बालूशाही - Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe

बालूशाही (Baloo Shahi) खाने में एकदम खस्ता एवं स्वादिष्ट होती है एवं इसमें मावा का उपयोग नहीं होता.
दीपावली के पर्व पर मिठाईयां तो हम बनायेंगे ही. मिठाईयों की अधिक मांग के कारण बाजार में जो मावा मिलता है वह अधिकांश मिलावटी होता है इसलिये एसी मिठाई बनाना अच्छा है जिसमें मावा उपयोग नहीं होता, इसलिये आईये आज हम बालूशाही (Khurmi) बनायें.
Read - Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Balushahi
- मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
- घी - 150 ग्राम (3/4 कप) मैदा में मिलाने के लिये
- बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
- दही - आधा कप
- चीनी - 600 ग्राम ( 3 कप)
- घी तलने के लिये
विधि - How to make Balushahi
मैदा में बेकिंग सोडा, दही और घी डालकर मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम नरम गूंथ लीजिये. आटा को ज्यादा मलिये मत, बस आटा इकठ्ठा कीजिये और आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
आटे को सैट होने के बाद थोड़ा सा मल कर ठीक कीजिये, गुथे आटे से छोटे नींबू के साइज की लोइयां तोड़िये. इसे दोनों हथेलियों से एकदम गोल गोल कीजिये. पेड़े की तरह से दबाईये एवं दोंनो ओर अंगूठे से दबा कर गड्डा बना दीजिये. सारे आटे से इसी तरह सारी बालूशाही तैयार कर लीजिये.
तलने के लिये कढ़ाई में घी डालकर गरम दीजिये. जब घी गर्म हो जाये तो तैयार बालूशाही को गरम घी में डालिये, धीमी और मीडियम आग पर बालूशाही को दोंनो ओर अच्छा ब्राउन होने तक तक तल लीजिये, तेज आग पर तली बालूशाही अन्दर से अच्छी तरह से नहीं सिक पायेंगी. सुनहरी तली हुई बालूशाही कड़ाही से निकाल कर थाली या प्लेट में रख लीजिये. सारी बालूशाही तल कर निकाल लीजिये.
600 ग्राम चीनी में 300 ग्राम पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और हल्की गरम चाशनी में बालूशाही डाल दीजिये. बालूशाही (Baloo Shahi) को 4-5 मिनिट तक डूबा रहने के बाद इन्हें चिमटे की सहायता से एक एक करके निकाल कर थाली या प्लेट में रखिये, ठंडा कर लीजिये ताकि बालूशाही पर चड़ी चाशनी सूख जाये.
स्वादिष्ट बालूशाही (BalooShahi) तैयार हैं, आप इन्हैं किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, 20 दिनों तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बालूशाही निकालिये और खाइये.
कमेंट (305)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीलम 300 गाम चीनी 1.5 कप हो जायेगी.
निशा: इशिका, प्लीज रैसिपी का वीडियो अच्छी तरह देख लीजिये और बिलकुल उसी तरह् बालूशाही बनाइये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से अच्छी बालूशाही बन जायेंगी.
निशा: अर्पिता, आपको मेरी दीवाली की ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: रोज, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिश जी बालूशाही बिना अमोनियां डाले भी अच्छी बनेगी.
निशा: जी नेहा, बालू शाही के आटे में दही डाला जाता है.
निशा: बना सकते हैं लेकिन दही मिलाने से यह अधिक खस्ता बनती है.
maine rakhi par balu shahi banai thi aur bahut tasty bahi hai. ghar mein sabhi ko bahut pasand aayi ..Thank you nishaji thanku so much...
निशा: प्रीति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी हां दही डालना आवश्यक है.
निशा: दीपिका, हमने ये दोंनो अलग अलग समय में अलग मात्रा लेकर तैयार किये थे, मैं इसे एक जैसा कर दूंगी, तब आप कन्फ्यूज नहीं होंगे.
निशा: किरन एअर टाइट कन्टेनर में चीजें अच्छी रहती है, ट्राई प्लीज.
निशा: निशा, चाशनी में 10-15 मिनिट डुबाना पर्याप्त है लेकिन चाशनी थोड़ी गाड़ी हो तो चाशनी अन्दर तक नहीं जाती, बालूशाही अच्छी तरह फूले न हों तो भी चाशनी अन्दर तक नहीं जाती.
निशा: संध्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, कोई बात नहीं बालूशाही अच्छी फूली हैं, स्वाद में बहुत अच्छी बनी होंगी, धन्यवाद.
balushahi main mein aapne 600gr chini likhi hai, 600gm chinhi ka nap cup ya katori main bataye please
निशा: मंजू, 3 कप चीनी ले लीजिये.
m ise 2 tyms banai......... 1st try karne k liye n 2nd tym jyada
bt dono bar bht achha bana sab ne ise achha khasta n soft b btaya
bt ha 2nd tym thodi si glti kar di aur balushahi me chasni thoda kam laga isse vo kam mitha bana
bt koi nhi nxt tym m aur b achha banaugi
thanks for ur sweet recipie :)
निशा: प्रियंका आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hum refined oil ka use nhi kr sakte h?
plz reply soon mam..........................
निशा: प्रियंका, देशी घी की बालू अधिक स्वादिष्ट बनती हैं.
निशा: निधि, इस आटे में हम दही ही डाल कर गूथा जाता है.