Aloo Gajar Sabji Alu Gajar Sabzi गाजर आलू की सब्जी

आलू की सब्जी तो आपके रोजाना खाने का हिस्सा होगी ही. लेकिन क्या आपने गाजर आलू की सब्ज़ी बनाई है? आज हम गाजर आलू की सब्ज़ी (Aloo Gajar Sabji ) बनायें.
Read - Aloo Gajar Sabji Alu Gajar Sabzi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Gajar Sabji
- गाजर - 250 ग्राम
- आलू - 250 ग्राम
- तेल - एक टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ या अदरक का पेस्ट)
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Aloo Gajar Sabji
गाजर और आलू को छील कर, धोकर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर, अदरक पेस्ट और हरीमिर्च डाल कर चमचे से चलाइये, अब कटे हुये गाजर, आलू, लाल मिर्च और नमक डाल कर 2 मिनिट तक सब्जी को भूनिये.
सब्जी में 2 टेबल स्पून पानी डालिये. सब्जी को ढककर 7-8 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये. सब्जी का ढक्कन खोलिये, चमचे से सब्जी को चलाइये और देखिये कि आलू नरम हो गये हैं कि नहीं. यदि आलू नरम नहीं हुये हैं, और आपको लगे कि सब्जी पकने के लिये और पानी की आवश्यकता है, तब 2 टेबल स्पून पानी और डाल दीजिये और सब्जी को ढककर फिर से 4-5 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये.
सब्जी को खोलिये, आलू नरम हो गये हैं. सब्जी मे अमचूर पाउडर, गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
आपकी गाजर आलू की सब्जी (Alu Gajar Sabzi) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकालिये. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम गाजर आलू की सब्जी चपाती, परांठे किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुधा. very nice.
thanks
ajeet
निशा: धन्यवाद प्रशांत, मेरी मेहनत सफल हुई
aap ne is sabzi main namak nahi dala hai
And one more thing - The English translation is not too bad but it could be better.:)
Thank you so much for such a valuable task you are doing
kya ye sabji khane me mithi nahi lagegi
निशा: उमा, सब्जी थोड़ी खट्टी मीठी लगती है.