हींग । Heeng | Hing | Asafoetida । Asafetida

📅 10 नवंबर 2017 👁 53.7 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 3.1 (242)

हींग भारतीय भोजन में इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रमुख मसाला है जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी हितकारी होता है.

Read - Heeng | Hing | Asafoetida । Asafetida

हींग के विभिन्न नाम
हींग को अंग्रेजी में Asafoetida कहा जाता है. इसे संस्कृत में 'हिङ्गु' कहते है. हिन्दी, मराठी, बंगला, गुजराती में इसे हींग (heeng) ही कहते हैं. कन्नड़ में इंगु (Ingu), कश्मीरी में यांग (yang) और साप (saap), मलयालम में कायम (kayam) और पेरूंगयम (perungayam), उड़िया में हेंगु (haingu), तेलुगु में इंगुवा (inguva) इत्यादि कहा जाता है.

हींग के रूप
कच्ची हींग सफेद रंग लिए होती है. समय के साथ इसका रंग बदलता जाता है. पहले पीला फिर लाल और अंत में हींग का रंग भूरा हो जाता है. कच्ची हींग की गंध तेज होती है. हींग को कई रुप मे इस्तेमाल किया जाता है जैसे कि हींग पाउडर (asafoetida powder), हींग का पेस्ट (asafoetida paste), हींग का तेल (asafoetida oil). हींग की जड़ का प्रयोग औषधि के तौर पर भी करते हैं.

हींग (Asafetida) का रख रखाव

  • हींग को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें. इसे खुले में रखने से हींग की महक कम हो जाती है. 
  • हींग में किसी भी प्रकार की नमी न जाने दें. नमी के संपर्क में आने पर यह खराब हो जाता है. 
  • जिस भी कंटेनर में इसे रखा गया हो उसे साफ सूखे हाथों से ही खोलें और इसे निकालने के लिए साफ सूखे चम्मच का ही उपयोग करें.

हींग खरीदते समय सावधानियां
हींग को बाजार से खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें क्योंकि हींग में भी मिलावट की जाती है.  जब भी हींग खरीदें तो विश्वसनिय ब्रांड की ही लें और जहां से खरीद रहे हों वह गुणवत्ता युक्त हो. खुली हींग ले रहे हैं, तो इसमें सुगंध तेज होनी चाहिए.

हींग कहां से मिलेगा
हींग किसी भी स्थानीय किराना स्टोर या किसी बड़े ग्रोसरी स्टोर से भी प्राप्त कर सकते हैं. आप इसे अॉनलाइन (online) भी ख़रीद सकते हैं.

हींग (Asafoetida) के घरेलू उपयोग
अपनी तेज महक और तीखे स्वाद के साथ हींग मसालों में अपना एक विशेष स्थान रखती है. बाजार और घरों में मिलने वाली खट्टी-मीठी हींग की चटपटी गोलियां सभी बडे़ चाव से खाना पसंद करते हैं. हींग में रोग-प्रतिरोधक क्षमता होती है अत: भोजन में हींग का उपयोग सेहत को बेहतर रखता है. हींग हाज़मे को दुरुस्त कर पेट को साफ रखती है. यदि पेट में दर्द हो तो नमक के साथ हींग का सेवन करना लाभकारी होता है. दांतों मे दर्द होने या दांत मे कीड़ा लग जाए तो हींग को दांतों में दबाकर रखने से दर्द से निजात मिलता है.
.
हमारी रेसिपीज़ में हींग का उपयोग

आम का हींग वाला अचार 

हींग जीरा के आलू सब्जी

सब्जियों के लिये विभिन्न तरी

गोल गप्पे का पानी

आंवला की तीखी चटनी

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (242 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Prabhat Rajput
Q - namkeen me hing ka upyog kase Kare ?
NishaMadhulika
No Prabhat Rajput , Aap namkeen me hing dal deejiye