अलग हो जायेंगे. साबूदाने को हल्का रोस्ट करके कम पानी में भिगोने से साबूदाने एक दूसरे से चिपकते नहीं है. साबूदाने बनाने के लिये तैयार हैं.
उबले आलू के छोटे छोटे पीस काट लीजिये, मूंगफली के दाने कूटकर हल्के दरदरे कर लीजिये. हरी मिर्च और अदरक के भी छोटा छोटा काट लीजिये.
कढाही में थोड़ा तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा और राई डालकर तड़काईये, और इसमें करी पत्ता अदरक डालिये, हरी मिर्च भी डालिये और साबूदाना और आधा चम्मच नमक डाल कर हल्की आग पर 5 - 6 मिनट तक ढककर पकने दीजिये. इसमें पकते समय पानी नहीं डालिये
जब साबूदाना पक जाय तो इसमे मूंगफली के दरदरे दाने और उबले हुये आलू के टुकड़े डाल कर 2 मिनट तक ओर पकने दीजिये.
आपका साबूदाना उपमा (Sabudana Upma) तैयार है, इसमें एक नींबू निचोड़िये और कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसिये.
कमेंट (83)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपिका, जी हां ये उपमा बारीक साबूदाने से ही बना है.
निशा: स्वेता, सूजी के कच्चे रहने के कारण ये स्टिकी हो सकता है.
aap tva nan ki receipe jarur bataye please
i want u to try my recipe with saboodana for a change!
soak chana dal till it is soft and properly soaked.drain & grind it roughly.keep it aside.
soak saboodana as you have suggested in your recipe and make it ready to be used for the preparation.
make tadka using rai.jeera, hing,pyaaz,kadipatta, red or green chillies(your preference),haldi.chilipowder,amchur or limejuice(a bit).add grinded chanadal,mix and let it cook a bit by keeping it covered on slow flame.you will know when it is cooked!now add the saboodana& salt,mix,cover and cook for some time.garnish with grated coconut and chopped coriander and serve hot with one of your sweet mango pickle(i like it eaten this way) ....HAPPY COOKING...awaiting your reply!
I daily visit on your site. Thank you for
your delicious recepies for us.
hallo aap ke dwara btaai huai aloo dum mujhase accha bana.thankyou
निशा: टीना. मै वेजीटेरियन हूं.
Gita
निशा: अम्रिताजी, रैसिपी को एक बारऔर पढ़ लीजिये, आपकी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेगी.
Nishaji, please aisee kuch dishes bataaiye, jo bahut kam tel/ bina tel ke banaaya ja sake, aur jise hum store kar ke rakh sekte hain- shaam ke naashte ke liye..
निशा: भक्ति, आप इसमें जब जीरा और करी पत्ता का तड़का लगाये उसी के साथ कतरी हुई प्याज गुलाबी होने तक तल लीजिये और कतरे हुये टमाटर डाल कर सारी चीजें मिला कर साबूदाना उपमा बना लीजिये.