सांबर मसाला पाउडर – Sambar Powder Recipe

सांबर मसाला (Sambar Masala) कभी दक्षिण भारत का विशेष मसाला रहा होगा लेकिन अपने महक और स्वाद के कारण अब तो यह सारी दुनियां में लोकप्रिय हो चुका है.
इस सांबर मसाले से बनी सांबर के साथ आप दोसा, इडली या बड़ा तो खाते ही है बल्कि इस सांबर मसाले (Sambaar Powder) को सब्जियों को तवा फ्राइ या स्टिर फ्राइ करते समय तवा मसाले के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं.
Read - Sambar Powder Recipe In English
आवश्यक सामग्री-Ingredients for Sambar Masala
- करी पत्ते - 25 से 30
- साबुत धनिया - 4 छोटी चम्मच
- काली सरसों के दाने - 1 छोटी चम्मच
- मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- उड़द दाल - 2 छोटी चम्मच
- चना दाल - 2 छोटी चम्मच
- हींग - 4 से 5 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- साबुत मसाले- लाल मिर्च (5 से 6), बड़ी इलायची (4), काली मिर्च (½ छोटी चम्मच), लौंग (10 से 12), दालचीनी (2 से 3 टुकड़े)
विधि- How to make Sambar Masala
पैन को गरम कीजिये. इसमें उड़द दाल और चना दाल डालकर हल्का ब्राउन होने तक बिल्कुल मीडियम आंच पर भून लीजिये. इसके बाद, साबुत धनियां, मेथी दाना, जीरा और सरसों डालकर और 2 मिनिट धीमी आंच पर भूनिये. करी पत्ते डाल दीजिये, बड़ी इलायची छील कर दाने निकाल कर डालिये और लौंग, काली मिर्च भी डालकर मसाले को धीमी आंच पर 1-2 मिनिट तक भून लीजिये, हींग और हल्दी पाउडर भी डालकर मिला दीजिए. मसाले को भूनने में 10 मिनिट लग जाते हैं, मीडियम आग और धीमी आग पर ही लगातार चलाते हुए भूनना है. भुने मसाले को ठंडा होने दीजिए.
मसाले ठंडे होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में हल्दी पाउडर के साथ डालकर बारीक पीस लीजिये. सांबर मसाला तैयार है.
तैयार मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 से 3 महीने तक प्रयोग में लाइए. जब भी सांबर बनायें घर का बना सांबर मसाला (Sambaar Powder) डालिए.
चार सदस्यों के लिये सांबर बना रहे हैं तो 2-3 छोटी चम्मच सांबर मसाला पाउडर डालकर प्रयोग में लाइये.
सुझाव
मसाला भूनते समय ध्यान रखें कि आग तेज ना हो. अगर आग तेज होगी, तो मसाला ऊपर से जल्दी से भुन जाएगा और अंदर से अच्छे से भुन नही पाएगा. मसाले को धीमी आग पर धीरे-धीरे भूनें.
Related Links
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Di aap tea masala kaise banate h tea me dalne k liye wo bhi bataiye
निशा: सोनियां जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: ननदिनी जी, वेबसाइट पर और यूट्यूब चैनल पर की तरह के पिज्जा बनाने की बहुत सारी रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पिज्जा लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: स्वपना, चना मसाला और मीठी सिवई रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
as I have learnt many dishes of yours and I got a lot of appreciation in my in - laws family
as I have recently got married. Every member of my family liked ur receipes, Thanks from the core of my heart.
निशा: प्रिया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सदाफ, वेबसाइट के होम पेज पर, बाक्स में लिखे See our recipe in English पर क्लिक कीजिये, आप सारी रैसिपी इंगलिश में देख सकगें.
निशा: स्नेहल, वेबसाइट पर चौकलेट केक कुकर में बनाने का तरीका दिया है, और वीडियो में खजूर का केक कुकर में बनाया है, किसी भी तरह के केक को बिलकुल इसी तरह से कुकर में बना सकते हैं.
निशा: मिनी, दालों को धोना नहीं है, एसे ही कपड़े से पोंछ कर सूखा ही डालना है.
निशा:
शिल्पा धुली उरद की दाल व्हाइट होती है.
निशा: सीमा, शरबत में थोड़ा सा पानी उबाल कर, मिला दीजिये, शरबत की चाशनी सही हो जायेगी और जमेगी नहीं.
निशा: प्रीति, पहले मक्खन में एक टमाटर बारीक काट कर मैस होने तक पका लीजिये, पानी डालिये, उबाल आने पर नमक और मैगी डालिये और बेटी को खिलाइये.
I do have a question???
When you say 1 tablespoon or 1 cup for measurements ....are these the standard cup or tbsp or tsp. I live in Canada and I use the standard measuring cup and tdsp. and tsp.. I am not sure if what you use for measurement is different from
what i use
निशा: सुमन, स्टैन्डर्ड कप का साइज सामान्यत:200 ग्राम से है और टेबल स्पून वह टेबल जो हम टेबल पर परोसने के काम लेते हैं, छोटी चम्मच - जिससे हम खाना खाते हैं.
Please advise. Thanking you in advance for all your help.
Sincerely,
Suman
निशा: मोनिका, आप सादा तवे पर भी दोसे बना सकती हैं.
निशा: अनुराधा, दोसा बनाने से पहले तवे को अच्छी तरह गरम करिये, भीगे मोटे कपड़े से पोंछिये, पहली बार थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लीजिये तब दोसा के लिये मिश्रण फैलाइये और अच्छी तरह सिकने पर ही दोसा पलटिये.
निशा: श्रेया,आप ईनो पाउडर प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: पायल आप विशेष कालम में जाकर राजस्थानी पिटोर की सब्जी देख लीजिये, क्या आप इसी सब्जी के बारे में पूछना चाह रही हैं.
निशा: भारती,आप चना मसाला की रैसिपी आप जल्दी ही देख पायेंगी.