बालूशाही - Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe

📅 28 अक्टूबर 2008 👁 12.1 लाख बार देखी गई 💬 305 कमेंट ★ 3.2 (16462)

बालूशाही (Baloo Shahi) खाने में एकदम खस्ता एवं स्वादिष्ट होती है एवं इसमें मावा का उपयोग नहीं होता.

दीपावली के पर्व पर मिठाईयां तो हम बनायेंगे ही. मिठाईयों की अधिक मांग के कारण बाजार में जो मावा मिलता है वह अधिकांश मिलावटी होता है इसलिये एसी मिठाई बनाना अच्छा है जिसमें मावा उपयोग नहीं होता,  इसलिये आईये आज हम बालूशाही (Khurmi) बनायें.

Read - Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Balushahi

  • मैदा - 500 ग्राम (4 कप)
  • घी - 150 ग्राम (3/4 कप) मैदा में मिलाने के लिये
  • बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
  • दही - आधा कप
  • चीनी - 600 ग्राम ( 3 कप)
  • घी तलने के लिये

विधि - How to make Balushahi

Balu Shahi Balooshahi balooshahi मैदा में बेकिंग सोडा, दही और घी डालकर मिलाइये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम नरम गूंथ लीजिये. आटा को ज्यादा मलिये मत, बस आटा इकठ्ठा कीजिये और आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

आटे को सैट होने के बाद थोड़ा सा मल कर ठीक कीजिये, गुथे आटे से छोटे नींबू के साइज की लोइयां तोड़िये. इसे दोनों हथेलियों से एकदम गोल गोल कीजिये. पेड़े की तरह से दबाईये एवं दोंनो ओर अंगूठे से दबा कर गड्डा बना दीजिये. सारे आटे से इसी तरह सारी बालूशाही तैयार कर लीजिये.

तलने के लिये कढ़ाई में घी डालकर गरम दीजिये. जब घी गर्म हो जाये तो तैयार बालूशाही को गरम घी में डालिये,  धीमी और मीडियम आग पर बालूशाही को दोंनो ओर अच्छा ब्राउन होने तक तक तल लीजिये, तेज आग पर तली बालूशाही अन्दर से अच्छी तरह से नहीं सिक पायेंगी. सुनहरी तली हुई बालूशाही कड़ाही से निकाल कर थाली या प्लेट में रख लीजिये. सारी बालूशाही तल कर निकाल लीजिये.

600 ग्राम चीनी में 300 ग्राम पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये और हल्की गरम चाशनी में बालूशाही डाल दीजिये. बालूशाही (Baloo Shahi) को 4-5 मिनिट तक डूबा रहने के बाद इन्हें चिमटे की सहायता से एक एक करके निकाल कर थाली या प्लेट में रखिये, ठंडा कर लीजिये ताकि बालूशाही पर चड़ी चाशनी सूख जाये.

स्वादिष्ट बालूशाही (BalooShahi) तैयार हैं, आप इन्हैं किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये,  20 दिनों तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बालूशाही निकालिये और खाइये.

Balu Shahi Recipe - Khurmi Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (16462 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (305)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Maithili
Madam superbly explained preparation of balushahi

निशा: मिताली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Priti pandey
Apke according balusahi maine bnayi bhut acvgi bni apki site mujhe bhut psnd hai kala jaam n dum biryani bhi bnayi ab to kisi or recipi book ki jrurt hi nhi thnx nisha ji

निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Zahra
I tried your recipe and it is really very nice and easy to prepare. My family members liked this.

निशा: जारा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
soniya
Mene baalushahi try ki thi but ye andar se white thi or chasni v thik se nhi phuchi andar tk koi trick btayengi jisse next tym mistake na ho

निशा: सोनिया जी, आटा लगाते समय पर्याप्त घी न डाला जाय, आटा सख्त लगाया जाय, और तेज गैस फ्लेम पर बालूशाही तली जाय तब ये अंदर से कच्ची रह जाती है ओर इसमें चाशनी भी अच्छे से घुल नहीं पाती, प्लीज इसके वीडियो को देखिये और बनायें आप जल्दी ही अच्छी बालूशाही बना सकेंगे.
raeismehraj
Ye eisy h but ye chasni nhi pi rhe h...

निशा: अगर मैदा गूथते समय मैदा में घी कम हो तो बालूशाही सख्त हो सकती है, सख्त होने की वजह से चीनी बालूशाही के अन्दर नहीं गई.
Gagan kaur
Hello mam
Mene aaj pahali baar bhalushahi banayi. Isase pahale to mene kabhi ise khaya bhi nhy. It was very gud. Halki si kasar rh gyi thi koi koi batch andar se halka sa kachaa rh gya tha but mujhe samajh aa gyi ki aesa kyo hua. I m sure next time isase bhi achaa banaungi. Best part is ki shakar pare and bhalushahi is favourate of my hubby. And he is so happy. Thank you very much.

निशा: गगन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aditi dubey
Mam me apse bahut impressed hu mene aaj tak aapki site se jo v recepie bnayi h wo bahut hi badiya h and sabse imp aap jo v ingredient's batate h wo generally ghar per mil jate h ...mene apki site se mango kulfi,balusahi,tomato sause,nariyal burfi and instant dhokla bnaye h thanku nisha aunty

निशा: अदिती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anchal Singh
I like balushahi. Kitna aasan hai bnana.Thanks for you sharing

निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
abhilasha kumari
mam, kya dhi dalne se balusahi khtta nihi lagega?

निशा: अभिलाष जी, खट्टी नहीं होगी.
urmila verma
Thanks nishaji ....

निशा: उर्मिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Zahra
Meri balushahi itni chikni nhi hui hai bich se phat phat gai hai

निशा: जारा जी, बालू शाही बीच से फटी हैं, कोई बात नहीं है, हल्की सी फटी बालूशाही ज्यादा अच्छी होती है.
sakshi srivastava
Can we use baking powder instead of soda
sasmita patnaik.
Chasni mujha nahi attack that.app ki rasgulla ban
aya badhia hua thanks.

निशा: सस्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neelam
Nisha ji, thank u ..bohot tasty bani

निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Singh
Hello sir mene भालू शाही bnaya tha but iske ander चसनी nahi jati iske liye kya kre

निशा: चाशनी में 10-15 मिनिट डुबाना पर्याप्त है लेकिन चाशनी थोड़ी गाड़ी हो तो चाशनी अन्दर तक नहीं जाती, बालूशाही अच्छी तरह फूले न हों तो भी चाशनी अन्दर तक नहीं जाती. चाशनी की कनसिसटेन्सी अधिक गाड़ी और अधिक पतली न हो, चाशनी बालूशाही के अन्दर अवश्य जायेगी.
Gokul
First thank's I want to more recepie

निशा: गोकुल जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर आप ढेर सारी रैसिपी देख सकते हैं. धन्यवाद.
heena
Thank u so much nisha ji bohooooot testy bani he balushahi.

निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anju
Nisha ji balu sahi tlne k liye ghee k jagh oil use Kr skten h?

निशा: अंजू जी, रिफाइन्ड आयल या वनस्पति घी भी प्रयोग करसकते हैं, लेकिन मुझे मिठाइयां देशी घी में बनी ही पसन्द आती हैं..
amol
नमस्ते निशा मॅम, हम बालूशाही को तलने के लिए घी के बजाय तेल को प्रयोग में ला सकते है क्या?

निशा: अमोल जी, आप रिफाइन्ड आयल या वनस्पति घी भी प्रयोग कर सकते हैं.
सिद्धांत थापन
निशामधुलिका जी हमारे यहाँ बिजनौर और मुरादाबाद ज़िले की एक प्रसिद्ध रेसिपी है दाल मुरादाबादी जिसमे मूंग की धुली दाल को एक घंटा भिगोकर फिर उसमे थोड़ा पानी हींग और काला नमक डालकर दाल को पांच से छह मिनट्स तक बिलकुल घुलने तक पकाया जाता है फिर हलकी आग पर थोड़ा और पकाकर उसमे भुना जीरा , धनिये की चटनी , इमली की चटनी मक्खन , मिर्च , गरम मसाला और तेल में तली हुई सूखी लाल मिर्च डालकर खाया जाता है और जो लोग प्याज़ खाना चाहते है वो इसमें ऊपर से बारीक कटी प्याज़ भी डाल सकते हैं निशामधुलिका ये दाल बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और बहुत आसान हैं आप इसे बनाकर देखें और मेरी बहुत इच्छा है की ये रेसिपी आप के माध्यम से लोगों तक पहुंचे इस दाल को सबसे पहले बादशाह अकबर की बेगम ने अपने पोते मुराद बक्श के लिए बनाया था जिसके नाम पर ही मुरादाबाद शहर और दाल मुरादाबादी का नाम पड़ा है निशामधुलिका जी आप इसे एक बार बनाकर ज़रूर देखें

निशा: सिद्धांत जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मै इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
सिद्धांत थापन
नमस्कार निशामधुलिका जी इस बार हमने दीपावली पर आपकी बताई रेसेपी से नारियल की बर्फी और बालूशाही बनायीं दोनों ही बहुत स्वादिष्ट बनी निशामधुलिका जी आप एक बात बताइये की अगर हमारे पास चावलों का और उड़द की दाल का आटा हो तो क्या उस से भी हम दोसे बना सकते है और अगर बना सकते है तो घोल कैसे तैयार करेंगे आप ज़रा बता दीजिये

निशा: सिद्धांत जी, आप इससे डोसा बना सकते हैं. दोनों चीजों को मिक्स करके 2-3 घंटे रख दीजिए इसके बाद डोसा बना लीजिए.
Jitendra
Hello mam good noon would u like tell me how could we make kheer mohan. Thanx
chhaya chouhan
Helli,Nisha ji aap ki har recipe bahut hi aachi banti hai 6 month se main aapki recipe dekha kar try karti hu sbhi bahut aache se banti hai aur bahut testy thank you so much nisha ji...............

निशा: छाया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravindra Sharma
to day on Diwali we tried your recepi and prepared very delicious Balu Shahi . Thanks for your tips .

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
tanu
चासनी मै
पानी कितना ड़ालना हैं

निशा: तनु जी, 600 ग्राम चीनी में 300 ग्राम पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लीजिये.
Namita Kulkarni
Nishaji, Thanks a lot for such simple and great recipe... I tried today and was awesome....

निशा: नमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shivam raj purohit
Hi nisha ji apki sari recipes bahut badiya hai ....... me bhi cooking me bahut expert hu or har din kuch naya try karta rehta hu ........

निशा: शिवम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ajay
बहुत बढ़िया रेसिपी है बहुत अच्छी बनी

निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tanu
can we makr balushahi without using curd

निशा: तनु जी, बालू शाही के आटे में दही डाला जाता है और दही बालूशाही को साफ्ट बनाने के लिये डाला जाता है.
varsha
Thank you very much providing such nice receipt

निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.