अनारदाना । Anardana | Pomegranate Seeds | Dry Pomegranate Seeds

📅 7 नवंबर 2017 👁 91.4 हज़ार बार देखी गई 💬 1 कमेंट ★ 3.5 (248)

अनारदाना क्या है?
अनारदाना (pomegranate seed) हमें अनार फल से प्राप्त होता है. अनार जोकि एक स्वादिष्ट रस से भरपूर फल है, इसके बीजों को सुखाकर अनारदाना मसाला तैयार किया जाता है. 

अनारदाना में कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके अतिरिक्त अनार में फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम और लोह तत्व की प्रधानता होती है. इसके साथ ही अनार में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीवायरल आदि गुण पाए जाते हैं जो शरीर को अनेक संक्रमणों से बचाते हैं.

Read - Anardana | Pomegranate Seeds | Dry Pomegranate Seeds

अनारदाना दिखता कैसा है
अनारदाना गहरे लाल रंग का होता है, डार्क ब्राउन रंग का हो सकता है. यह सूखा या हल्का सा नमी लिए भी मिलता है. अनारदाना दानेदार न होकर पाउडर (dry pomegranate seeds powder) रूप में भी प्राप्त होता है.

अनारदाने का खाने में उपयोग
अनारदाने का उपयोग मसाले के रूप में होता है. अनार के बीजों को सुखाकर मसाले के रूप में खट्टे चटपटे स्वाद के लिए प्रयोग किया जाता है. अनारदाना (dry pomegranate seeds) को मुख्य रूप से पंजाबी छोले बनाने के लिए उपयोग किया जाता रहा है, इसके अलावा अनारदाना आलू की सब्जी, दाल, चनों में मुख्य रूप से उपयोग में लाया जाता रहा है.

अनारदाने को चटनी में भी डाला जाता है. सूप, शरबत, सलाद की सजावट मे भी अनारदाने का इस्तेमाल होता है. इसके अतिरिक्त अनारदाने से खट्टी मीठी चूर्ण गोली भी बनाई जाती है, जोकि पाचन के लिए अच्छी रहती है और बच्चों को खासा पसंद भी होती है.

अनारदाना कहां से मिलेगा
अनारदाना को आप किसी भी स्थानीय किराना स्टोर या किसी बड़े ग्रोसरी स्टोर से भी प्राप्त कर सकते हैं. आप इसे अॉनलाइन (online) भी ख़रीद सकते हैं.

अनारदाना बंद पैकट और खुले मसाले दोनों ही रूप में मिलता है. मार्किट से अनारदाना खरीदते समय ध्यान रखें कि उसमें खूश्बू और ताजापन हो. यदि आप सील बंद पैकट में इसे खरीद रहे हैं तो इसके निर्माण और एक्स्पायरी डेट का भी ध्यान रखें.

अनारदाने का रख रखाव

  • अनारदाना को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें, ताकि इसकी महक बरकरार रहे. 
  • इसमें किसी भी प्रकार की नमी न जाने दें.
  • जब भी इसे उपयोग में लाएं तो साफ सफाई का ध्यान रखें. 
  • जिस भी कंटेनर में इसे रखा गया हो उसे साफ सूखे हाथों से ही खोलें
  • इसे निकालने के लिए साफ सूखे चम्मच का ही उपयोग करें.

अनारदाने का विकल्प
अनारदाने का उपयोग मुख्यत: खटास के लिए किया जाता है लेकिन इसके विकल्प रूप में अमचूर, इमली, कोकम अथवा आम की खटाई इत्यादि का उपयोग भी किया जा सकता है.

हमारी रेसिपीज़ में अनारदाना का उपयोग

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (248 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

gaurav gupta
Hi,
please tell about the nature and impact of major Indian spices.

निशा: गौरव जी, सुझाव के लिए धन्यवाद, मैं इनके विषय में विस्तार पूर्वक लिखने की कोशिश करूंगी.