खोया या मावा कैसे बनायें? – How to make mawa at home?

कुछ देशों में खोया (mawa) डेयरी या स्टोर्स पर नहीं मिलता , वहां खोये के कई विकल्प प्रयोग में लाये जाते हैं. इन जगहों पर खोया (mawa) घर में ही बना कर प्रयोग किया जा सकता है. खोया घर में बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन इसे बनाने में समय थोड़ा ज्यादा लगता हैं.
खोया दूध से बनने वाला डेयरी प्रोडक्ट हैं, यह दूध का गाढ़ा रूप है. यह भारत में डेयरी और स्टोर्स पर आसानी से मिला जाता है, इससे कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं, सब्जियों की तरी बनाने में भी खोया का इस्तेमाल किया जाता है.
बाजार में खोया तीन तरह का मिलता है.
Read - How to make mawa at home? In English
बट्टी खोया (Batti Mawa)
यह खोया (mawa) काफी कड़ा, जमा हुआ रहता है. इसमें दूध को अधिक गाड़ा किया जाता है, बना हुआ खोया दूध का करीब पांचवा हिस्सा रह जाता है. खोया बनने के बाद, कटोरे के आकार के मोल्ड में खोया जमा दिया जाता है. इस खोया को लड्डू और बर्फी बनाने के काम में लिया जाता है.
चिकना खोया (Chikna Mawa)
इस खोया (mawa) को दाव का खोया भी कहा जाता है, यह खोया (mawa) बट्टी खोया की ही तरह बनता है, लेकिन इसे बट्टी खोया जितना गाढ़ा नहीं होने दिया जाता, यानी कि इसको थोड़ा पहले ही तैयार मान लिया जाता है. खोया देखने में हलवा जैसा गाढ़ा होता है. यह खोया रसगुल्ले बनाने के काम मे आता है.
दानेदार खोया (Danedar Mawa)
यह खोया भी दूध से ही बनता है, लेकिन इसमें दूध में उबलते समय थोड़ा सा टार्टरिक पाउडर या नीबू का रस डालकर दाने दार बना लिया जाता है, जो खोया बनाने वाले कारीगर ही भली प्रकार बना पाते हैं. वैसे आप भी कोशिश कर सकते हैं. यह खोया कलाकन्द, लड्डू और दाने दार बर्फी बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है.
घर पर खोया कैसे बनाये - How to make mawa at home?
मावा बनाने के लिये भैंस का फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें.
किसी भारे तले के बर्तन में दूध डाल कर उबालने के लिये रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, आग मध्यम कर दीजिये, दूध को प्रत्येक 4-5 मिनिट में चमचे से चलाते रहिये. थोड़े समय बाद दूध गाढ़ा होना शुरू हो जाता है, दूध को उबलते रहने देना है, और करछी से चलाते रहना है ताकि दूध तले में न लगे, लेकिन जब दूध, हलवे की तरह गाढ़ा होने लगे तब खोया को लगातार चलाते हुये पकायें. अब आप देखेंगे दूध काफी गाड़ा हो गया है, यानी आपका खोया बन चुका है, गैस बन्द कर दीजिये. यह ठंडा होकर जमकर और अधिक गाढ़ा हो जाता है.
खोया तैयार हो गया है, खोया (mawa) को किसी बर्तन में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये और अब आप इससे अपने मनपसन्द मिठाइयां बना कर खाइये. खोये (mawa) को आप फिज में रखते हुये चार पांच दिन में प्रयोग कर लें.
कमेंट (129)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुद्रा जी, घर के बने मावा से आप गुलाबजामुन बना सकते हैं.
निशा: प्रीती जी, बटर के साथ उसमें क्रीम भी डालनी होती है और एकदम धीमी आग पर लगातार चलाते हुये उसे बनाना होता है, बहुत अच्छा मावा बनता है.
निशा: धन्यवाद सुनिता जी.
निशा: दूध में उबाल आने के बाद, आग मध्यम कर दीजिये, दूध को प्रत्येक 4-5 मिनिट में चमचे से चलाते रहिये. थोड़े समय बाद दूध गाढ़ा होना शुरू हो जाता है, दूध को उबलते रहने देना है, और करछी से चलाते रहना है ताकि दूध तले में न लगे, लेकिन जब दूध, हलवे की तरह गाढ़ा होने लगे तब खोया को लगातार चलाते हुये पकायें. अन्यथा मावा का रंग डार्क होने लगता है.
Gulaabjaamun k liye kis tarah ka mava use jiya jayega
निशा: गुलाबजामुन के लिये एकदम सोफ्ट मावा यूज किया जाता है.
gulab jamun me kaun 2 Samagri lagti hay kis maida se banta hay
kaise banta hay
निशा: मनोज जी, मावा गुलाब जामुन रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
Hello nisha ji.....mene abhi cows ka business start kiya hai.....me mawa banana chahta hu....but one litre milk 40 rs me sale hota hai....agar mawa banata hu to....200 gm mawa from one litre milk...40 rs me sale hoga....so muje mawa banane se koi benefit kaise hoga? Rep soon
निशा: सनी जी, बिजिनिस में फायदा कैसे होगा इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है, मावा कैसे बनायें ये वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, आप देख सकते हैं.
Mam es khoya se gulabjuman bilkul aache nahi bane baki sab tik tha pr chasni gole ke ander nahi geye or soft bane the chasni patli bhi thi pata nahi kya resgen huwa ab aap bologe ki meda jyda tha 2 spoon meda tha plz reply...........thanks
निशा: मंजू जी, गुलाबजामुन सख्त होने के कारण मैदा का ज्यादा होना या गुलाबजामुन के अन्दर चाशनी का न जाना यानि कि चाशनी का गाढ़ा होना है.
hello mam mane ghar pr khyo banaya h vo maine thore jalde me gas flam taeg karke banaya h to usme maile ke rese rehe geye h chikna nahi bana h kya me usse julabjuman bana sektehu hu paneer mawa mix karne se kya vo chakna ho jayega.................nahi to phir usse kya banau?
निशा: मंजू जी, इस खोया से गुलाब जामुन बनाये जा सकते हैं, उसे चिकना होने तक मैश कर लीजिये, अच्छे गुलाब जामुन बनेंगे.
निशा: अजय जी, 1 लीटर दूध में 200- 225 ग्राम मावा बन जाता है.
I tried your recipe many time nd ye bahot hi tasty banti he.... this time muje function k liye moong ka halwa banana he... usme 400 gm khoya lagta he... sooo kitne milk me kitna khoya banta... plz reply sooon.......
निशा:दिनेश जी ये स्मैल बिलकुल भी दूर नहीं होती इस घी को मसाज के काम लिया जा सकता है, और अगली बार जैसे ही क्लीयर घी और दूध के थक्के से दिखने लगें, 1-2 मिनट में गैस बन्द कर दीजिये बहुत अच्छा घी बनेगा.
निशा:प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजना जी, दूध में मिक्स दूध रहता है तो खोये का कलर हल्का ब्राउन ही आता है, भैंस के दूध से खोया सफेद बनता है. खोये से घी निकल रहा है, खोया बहुत अच्छा भुन कर भी तैयार हो गया है, अब आप इसे बिना भूने ही मिठाइयां बना सकती हैं.
malai se jo ghee banata hai usme jo niche fg bachta hai us me sugar aur thoda milk add karke khaya jaa sakta hai.
plz rply
thank u.
निशा: अनमोल जी, अगर वह बिना जले बना है तो उसे खाने में यूज कर सकते हैं.
निशा; मनीषा जी, मावा में जलने की स्मैल दूध के कढ़ाई में लगने के कारण आ रही है, इसे दूर नहीं किया जा सकता है, सारी चीजें जो इसमें मिलानी है उन्हैं मिला दिया जाय थोड़ी कम हो जायेगी लेकिन वह स्मैल जायेगी नहीं.
निशा: श्रेया जी, मिल्क को और गाढ़ा करने पर वह ठंडा हो कर पूरी तरह जमा हुआ गाढ़ा मावा बन जायेगा.
निशा: सैयद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एकता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, अगर आप उस मावा को धीमी आग पर थोड़ा और पका लेंगी तो वह ठंडा होने के बाद जम जायेगा.
निशा: समित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
there is machines also available for making mawa /ghee /any other milk items?