तगार कैसे बनायें? - How to make tagar or Boora

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है. बूरा एकदम बारीक होता है जबकि तगार बूरे की अपेक्षा अधिक रवादार होती है.
तगार को चीनी से ही बनाया जाता है. लड्डू (Laddu Recipes) या पेड़ों में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. इससे लड्डुओं का स्वाद बढ़ जाता है.यदि तगार आपको बाजार में नहीं मिलती तो इसे घर में भी बनाया जा सकता है
Read this recipe in English - How to make Tagar or Boora
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tagar
- चीनी - 1 कि.ग्रा. (5 कप )
- पानी -350 ग्राम (1 2/3 कप)
- दूध -1 टेबल स्पून
- घी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tagar
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये, घोल को चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय और चीनी पूरी तरह घुल जाय तब इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घुलने के बाद चाशनी को 8-10 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है और कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये इस घोल में घी मिला दीजिये ( जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे. तगार में यदि कुछ डेले हों तब इसे चावल पसाने वाली छलनी से छान लीजिये और डेले कूट कर, तगार में मिला लीजिये या चाय के बनाने लिये प्रयोग में ले लीजिये.
तगार को पहले से भी बना कर रख सकते है, तगार 3-4 महीनों तक प्रयोग में लाइये.
कमेंट (112)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
आपसे नम्र निवेदन है की मिशरी शकर बनाने की विधि बताए। ये मेरी आपसे अति आग्रह पूर्वक निविदा है। और एक बार फिर आपका धन्यवाद, आदर एवं स्नेह समेत ... आफताब .
Do u hv a recipe / video for sugar coated saunf? (not mukhwas where sesame and other seeds are added, just sugar coated as we get in stores) I tried making it but fennel seeds & powdered sugar were separate. Do we need to saok them in sugar syrup for a couple of minutes (like we do for sweet badusha) & then spread them in a plate & dry? Do let me know the procedure.
निशा: रोमा जी, चीनी में पानी रह जाने से एसा होता है, उसे फिर से कढ़ाई में डालकर, थोड़ा सा पानी डालकर और पकायें, झाग आ जाय और चीनी किनारों से जमने लगे तब तक उसे पकायें, ओर फिर ठंडा करते हुये तगार बनायें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.
निशा: मीरा जी, बूरा चीनी से बनता है लेकिन उसके लिये थोड़ा अलग प्रोसेस करना होता है और उसका स्वाद और टैक्स्चर पाउडर चीनी से अलग होता है, इसे लड्डू बनाने में यूज किया जाता है, चाय और काफी के लिये चीनी ज्यादा अच्छी रहती है.
निशा: पूजा जी सूखने के बाद इसे किसी भी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, इसे 2-3 महिने तक यूज कर सकते हैं.
निशा: स्म्रति ये हल्दा दरदरा दाने दार पाउडर बनता है, चिकना पाउडर नहीं होता, आपने इसे बिलकुल ठीक बनाया है.
You are great, you know so many recipes. Also your ways are very easy with exact proportions which makes the dish perfect.
I have learnt many things to cook from your recipes.
I thank you.
I also thank internet and Facebook for making it possible for all of us to make all the new things.
निशा: राजकुमारी जी, आपके इस प्रकार के कमेन्ट मेरे लिए प्रोत्साहन का कार्य करते हैं. मेरे काम को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गिरिराज जी, बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वीटी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरोज जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु जी, हां आप इसे लड्डू के लिये यूज कर सकती हैं.
I am definitely gonna try this !!!!
निशा: रेवा जी, आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Thanks for the lovely recipes!
Neeta
निशा: नीता जी, इसे बनाते समय लगातार कलछी से चलाना होता है. आप इसे फिर से धीमी आंच पर गरम करके कढ़ाई के तले से छुटा सकते है, अब या तो आप इसे किसी चीज से तोड़कर बारीक करके छलनी में छानकर बूरा बना सकते हैं या थोड़ा पानी डालकर फिर से पिघलायें और लगातार चलाते हुये ठंडा करें.
निशा: गौतम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौतमी जी, बूरा आपने बनाकर डाला है या बाजार से लायें हैं, बूरे में एसी कोई महक नहीं होती जो अच्छी न लगे, ये तो चीनी को पिघला कर ही बनता है, महक आने का कोई और कारण तो नहीं, आप प्लीज इन्हैं खायें, लड्डू आपको अच्छे लग रहे हैं तब ठीक है, आपको महक का क्या कारण है वह अवश्य समझ आ जायेगा, और अगली बार आप और भी अच्छे लड्डू बनायेंगी.
निशा: धन्यवाद सौम्या जी,
boora banane ki recipe mein maine 1 baar dekha boora ban gaya aur 2 baar nahi bana. cheeni paani mein ghul gayi aur uske baad aur gadhi paste jaisi ho gayi aur thodi burnt ho gayi.. kya aap koi sujhaav de sakti hai ki aisa kyun hota hai?
dhanyawaad.
निशा: सौम्या जी, बूरा बनाने के लिये चाशनी को चमचे से चलाते रहना होता न चलाने से वह बर्तन के तले में लग सकती है, और गाढ़़ी होने के बाद गैस बन्द कर दें, चाशनी को पंखे की हवा में बड़े बर्तन में निकाल कर चलाते रहें, डेले बने तो तोड़ते जायें, थोड़ी ही देर में चाशनी ठंडी होने के बाद बूरा बन जाती है, इसके बाद अगर डेले हों तो छलनी में छान सकते हैं.
निशा: समीना जी, खट्टे अचार मुरब्बे कभी सिल्वर पैन में नहीं बनाते इन्हैं बनाने के लिये स्टील का बर्तन ले सकते हैं.
निशा: दिनेश जी, तगार और बूरा चीनी से बनता है और किराना शोप पर आसानी से मिल जाता है आप इसे घर पर भी बना सकते हैं, रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: शैली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, चीनी यदि रवा से बारीक है तो वह बूरा या तगार ही हो सकता है उसे आप उसी फोर्म में यूज कीजिये, उससे तगार बनाने का कोई फायदा नहीं है.
पानी -350 ग्राम (1 2/3 कप)
दूध -1 टेबल स्पून
घी - 1 छोटी चम्मच
Dear man
is quatity k hisab se lagbhag kitne gram bura ban kr tyar hoga ???
निशा: गुरप्रीत जी, 1 किग्रा. चीनी से 1 किग्रा. ही बूरा बनेगा.
You are reminding my mother in cooking.
Lovely recipe's and lovely dishes all the time.
Love you Nisha Aunty. Take care.
निशा: मंजूला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.