नींबू पुदीने का मसालेदार शरबत - Nimbu Pudina Sharbat - Mint Lemonade Recipe

लू की थपेड़ों से भरे मौसम में आपको तरावट और तरोताजगी देने वाला नींबू पुदीने का मसालेदार शरबत, एकदम उम्दा स्वादयुक्त.
Read - Nimbu Pudina Sharbat - Mint Lemonade Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mint Lemonade Recipe
- पुदीना - 1 कप
- नींबू - 1
- चीनी - 4 टेबल स्पून
- नींबू के टुकड़े - 4
- भुना जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- काला नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Nimbu Pudina Sharbat
पुदीना साफ करके पत्तों को साफ पानी से धो लीजिए और छलनी में रख कर सारा पानी सूख जाने तक इन्हें सुखा लीजिए. इसके बाद, इन पत्तों को मिक्सर जार में डाल दीजिए. साथ ही चीनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, नींबू का रस और आधा कप पानी डालकर बारीक़ पीस लीजिए.
तैयार पुदीने के पेस्ट को छलनी से छान कर प्याले में निकाल लीजिए.

पीने के लिये शरबत तैयार कीजिए
इसके लिए 2 गिलास लीजिए. इनमें 2 से 3 आइस क्यूब्स डालिए और दोनों गिलासों में आधी-आधी मात्रा शरबत की डालकर पानी डाल दीजिए. इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिए. शरबत को सजाने के लिए इसके ऊपर पुदीना के पत्ते और नींबू के टुकड़े डाल दीजिए. ठंडा-ठंडा नीबू पुदीना शरबत बनकर तैयार है.
सुझाव
चीनी आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा ले सकते हैं.
शरबत के लिए आप पानी के बदले सोडा वाटर का उपयोग भी कर सकते हैं.
Nimbu Pudina Sharbat - नीबू पोदीना का मसालेदार शरबत - Mint Lemonade Recipe
कमेंट (9)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अल्ताफ जी, धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, मैं आप जैसी ही एक साधारण इंसान हूं जिसकी कोशिश हमेशा ये रहती है की आप सभी के लिए कुछ अलग और नयी रेसिपी बना सकूं. धन्यवाद.
मैडम बहुत अच्छा
गर्मियों मैं काम आ रहा है
निशा: जितेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जेनब जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.