सांबर मसाला पाउडर – Sambar Powder Recipe

📅 19 जुलाई 2009 👁 6.3 लाख बार देखी गई 💬 63 कमेंट ★ 3.1 (6933)


सांबर मसाला (Sambar Masala) कभी दक्षिण भारत का विशेष मसाला रहा होगा लेकिन अपने महक और स्वाद के कारण अब तो यह सारी दुनियां में लोकप्रिय हो चुका है.

इस सांबर मसाले से बनी सांबर के साथ आप दोसा, इडली या बड़ा तो खाते ही है  बल्कि इस सांबर मसाले  (Sambaar Powder) को सब्जियों को तवा फ्राइ या स्टिर फ्राइ करते समय तवा मसाले के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं.

Read - Sambar Powder Recipe In English

आवश्यक सामग्री-Ingredients for Sambar Masala

  • करी पत्ते - 25 से 30
  • साबुत धनिया - 4 छोटी चम्मच
  • काली सरसों के दाने - 1 छोटी चम्मच
  • मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • उड़द दाल - 2 छोटी चम्मच
  • चना दाल - 2 छोटी चम्मच
  • हींग - 4 से 5 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • साबुत मसाले- लाल मिर्च (5 से 6), बड़ी इलायची (4), काली मिर्च  (½ छोटी चम्मच), लौंग (10 से 12), दालचीनी (2 से 3 टुकड़े)

विधि- How to make Sambar Masala

Sambar Powder पैन को गरम कीजिये. इसमें  उड़द दाल और चना दाल डालकर हल्का ब्राउन होने तक बिल्कुल मीडियम आंच पर भून लीजिये. इसके बाद, साबुत धनियां, मेथी दाना, जीरा और सरसों डालकर और 2 मिनिट धीमी आंच पर भूनिये. करी पत्ते डाल दीजिये, बड़ी इलायची छील कर दाने निकाल कर डालिये और लौंग, काली मिर्च भी डालकर मसाले को धीमी आंच पर 1-2 मिनिट तक भून लीजिये, हींग और हल्दी पाउडर भी डालकर मिला दीजिए. मसाले को भूनने में 10 मिनिट लग जाते हैं, मीडियम आग  और धीमी आग पर ही लगातार चलाते हुए भूनना है.  भुने मसाले को ठंडा होने दीजिए.

मसाले ठंडे होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में हल्दी पाउडर के साथ डालकर बारीक पीस लीजिये. सांबर मसाला तैयार है.

तैयार मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 से 3 महीने तक प्रयोग में लाइए. जब भी सांबर बनायें घर का बना सांबर मसाला  (Sambaar Powder) डालिए.

चार सदस्यों के लिये सांबर बना रहे हैं तो 2-3 छोटी चम्मच सांबर मसाला पाउडर डालकर प्रयोग में लाइये.

सुझाव

मसाला भूनते समय ध्यान रखें कि आग तेज ना हो. अगर आग तेज होगी, तो मसाला ऊपर से जल्दी से भुन जाएगा और अंदर से अच्छे से भुन नही पाएगा. मसाले को धीमी आग पर धीरे-धीरे भूनें. 

Related Links

Sambar Masala Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (6933 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (63)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Niranjan vyas
respected mam have u your own recipe book for us to purchase.
pl. reply
NishaMadhulika
Niranjan vyas, sorry i Io not have any book recipe
Anoopam singh
क्या आपके पोस्ट को फेसबुक मेँ शेयर किया जा सकता है?
NishaMadhulika
Yes Anoopam singh
Priyanka Maheshwari
Respected Madam,
Bilkul restaurant jaisa sambar ban kar taiyyar hua.
VERY NICE RECIPE

निशा: प्रियंका जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
sai
mam namasthe, ek baat batado sarso me kounsi sarso acchi hai kali peeli

निशा: साई जी, दोनों ही अपनी जगह पर बेहतर होती हैं.
Megha
Iske andar chawal dalne h ky

निशा: मेघा जी, चावल डालने कि आवश्यकता नही होती.
Keshav
Bahut hi badiya tarika sikhane kar. Dhanyabad ji

निशा: केशव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Komal
सांभर मसाले में दालें क्या बिना धोये भूननी हैं? करी पत्ता साथ में पिसेंगे तो मसाला गीला नहीं हो जायेगा?
आपके उत्तर के बाद ही बनाउंगी

निशा: कोमल जी, दालों को धोने की आवश्यकता नहीं है. करी पत्ता भून जाने पर इसकी नमी समाप्त हो जाती है. मसाले गीले नहीं होंगे.
kulkar
sambar masala 1kg che praman deu shakal ka
ramesh chandra
dealership ke regading
Garanti Dhananjay
I like website

निशा: गारन्ती जी, धन्यवाद.
Krishan Kumar Mishra
Halwa banane ki bidhi

निशा: कृ्शन जी, आप इस लिंक पर जाकर विभिन्न प्रकार के हलवे की रेसिपी देख सकते हैं.
Rachna Swami
Auntyji agar hing na dale toh chalega kya, please bataiye. Thank You :)

निशा: रचना जी, आप बिना हींग के भी इसे बना सकती हैं.
amit gupta
Shambhar masala video

निशा: अमित जी, आपने जिस रैसिपी पर कमेन्ट किया है, उसी लिंक पर सांबर मसाला की वीडियो भी है.
Reshma
Mam g sambhar masala Maine badi elachi dal zariur hai.yeh phir choti elachi dal sakte hai.

निशा: रेशमा जी, बड़ी और छोटी इलाइची के स्वाद में फर्क होता है. बड़ी इलाइची ही मसाले के लिए इस्तेमाल होती है. आप चाहे तो इसके बिना भी सांबर मसाला तैयार कर सकती हैं.
Manoj kumar
nisha ji me 1 indian chef hu ...me aapki resipi padta rahta hu .mujhe aapki resipi bhut acchi lagti h .thank you nisha ji

निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shikha
Nisha ji mene is tarike se hi sambhar masala banaya lekin wo taste krne mai kadwa tha
Rohit Pratik
Nishaji,Your recipes are fantastic. I have used them with my personal twist. I added little jaggery in sambhar cooking.
Thank you so much for receipes.

निशा: रोहीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mayuri
Hello Nisha Ji,
Thank you for tasty Dishes. Nisha ji mujhe 2 kg sambhar masala banana hai...toh please kya aap mujhe sabhi cheejon ki quantity bata sakti hai.. i mean ki chana daal kitni, aur bhi sabhi cheejon ka proportion exactly bata dengi.... kafi help ho jayegi..thanks..
Ajay Bhattar
I am in bussiness of spices.I am interested to mfg in different spices recipes.I want some guide from u.
Niket
What is samber masala

निशा: सांबर मसाला कभी दक्षिण भारत का विशेष मसाला रहा होगा लेकिन अपने महक और स्वाद के कारण अब तो यह सारी दुनियां में लोकप्रिय हो चुका है. इस सांबर मसाले से बनी सांबर के साथ आप दोसा, इडली या बड़ा तो खाते ही है बल्कि इस सांबर मसाले को सब्जियों को तवा फ्राइ या स्टिर फ्राइ करते समय तवा मसाले के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं.
rose
thank u nisha ji
I like receipy

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Vibhakar Dhruva
Nishaji,
NAMASKAAR,
Krupya aap Gujarat ke Suratme Famous Sweet GHARI hai use banaaki rit bataa sakenge?
Dhanyvaad
Ashish kushwaha

shambar kese banate hai


निशा: सांभर बनाने की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांभर लिखकर रेसिपी को सर्च किया जा सकता है.
Mahmood Razvi

 


Dear Nisha!   You are a very good cook I like!  I have one request that I don't know Hindi Script and run in difficulty following your good recipe!!!  Is it possible for you to put it in English!  It is just a friendly request.  It helps me following you in cooking!!!


 


MAHMOOD


Saumya Pathak
Thanks a lot nisha mam. Your recipes are great. They are so easily demonstrated that anyone can cook them.
tina jain
Nishaji kya aap malkapuri msala bnana bta skti h kya... malkapuri edli k sath mughe bhot pasnd h pr vo mp. M nhi milti... plzzz apse bta dijiye.
mukul
Kay Barackfast or launch ka sambar alag alag banta hai
निशा: मुकुलजी, दोंनो समय एक जैसा सांबर होता है.
laxmi
mam plz pau bhazi masala banane ki vidhi bataiye
निशा: लक्ष्मी जी मैं कोशिश करती हूँ.
Vanmala
Thank you Nisha ji. I will definitely try it.thanks fo help.
Vanmala
Hello,mene aapkan SAMBAR masala try kiya. aur mujhe bahot accha laga even my family liked it. SAMBAR masale ki smell strong karne ke liye hume kya add karna chahiye please tell. Thank you :)
निशा: वनमाला जी, दाना मेथी और करी पत्ता का यूज किया जा सकता है.