खोया या मावा कैसे बनायें? – How to make mawa at home?

कुछ देशों में खोया (mawa) डेयरी या स्टोर्स पर नहीं मिलता , वहां खोये के कई विकल्प प्रयोग में लाये जाते हैं. इन जगहों पर खोया (mawa) घर में ही बना कर प्रयोग किया जा सकता है. खोया घर में बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन इसे बनाने में समय थोड़ा ज्यादा लगता हैं.
खोया दूध से बनने वाला डेयरी प्रोडक्ट हैं, यह दूध का गाढ़ा रूप है. यह भारत में डेयरी और स्टोर्स पर आसानी से मिला जाता है, इससे कई प्रकार की मिठाइयां बनाई जाती हैं, सब्जियों की तरी बनाने में भी खोया का इस्तेमाल किया जाता है.
बाजार में खोया तीन तरह का मिलता है.
Read - How to make mawa at home? In English
बट्टी खोया (Batti Mawa)
यह खोया (mawa) काफी कड़ा, जमा हुआ रहता है. इसमें दूध को अधिक गाड़ा किया जाता है, बना हुआ खोया दूध का करीब पांचवा हिस्सा रह जाता है. खोया बनने के बाद, कटोरे के आकार के मोल्ड में खोया जमा दिया जाता है. इस खोया को लड्डू और बर्फी बनाने के काम में लिया जाता है.
चिकना खोया (Chikna Mawa)
इस खोया (mawa) को दाव का खोया भी कहा जाता है, यह खोया (mawa) बट्टी खोया की ही तरह बनता है, लेकिन इसे बट्टी खोया जितना गाढ़ा नहीं होने दिया जाता, यानी कि इसको थोड़ा पहले ही तैयार मान लिया जाता है. खोया देखने में हलवा जैसा गाढ़ा होता है. यह खोया रसगुल्ले बनाने के काम मे आता है.
दानेदार खोया (Danedar Mawa)
यह खोया भी दूध से ही बनता है, लेकिन इसमें दूध में उबलते समय थोड़ा सा टार्टरिक पाउडर या नीबू का रस डालकर दाने दार बना लिया जाता है, जो खोया बनाने वाले कारीगर ही भली प्रकार बना पाते हैं. वैसे आप भी कोशिश कर सकते हैं. यह खोया कलाकन्द, लड्डू और दाने दार बर्फी बनाने के लिये प्रयोग किया जाता है.
घर पर खोया कैसे बनाये - How to make mawa at home?
मावा बनाने के लिये भैंस का फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें.
किसी भारे तले के बर्तन में दूध डाल कर उबालने के लिये रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, आग मध्यम कर दीजिये, दूध को प्रत्येक 4-5 मिनिट में चमचे से चलाते रहिये. थोड़े समय बाद दूध गाढ़ा होना शुरू हो जाता है, दूध को उबलते रहने देना है, और करछी से चलाते रहना है ताकि दूध तले में न लगे, लेकिन जब दूध, हलवे की तरह गाढ़ा होने लगे तब खोया को लगातार चलाते हुये पकायें. अब आप देखेंगे दूध काफी गाड़ा हो गया है, यानी आपका खोया बन चुका है, गैस बन्द कर दीजिये. यह ठंडा होकर जमकर और अधिक गाढ़ा हो जाता है.
खोया तैयार हो गया है, खोया (mawa) को किसी बर्तन में निकाल कर ठंडा होने के लिये रख दीजिये और अब आप इससे अपने मनपसन्द मिठाइयां बना कर खाइये. खोये (mawa) को आप फिज में रखते हुये चार पांच दिन में प्रयोग कर लें.
कमेंट (129)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
आप की वजह से मुझे कुकिंग में ििinterest आने लगा है इसके लिए बहुत thanks।????????
Please
Malpua banane ke liye kon si khoya ka use Karna chahiye?
निशा: नंदनी जी, आप खोए को उपयोग करने से पहले हल्का सा गरम कर लीजिए यह नरम हो जाएगा.
निशा: नाहीद जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए और इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
न्सिहा: खुश्बू जी, कर सकते हैं.
निशा: नितेश जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिता जी, 1 लीटर दूध से मावा बनाने में लगभग 1 घंटा लग जाता है और करीब 200 -250 ग्राम मावा बन जाता है.
For your lovely and Delicious recipes .
As I am your new fan but I love your recipes and I love you lots for your kindness for solving our problem's in kitchen .
Regards
Alka
निशा: अल्का जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एम. आर. जी, मावा के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करना चाहिए. 1 कि.ग्रा. दूध में 200 से 250 ग्राम मावा बन जाता है.
निशा: पारुल जी, खोया ब्राउन होने का कारण दूध है, भैस के दूध का खोया सफेद और गाय के दूध का खोया ब्राउन बनता है, डेयरी के दूध मिक्स दूध होते हैं इसलिये भी खोया का कलर डार्क हो सकता है.
निशा: लेखा जी, आप इसमें डेसीकोकोनट डालकर मिलायें और बर्फी या लड्डू जो भी पसन्द करें बना लीजिये, मिश्रण गाढ़ा हो जायेगा, और टेस्टी मिठाई बन कर तैयार होगी.
निशा: लेखा जी, मावा थोड़ा और पकाने की आवश्याता है आप इसे कढ़ाई में डालें और मीडियम आग पर कलछी से लगातार चलाते हुये भूनें, मावा गाढ़ा हो जायेगा.
Thank you
निशा: आना जी, घर पर बना मावा दानेदार ही बनता है, दूध को अधिक देर तक रखने के लिए, इसमें बहुत थोड़ा बेकिंग सोड़ा मिला दिया जाता है और यदि बेकिंग सोडा मिले हुए दूध से मावा बनाए तो मावा चिकना बनता है.
Thank you.
निशा: अना जी, घर पर बना मावा ज्यादा अच्छा होता है.
निशा: अखलेश जी, लगभग 4-5 किलो दूध की आवश्यकता होगी.
निशा: पारूल जी, खोया ब्राउन होने का कारण दूध है, भैस के दूध का खोया सफेद और गाय के दूध का खोया ब्राउन बनता है.
निशा: प्रियंका जी, दाने दार खोया अच्छा लगता है, आप अच्छा खोया बनाती हैं.
निशा: पवन जी, मेरी वेबसाईट पर रैसिपी दी हुई है आप उसे देख सकते हैं.
निशा: राहुल जी, टोफू का कलर क्रीम ही होता है.
निशा: हरजीत जी, मावा को अधिक दिन तक स्टोर नहीं कर सकते हैं, फ्रिज में 3-4 दिन तक रखा जा सकता है, अगर आप इसे डिब्बे में बन्द करके फ्रिजर में रख दें तब इसे 1 महिने बाद भी यूज कर सकते हैं.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पर इसमें चीनी क्यों मिलानी है.
निशा: सिद्धार्थ जी, सामान्यतया एक किलो दूध से 250 ग्राम मावा बन जाता है. यदि दूध में पानी की मात्रा अधिक हो तो मावा का अनुपात भी कम हो जाता है.
निशा: प्रीती जी, गांय के दूध से बना सकते हैं.
निशा: सलिहा जी, बिलकुल आप इससे गुलाब जामुन बना सकती हैं.