साबूदाना उपमा (Sabudana Upma Recipe – Tapioca Upma)

कुछ हल्का फुल्का बिना तेल का खाने का नाश्ता करने का मन हो तो आईये आज साबूदाना उपमा बनायें.
साबूदाना खिचड़ी (Sago Khichadi) और साबूदाना नमकीन (Sabudana Namkeen) जहां बड़े साबूदाना से अच्छा बनते हैं, साबूदाना उपमा (Sago Upma) छोटे साबूदाना से बनाया जाता है. इसे आप व्रत में भी खा सकते हैं
Read - Sabudana Upma Recipe – Tapioca Upma Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Upma
- साबूदाना - 1 कप
- मूंगफली भुनी - 1 बड़ी चम्मच
- आलू उबले हुये - 2 मध्यम आकार के
- अदरक - आधा इंच का टुकड़ा
- हरी मिर्च - 2
- जीरा - आधी छोटी चम्म
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 4 पत्ती
- तेल - तड़के हेतु
विधि - How to make Sabudana Upma
नानस्टिक कढाही आग पर रखिये और इसमें साबूदाने को एकदम हल्का रोस्ट कर लीजिये, सिर्फ इतना रोस्ट कीजिये कि इसकी ऊपरी परत अच्छी तरह से गर्म हो जायें, इनका रंग न बदले.
एक बरतन में साबूदाना भिगो दीजिये. भिगोते समय पानी सिर्फ इतना डालिये कि साबूदाना इसमें डूब जाये लेकिन सतह पर पानी अधिक ऊपर तक तैरता न रहे. साबूदाने को 5 - 6 घंटे तक भीगने दीजिये.

5- 6 घंटे में साबूदाने सारा पानी सोख लेंगे. साबूदाने को हाथ से अलग कर बिखरा दीजिये. इसके सारे दाने एकदम अलग अलग हो जायेंगे. साबूदाने को हल्का रोस्ट करके कम पानी में भिगोने से साबूदाने एक दूसरे से चिपकते नहीं है. साबूदाने बनाने के लिये तैयार हैं.
उबले आलू के छोटे छोटे पीस काट लीजिये, मूंगफली के दाने कूटकर हल्के दरदरे कर लीजिये. हरी मिर्च और अदरक के भी छोटा छोटा काट लीजिये.
कढाही में थोड़ा तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा और राई डालकर तड़काईये, और इसमें करी पत्ता अदरक डालिये, हरी मिर्च भी डालिये और साबूदाना और आधा चम्मच नमक डाल कर हल्की आग पर 5 - 6 मिनट तक ढककर पकने दीजिये. इसमें पकते समय पानी नहीं डालिये
जब साबूदाना पक जाय तो इसमे मूंगफली के दरदरे दाने और उबले हुये आलू के टुकड़े डाल कर 2 मिनट तक ओर पकने दीजिये.
आपका साबूदाना उपमा (Sabudana Upma) तैयार है, इसमें एक नींबू निचोड़िये और कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसिये.
कमेंट (83)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mera que he- sabudana ko roast krne k baad garam hi bhigona he ya tanda krke ?
rply please
निशा: स्वीती, साबूदाने को तुरन्त भिगो सकते हैं.
aapne jo moongphali batai hai use kachha hi dalana hai ya roast karke. please clear the point.
निशा: अंजली, मूंगफली के दाने भुने और छिले हैं, वही डालने हैं.
Jai Mata Di...
Mera Sabut dana ban kar chipak zata hai hai.....
निशा: टीना, जय माता दी, साबूदाने को आप बताये गये अनुसार उतना ही पानी डालकर उसी तरह से बनायें, बहुत अच्छा साबूदाना बनेगा नहीं चिपकेगा.
निशा: पूजा जी बना सकती हैं.
We are three bachelor friends and very fond of making simple food. your recipes are so simple and delicious. we always try your recipes
Thanks
निशा: लवनीश. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोना, राई अनाज नहीं है, व्रत में राई खाई जा सकती है.
निशा: हर्षित, मैं मखाना सब्जी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
ye veg dishes ki wbsyt hai ,isme nonveg recipes ki bt nhi krni chahiye.
Your recipes are awesome. Very nicely explained and many small useful tips are so helpful. Thank you so much.I have passed the name of your website to many of my friends.I have not seen you but you seem like a very good soul.
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for such a yummy website. actually i have a question for you. what is rajgeer and how can we use it in our cooking?
निशा: राजगिरा (Amaranth) ग्रेन्स हैं, इसे रामदाना भी कहते हैं, ये बिलकुल पीली सरसों के दाने जैसा दिखाई देता है, किराना स्टोर पर मिलता है, इसके फूले बनाकर लड्डू बनाये जाते हैं. इन्हें व्रत में भी खाया जाता है.
Ek baat puchni thi, Banana bread white hi banti hai kya?
निशा: रागिनी, ज्यादा फरक नहीं है, खिचड़ी को जीरे के साथ बनाते हैं, यह उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र में बनाई जाती है. उपमा को बनाने में राई और करी पत्ता का प्रयोग किया जाता है, ये दक्षिण भारत में बनाया जाता है, इसको बनाने के लिये छोटे साबूदाना का प्रयोग किया है.
निशा: अनामिका, साबूदाना को रोस्ट करके कम पानी में भिगोइये, चिपचिपे नहीं होंगे.
निशा: नीति, धन्यवाद.
निशा: इमरान, बग बताने के लिये धन्यवाद. अब लिंक सही कर दिया है.
Thank you for this lovely site