कैरी का पानी वाला अचार | Raw Mango Pickle Pani Wala | Aam Ka Pani Wala Achar

📅 1 मई 2018 👁 71.1 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 0.4 (4)

कच्चे आम के अचार से एक अलग और अनोखे ज़ायके का कैरी का पानी वाला अचार. इस अचार को एक बार बनाकर रख लें और 2 महीने तक मज़े से खाएं. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aam Ka Pani Wala Achar

  • कच्चे आम - 2 (350 ग्राम) 
  • पीली सरसों - ½ कप (50 ग्राम) (दरदरी कुटी हुई)
  • नमक - 2 टेबल स्पून (35 ग्राम) या स्वादानुसार 
  • सरसों का तेल - ¼ कप
  • सौंफ पाउडर - 2 टेबल स्पून (15 ग्राम)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 टेबल स्पून (10 ग्राम)
  • हल्दी पाउडर - 2 छोटी चम्मच (7 ग्राम) 
  • मेथी दाना - 1 छोटी चम्मच 
  • राई के दाने - 1 छोटी चम्मच 
  • सौंफ - 1 छोटी चम्मच 
  • हींग - ¼ छोटी चम्मच 
  • सफेद सिरका - 2 टेबल स्पून 

विधि - How to make Raw Mango Pickle Pani Wala

कच्चे आम को लेकर अच्छी तरह से साफ़ पानी से धो दीजिए. इसका सारा पानी सूखने तक इन आमों को सुखा लीजिए. आमों के डंठल हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और इसकी गुठली हटा दीजिए. 

आम में मसाले मिलाने के लिए एक बडा़ सा प्याला लीजिए. इसमें दरदरी कुटी पीली सरसों डाल दीजिए. साथ ही दरदरी कूटी हुई सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और 3/4 कप पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर, इसमें आम के टुकड़े डालकर अच्छे से मिला दीजिए. 

इस मसाले में तड़का लगाने के लिए पैन को गैस पर रखकर गरम कीजिए. पैन गरम होने पर इसमें तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर इसमें मेथी दाने डाल कर भून लीजिए और फिर राई डालकर राई को तड़का लीजिए. दाने तड़क जाने पर इसमें सौंफ डालकर हल्का सा भून लीजिए. गैस बंद कर दीजिए और इसमें हींग डाल दीजिए. इस तड़के को आम के मसाले में डालकर अच्छे से मिला दीजिए. 

अचार में सिरका डालकर मिक्स कर दीजिए. अचार बनकर तैयार है. अचार 3-4 दिन के बाद खाने के लिए तैयार हो जाता है. अगर आप चाहें तो अचार को धूप में भी रख सकते हैं. अगर धूप नहीं हो तो अचार को कमरे के अंदर भी रख सकते हैं. अचार को रोजाना 1 बार चम्मच से चला दीजिए ताकि जो मसाले नीचे बैठ गए हों, वह अचार में अच्छे से मिल जाएं. 3-4 दिन बाद अचार में मसाले अच्छे से घुल मिल जाते हैं और अचार नरम और स्वादिष्ट बनकर तैयार हो जाता है. 

इस अचार को किसी भी प्लास्टिक या कांच के कंटेनर में भर कर रख दीजिए और पूरे 2-3 महीने तक इसे खाने के उपयोग में ला सकते हैं. 

सुझाव 

  • अचार में आप कोई भी सिरका उपयोग कर सकते हैं. 
  • अचार में मिर्च आप कम या ज्यादा डाल सकते हैं 
  • अचार में सरसों के तेल के बदले आप तिल का तेल भी यूज कर सकते हैं. 

Raw Mango Pickle Pani Wala | कैरी का पानी वाला अचार | Aam Ka Pani Wala Achar

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
0.4 / 5 (4 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ishu
Kya bache hue achar ke Masala se fir se achar daal sakte hai agr han to pls method btaiye
NishaMadhulika
Yes Ishu Aap use achar ko nye achar ke masale me mix kar skte hai
minakshi pandey
mam koe v aachar bnati hu ya khrid kr v lati hu wo 3-4 din k andar hi khrab ho jata h plz mam help me kya kru
NishaMadhulika
minakshi pandey जी, अचार में किसी भी प्रकार की गंदगी और नमी न जाने दीजिए अचार लम्बे समय तक ठीक रहता है.