मावा की ग्रेवी । Basic Gravies for Curry - Part 1 । Mawa Gravy । Khoya Gravy

📅 19 जुलाई 2017 👁 42.1 हज़ार बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 3.4 (493)

सब्जी का ज़ायका बदलना हो, तो उसे अलग-अलग ग्रेवी के साथ बनाइए. आपके लिए खास पेश है-  विभिन्न प्रकार की ग्रेवी की श्रंखला में से एक मावा ग्रेवी की बेहद आसान और उम्दा रेसिपी. 

Read - Mawa Gravy । Khoya Gravy - Basic Gravies for Curry - Part 1

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khoya gravy

  • मावा - 50 ग्राम 
  • तेल - 4 छोटे चम्मच 
  • भुना जीरा - ¼ छोटी चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • टमाटर - 2 (150 ग्राम) 
  • अदरक - ½ इंच टुकडा़ 
  • हरी मिर्च - 1 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make gravy using Mawa

पैन में 4 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए, गैस धीमी रखें ताकि मसाले जले नहीं.

मसाला भून जाने पर इसमें टमाटर-हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च डालकर मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग ना होने लगे.

गैस मीडियम रखें और मसाले को थोड़ी-थोडी़ देर में चलाते रहें. मसाले में से तेल अलग होने पर मसाले में मावा डालकर मिक्स कर दीजिए और मसाले के साथ इसे थोडा़ सा भून लीजिए.

मसाला भून जाने पर इसमें आधा या पौना कप पानी डालकर मिक्स कर दीजिए. ग्रेवी को आप अपनी पसंद अनुसार पतला या गाढा़ जैसा रखना चाहें उस हिसाब से पानी डाल सकते हैं.

ग्रेवी में गरम मसाला, नमक, थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. ग्रेवी को 4-5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए

ग्रेवी बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और ग्रेवी को प्याले में निकाल लीजिए. मावा की स्वादिष्ट ग्रेवी बनकर तैयार है. मावा की ग्रेवी में फ्राय बैंगन डालकर सर्व कीजिए.

सुझाव

  • लाल मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा जैसी चाहें डाल सकते हैं.

Basic Gravies for Curry - Part 1 । विभिन्न प्रकार की ग्रेवी - 1 । Vegetarian Curries and Gravies

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (493 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Vaishali
Gravies recipes are too good..I like your all recipes.... Can I use ginger and garlic both in gravies..?

निशा: वैशाली जी, आप इनका उपयोग कर सकते हैं.
ravi gupta
निशा जी ब्रेडपकोडा व मिर्ची वडा पर मोटे बेसन का घोल कैसे चढ़ा सकते ह plzz rply
dikshajain
mam is gravy ko paneer ke sabji mai use ker skete hain kya

निशा: दीक्षा जी, आप इसे पनीर की सब्जी बनाने के लिए भी उपयोग कर सकती हैं.
riya
thanks mam its nice................

निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravi Prakash
Very nice gravy. I hadn't ever tried it. I will surely try this.

निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इस रेसिपी को बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.