बालूशाही - Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe

बालूशाही (Baloo Shahi) खाने में एकदम खस्ता एवं स्वादिष्ट होती है एवं इसमें मावा का उपयोग नहीं होता.
दीपावली के पर्व पर मिठाईयां तो हम बनायेंगे ही. मिठाईयों की अधिक मांग के कारण बाजार में जो मावा मिलता है वह अधिकांश मिलावटी होता है इसलिये एसी मिठाई बनाना अच्छा है जिसमें मावा उपयोग नहीं होता, इसलिये आईये आज हम बालूशाही (Khurmi) बनायें.
Read - Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Balushahi
- मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
- घी - 150 ग्राम (3/4 कप) मैदा में मिलाने के लिये
- बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
- दही - आधा कप
- चीनी - 600 ग्राम ( 3 कप)
- घी तलने के लिये
विधि - How to make Balushahi
मैदा में बेकिंग सोडा, दही और घी डालकर मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम नरम गूंथ लीजिये. आटा को ज्यादा मलिये मत, बस आटा इकठ्ठा कीजिये और आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
आटे को सैट होने के बाद थोड़ा सा मल कर ठीक कीजिये, गुथे आटे से छोटे नींबू के साइज की लोइयां तोड़िये. इसे दोनों हथेलियों से एकदम गोल गोल कीजिये. पेड़े की तरह से दबाईये एवं दोंनो ओर अंगूठे से दबा कर गड्डा बना दीजिये. सारे आटे से इसी तरह सारी बालूशाही तैयार कर लीजिये.
तलने के लिये कढ़ाई में घी डालकर गरम दीजिये. जब घी गर्म हो जाये तो तैयार बालूशाही को गरम घी में डालिये, धीमी और मीडियम आग पर बालूशाही को दोंनो ओर अच्छा ब्राउन होने तक तक तल लीजिये, तेज आग पर तली बालूशाही अन्दर से अच्छी तरह से नहीं सिक पायेंगी. सुनहरी तली हुई बालूशाही कड़ाही से निकाल कर थाली या प्लेट में रख लीजिये. सारी बालूशाही तल कर निकाल लीजिये.
600 ग्राम चीनी में 300 ग्राम पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और हल्की गरम चाशनी में बालूशाही डाल दीजिये. बालूशाही (Baloo Shahi) को 4-5 मिनिट तक डूबा रहने के बाद इन्हें चिमटे की सहायता से एक एक करके निकाल कर थाली या प्लेट में रखिये, ठंडा कर लीजिये ताकि बालूशाही पर चड़ी चाशनी सूख जाये.
स्वादिष्ट बालूशाही (BalooShahi) तैयार हैं, आप इन्हैं किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, 20 दिनों तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बालूशाही निकालिये और खाइये.
कमेंट (305)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कविता, दही और बेकिंग सोडा से मिलकर बालूशाही क्र्स्पी और सोफ्ट बनती है.
The balushahis were absolutely fabulous. It was a hit on Thanksgiving Day. Thank you.
निशा: नील, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरुन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति,जी हां बालूशाही खोया भर कर भी बनाई जाती हैं.
निशा: बिट्टू, बेकिंग सोडा बराबर मात्रा में डालने पर सोडा का स्वाद नहीं आना चाहिये, और आपने पहला लौट अच्छा बनाया है, तो सारे ही अच्छे बनने चाहिये, आग कम या अधिक होने से बाद वाले बालूशाही अलग तरह के हो सकते हैं.
निशा: निधि, 500 ग्राम मैदा में मीडियम आकार की 18-20 बालूशाही बन जायेंगी.
निशा: घी मेल्ट करके आटे में मिलायेंगी तो ये आसानी से मिल जायेगा.
निशा: दीप, आटे में मोयन, दही और बेकिंग सोदा पर्याप्त मात्रा में डालिये,बालूशाही को एकदम धीमी आग पर अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, चाशनी की कनसिसटेन्सी अधिक गाड़ी और अधिक पतली न हो, चाशनी बालूशाही के अन्दर अवश्य जायेगी.
aap kaisi h, nisha ji maine 2 bar balu sahi banaya par wo bazar ki tarah khusk nahi bani, plz mujhe bataiye k aisa kyu h. plz reply me.
निशा: लक्ष्मी, मैदा में मोयन बराबर हो, सभी चीजें नाप कर ले लीजिये, आटा भी नरम लगाइये, एकदम धीमी आग पर तलिये, थोड़ी प्रेक्टिस के बाद बालूशाही अच्छी बनेंगी.
निशा: मैत्री, आप बालू शाही को दिये गये तरीके से बनाइये, वीडियो को ध्यान से देखिये और थोड़ी सी मैदा से पहले कोशिश कीजिये जब अच्छी बन जायें तब आप ज्यादा मैदा लेकर ज्यादा बालूशाही बना सकती हैं.
निशा: नियति, हम आपके लिये बासुंधी और शाही टुकड़ा रैसिपी अवश्य लिखेंगे.
निशा: नेहा, इतनी देर में आटा खट्टा हो सकता है, आटा में बेकिंग सोडा डालना ही है, तभी बालूशाही खस्ता बनेंगी.
निशा: मनु, मैं कोशिश करूंगी.
tahnks 4 receipe.......it is great
waiting 4 ur response.
thanak u
निशा: मजदा, फुल क्रीम दूध से बना दही यानि कि मीठा दही डालना है.
hame bahot hi pasand hai aapka yeh explanation
really i love it.
lekin mujhe samajh me ya nahi aayea ki dahi q daalte.
mujhe aap batayein to bahot accha rahega. waiting 4 ur reply.
reply me on my email
निशा: मजदा, दही बालूशाही को साफ्ट बनाने के लिये डाला जाता है.
निशा: वैशाली, फुल क्रीम दूध से बना दही यानि कि मीठा दही डालना है.
Perfect Balu shahi ban gai...
Aaj me boht khush hu.. Or me apko batana chahti hu k mene is bar sheetla ashtami pe aapki site se dekh kar 11 recipes banai....
Jo meri mom ki sab frens ko boht psnd aai.. Sbne boht tareef ki.... Really ma'am ab to aap meri guru hai.. Bataiye apko ky guru dakshina du...
I must say thank yu thank yu thank yu so much ma'am...
निशा: स्नेहा, आप खुश हुईं मेरे लिये यही बहुत है.
Fry ho gai easily.. But chasni me bhigone k baad me utni meethi nhi hui jitni market wali balushahi hoti h..
Pls tell me..Kya hame dough me b cheeni dalni padegi ??
निशा: स्नेहा, अगर चाशनी अधिक गाढ़ी हो तब वह बालूशाही के अन्दर तक नहीं जा पाती, अगली बार चाशनी को 2 तार की जमने वाली कन्सिसटैन्सी से पहले की स्थिति में रखें, चाशनी बालूशाही के अन्दर जायेगी और बालूशाही मीठी बनेगी, आटे में चीनी डालने की आवश्यकता नहीं हैं.
I made balushahi today. Although its very crispy but covering hath se nhi tut rhi h..bahar se sakht q hui h jbki ghee to kafi dala tha...
Kya esa jyada der sim flame pe fry krne se hua hai..mene kareeb 15 minut fry ki thi..
Dhimi gas pe hi fry krne se meri mathri b kadak bani hai :(
Tell me pls esa kyu hua
निशा: स्नेहा, मेरी ओर से भी आपको होली की ढेर सारी शुभकामनायें. धीमी गैस पर ही तलना होता है, इससे सख्त नहीं होती, घी की मात्रा कम होने पर ये सख्त हो सकती हैं.
निशा: ज्योति, चाशनी अगर गाढ़ी है, उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर उसे पतला किया जा सकता है.
निशा: पुनीता, आप रिफाइन्ड भी प्रयोग में ला सकते हैं.