तवा मसाला / भंरवा मसाला – How to Make Tawa Masala powder

तवा मसाला भरवां सब्जियां, करेले ,भिन्डी, बैगन या पनीर तवा मसाला (Paneer Tawa Masala) इत्यादि सब्जियों में प्रयोग किया जाता है, ये तवा मसाला सब्जियों के स्वाद को खूब बड़ा देता है, तवा मसाला आप बाजार से भी ला सकते है, लेकिन घर में आपके हाथों से बने मसाले का स्वाद कुछ अलग ही होगा, तो आइये तवा मसाला (Tawa Masala) तैयार करते हैं.
Read - How to Make Tawa Masala powder Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Masala Powder
- सौंफ - 6 छोटी चम्मच
- साबुत धनिया - 4 छोटी चम्मच
- मेथी दाना - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
- अमचूर - 2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच
- सूखी साबुत लाल मिर्च - 3 से 4
- लौंग - 8 से 10
- दालचीनी - 2 इंच
- हींग - ¼ छोटी चम्मच से कम
- बड़ी इलायची - 10
विधि - How to make Tawa Masala Powder
बड़ी इलायची को छीलकर रख लीजिए.
साबुत मसालों को भूनने के लिए पैन गरम कीजिए. इसमें सौंफ, धनिया, मैथी और जीरा को डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आग पर 2 मिनिट भून लीजिये.

भूने हुये मसाले में लाल मिर्च, काली मिर्च, लौंग और दाल चीनी डालिए. मसाले को फिर से लगातार चलाते हुए 1 मिनिट भून लीजिए. इसके बाद, मसाले को ठंडा होने दीजिए.
भुने मसालों के ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सर जार में डालिए. साथ ही बड़ी इलायची के दानें, हल्दी पाउडर, हींग और अमचूर डालकर दरदरा पीस लीजिये.
जब भी आप भरवां सब्जी बनायें तवा मसाला पाउडर में स्वादानुसार नमक डालकर प्रयोग में लाएं.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
So simple
निशा: नरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine halwai ka kaam shuru kiya hai... or aapki website meri bahut help ker rahi hai...
Didi... mujhe aapki help chahiye.. aap plz bata dijiye.. ki kitni sabji ke liye kitne kitne gram masale chahiye... aise spoon se mujhe koi idea nahi mill raha.. or isme kitne gram salt dalna chahiye...??
Plz help me about this... aapki badi hi kripa hogi.
Dhanyawad.
निशा: मुनीष, मैं घर के लिये खाना बनाती हूँ और घर में चम्मच से ही मसाले डाले जाते हैं, मैं इसी तरह कर पाती हूँ, मुझे खेद हैं मैं इसमें आपकी मदद नहीं कर पा रही हूँ, धन्यवाद.
i love these chiwdas and also mung dal namkeen
God Bless you always
निशा: अंजुला, साबुत धनियां 4 छोटे चम्मच.
निशा: खुशबू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनम, भरवां सब्जियां ही तवा सब्जियां हैं या फिर सब्जियों को उबाल कर भरवां मसाला डालकर फ्राई किया जाता है, वेवसाइट पर कई तरह की भरवां सब्जियां उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर सब्जियां सर्च कर सकती हैं.
please masalon par ek series episode add kijiye apne website par..
jaise.. maggie masala, chat masala, jaljeera, chiken masala, paneer masala, rajma masala.. etc.
निशा: श्वेता, जी हां कोशिश करूंगी.
निशा: निति, मुझे लिखना है.
nisha ji
please tell me how to make pav bhaji masala
nisha ji ,,kya ap mujhe karwa chauth per bazar se milne wali bade size ki fiki mathi or mithi mathi ki receipe dengi..kyoki australia mein sab khud banana padta hei..
aseem
निशा: असीम, आप मिठाई कालम में मीठी मठरी की रैसिपी देख सकती हैं, मीठी मठरी बनाने के लिये पहले फीकी मठरी ही बनाई जाती हैं.
Ravinder