बैगन मटर मसाला - Baingan matar Masala Recipe

Bengan matar

बैगन को कई तरीके से बनाया जाता है, बैगन को मटर के साथ मिला कर बनाया जाय तो यह बड़ा ही स्वादिष्ट बनता है. बैगन मटर बनाना भी बड़ा ही आसान है, इसे बनाने में समय तो बहुत ही कम लगता है, तो आइये आज हम बैगन मटर मसाला बनायें.

Read:  Baingan matar Masala Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengan Matar

  • बैगन - 250 ग्राम (एक बैगन)
  • हरी मटर के दाने - आधा कप
  • टमाटर - 2
  • हरी मिर्च - 1 -2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल -  2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम

विधि - How to make Bengan Matar

bengan_matar_2_556866629.jpgबैगन को धोकर, छोटे छोटे टुकड़ो में काट लिजिये, इन टुकड़ों को सब्जी बनाने तक पानी में ही रहने दीजिये (बैगन के टुकड़ों का कलर नहीं बदलता है).

मटर के दाने धोकर रख लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और पेस्ट बना लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद क्रम से हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, और टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, मसाले को दाने दार होने तक भूनिये, इस मसाले में मटर डाल कर 2 - 3 मिनिट तक भूनिये, अब इसमें बैगन के टुकड़े और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये,  2 -3 टेबल स्पून पानी डाल कर मिलाइये और सब्जी को ढककर 5-6 मिनिट तक, धीमी गैस पर पकने दीजिये, ढक्कन खोलकर देखिये कि बैगन नरम हो गये हैं, यदि बैगन नरम नही हुये हैं, और आपको लगे कि सब्जी में पानी कम हो रहा है, तो 1 टेबल स्पून पानी डाल कर 3-4 मिनिट तक पकाइये, अब बैगन और मटर दोनों ही नरम हो गये हैं, सब्जी बन गई है, सब्जी में गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.

बैगन मटर मसाला सब्जी तैयार हो गई है.  सब्जी को प्याले में निकालिये, ऊपर से कटा हुआ हरा धनियां डाल कर सजाइये,  बैगन मटर मसाला सब्जी परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

विशेष

यदि आप प्याज और लहसन डालकर सब्जी बनाना चाहते हैं तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज बारीक कतर कर, और 4-5 लहसन की कली काट कर, डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, अब  सब्जी को उपरोक्त विधि से बना लीजिये.

Baingan matar Masala Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 24 March, 2017 10:58:36 PM renu

    Aunti daal bnate time daal or pani ka anupat kitna rakhein jisse ki pani pressure cooker se bahr na nikle plz btaye
    निशा: रेनू जी, कुकर में दाल और पानी की मात्रा 1/3 से अधिक नहीं भरा होना चाहिये कुकर से पानी बाहर नहीं आता.

  2. 05 December, 2015 10:28:39 AM anshu

    Madhulika ji mai. Daily last 6 month se kafi dishis try karta hu kafi seekhane ko mila but kafi recipies like dhokala n all kafi sanan waist hua ajtak dhokala nahi bana sahi se

  3. 08 March, 2015 08:10:40 PM Hina

    Nisha ji namaste. Thank you for such a tasty recipes apki har 1 recipe bahut saral aur tasty hot I hai thank u again

  4. 02 February, 2015 04:58:24 AM kiran verma

    nisha ji namaskar maine ye recipe banayi or mujhe or husband ko bahut hi pasand aayi thanku so much nisha ji
    निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 20 August, 2014 02:42:56 AM RONI KEREN

    Nisha ji namaskar, aap ki yeh recipe maine try ki mujhe vaastav main bahut acchi lagi .Dhanyavaad.

  6. 11 January, 2014 07:36:41 AM Saurabh

    Gazab yaar... gr8 site.. thanx

  7. 01 January, 2014 10:01:52 PM sharifa roy

    i like the simplicity of your style of cooking. this recipe has turned out very good. keep going nishaji :)
    निशा: Sharifa jI, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 25 November, 2013 12:27:32 AM shalini

    hello aunty i m big fan of ur recipes & i hv tried a lot of them i want 2 know that mushroom ko katne & wash karne me kya precautions leni hai plz reply soon as i mgoing to make it tonight
    निशा: शालिनी, मशरूम को धोने की आवश्यकता नहीं है इसे साफ कपड़े से पोंछ कर एक मशरूम के 4-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.

  9. 06 January, 2012 05:18:53 PM sadaf

    i like this recipe

  10. 13 June, 2011 10:17:59 PM sukh

    nisha ji this recipe is very nice