तवा मसाला / भंरवा मसाला – How to Make Tawa Masala powder

तवा मसाला भरवां सब्जियां, करेले ,भिन्डी, बैगन या पनीर तवा मसाला (Paneer Tawa Masala) इत्यादि सब्जियों में प्रयोग किया जाता है, ये तवा मसाला सब्जियों के स्वाद को खूब बड़ा देता है, तवा मसाला आप बाजार से भी ला सकते है, लेकिन घर में आपके हाथों से बने मसाले का स्वाद कुछ अलग ही होगा, तो आइये तवा मसाला (Tawa Masala) तैयार करते हैं.
Read - How to Make Tawa Masala powder Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tawa Masala Powder
- सौंफ - 6 छोटी चम्मच
- साबुत धनिया - 4 छोटी चम्मच
- मेथी दाना - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
- अमचूर - 2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच
- सूखी साबुत लाल मिर्च - 3 से 4
- लौंग - 8 से 10
- दालचीनी - 2 इंच
- हींग - ¼ छोटी चम्मच से कम
- बड़ी इलायची - 10
विधि - How to make Tawa Masala Powder
बड़ी इलायची को छीलकर रख लीजिए.
साबुत मसालों को भूनने के लिए पैन गरम कीजिए. इसमें सौंफ, धनिया, मैथी और जीरा को डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आग पर 2 मिनिट भून लीजिये.

भूने हुये मसाले में लाल मिर्च, काली मिर्च, लौंग और दाल चीनी डालिए. मसाले को फिर से लगातार चलाते हुए 1 मिनिट भून लीजिए. इसके बाद, मसाले को ठंडा होने दीजिए.
भुने मसालों के ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सर जार में डालिए. साथ ही बड़ी इलायची के दानें, हल्दी पाउडर, हींग और अमचूर डालकर दरदरा पीस लीजिये.
जब भी आप भरवां सब्जी बनायें तवा मसाला पाउडर में स्वादानुसार नमक डालकर प्रयोग में लाएं.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।