सांबर मसाला पाउडर – Sambar Powder Recipe

सांबर मसाला (Sambar Masala) कभी दक्षिण भारत का विशेष मसाला रहा होगा लेकिन अपने महक और स्वाद के कारण अब तो यह सारी दुनियां में लोकप्रिय हो चुका है.
इस सांबर मसाले से बनी सांबर के साथ आप दोसा, इडली या बड़ा तो खाते ही है बल्कि इस सांबर मसाले (Sambaar Powder) को सब्जियों को तवा फ्राइ या स्टिर फ्राइ करते समय तवा मसाले के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं.
Read - Sambar Powder Recipe In English
आवश्यक सामग्री-Ingredients for Sambar Masala
- करी पत्ते - 25 से 30
- साबुत धनिया - 4 छोटी चम्मच
- काली सरसों के दाने - 1 छोटी चम्मच
- मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- उड़द दाल - 2 छोटी चम्मच
- चना दाल - 2 छोटी चम्मच
- हींग - 4 से 5 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- साबुत मसाले- लाल मिर्च (5 से 6), बड़ी इलायची (4), काली मिर्च (½ छोटी चम्मच), लौंग (10 से 12), दालचीनी (2 से 3 टुकड़े)
विधि- How to make Sambar Masala
पैन को गरम कीजिये. इसमें उड़द दाल और चना दाल डालकर हल्का ब्राउन होने तक बिल्कुल मीडियम आंच पर भून लीजिये. इसके बाद, साबुत धनियां, मेथी दाना, जीरा और सरसों डालकर और 2 मिनिट धीमी आंच पर भूनिये. करी पत्ते डाल दीजिये, बड़ी इलायची छील कर दाने निकाल कर डालिये और लौंग, काली मिर्च भी डालकर मसाले को धीमी आंच पर 1-2 मिनिट तक भून लीजिये, हींग और हल्दी पाउडर भी डालकर मिला दीजिए. मसाले को भूनने में 10 मिनिट लग जाते हैं, मीडियम आग और धीमी आग पर ही लगातार चलाते हुए भूनना है. भुने मसाले को ठंडा होने दीजिए.
मसाले ठंडे होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में हल्दी पाउडर के साथ डालकर बारीक पीस लीजिये. सांबर मसाला तैयार है.
तैयार मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 से 3 महीने तक प्रयोग में लाइए. जब भी सांबर बनायें घर का बना सांबर मसाला (Sambaar Powder) डालिए.
चार सदस्यों के लिये सांबर बना रहे हैं तो 2-3 छोटी चम्मच सांबर मसाला पाउडर डालकर प्रयोग में लाइये.
सुझाव
मसाला भूनते समय ध्यान रखें कि आग तेज ना हो. अगर आग तेज होगी, तो मसाला ऊपर से जल्दी से भुन जाएगा और अंदर से अच्छे से भुन नही पाएगा. मसाले को धीमी आग पर धीरे-धीरे भूनें.
Related Links
कमेंट (63)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
pl. reply
Bilkul restaurant jaisa sambar ban kar taiyyar hua.
VERY NICE RECIPE
निशा: प्रियंका जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साई जी, दोनों ही अपनी जगह पर बेहतर होती हैं.
निशा: मेघा जी, चावल डालने कि आवश्यकता नही होती.
निशा: केशव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपके उत्तर के बाद ही बनाउंगी
निशा: कोमल जी, दालों को धोने की आवश्यकता नहीं है. करी पत्ता भून जाने पर इसकी नमी समाप्त हो जाती है. मसाले गीले नहीं होंगे.
निशा: गारन्ती जी, धन्यवाद.
निशा: कृ्शन जी, आप इस लिंक पर जाकर विभिन्न प्रकार के हलवे की रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: रचना जी, आप बिना हींग के भी इसे बना सकती हैं.
निशा: अमित जी, आपने जिस रैसिपी पर कमेन्ट किया है, उसी लिंक पर सांबर मसाला की वीडियो भी है.
निशा: रेशमा जी, बड़ी और छोटी इलाइची के स्वाद में फर्क होता है. बड़ी इलाइची ही मसाले के लिए इस्तेमाल होती है. आप चाहे तो इसके बिना भी सांबर मसाला तैयार कर सकती हैं.
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you so much for receipes.
निशा: रोहीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you for tasty Dishes. Nisha ji mujhe 2 kg sambhar masala banana hai...toh please kya aap mujhe sabhi cheejon ki quantity bata sakti hai.. i mean ki chana daal kitni, aur bhi sabhi cheejon ka proportion exactly bata dengi.... kafi help ho jayegi..thanks..
निशा: सांबर मसाला कभी दक्षिण भारत का विशेष मसाला रहा होगा लेकिन अपने महक और स्वाद के कारण अब तो यह सारी दुनियां में लोकप्रिय हो चुका है. इस सांबर मसाले से बनी सांबर के साथ आप दोसा, इडली या बड़ा तो खाते ही है बल्कि इस सांबर मसाले को सब्जियों को तवा फ्राइ या स्टिर फ्राइ करते समय तवा मसाले के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं.
I like receipy
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
NAMASKAAR,
Krupya aap Gujarat ke Suratme Famous Sweet GHARI hai use banaaki rit bataa sakenge?
Dhanyvaad
shambar kese banate hai
निशा: सांभर बनाने की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांभर लिखकर रेसिपी को सर्च किया जा सकता है.
Dear Nisha! You are a very good cook I like! I have one request that I don't know Hindi Script and run in difficulty following your good recipe!!! Is it possible for you to put it in English! It is just a friendly request. It helps me following you in cooking!!!
MAHMOOD
निशा: मुकुलजी, दोंनो समय एक जैसा सांबर होता है.
निशा: लक्ष्मी जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: वनमाला जी, दाना मेथी और करी पत्ता का यूज किया जा सकता है.