पटोरी बेसनी मिर्च – Patori Besani Mirch

📅 19 फरवरी 2008 👁 2.4 लाख बार देखी गई 💬 37 कमेंट ★ 3.4 (4184)


पटोरी (Patori Besani Mirch) अधिकतर राजस्थान के चित्तोड़ के इलाकों में बनायी जाती है. आप इसे बनाकर दस दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं.

Read - Patori Besani Mirch Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Patori Besani Mirch

  • लम्बी  हरी मिर्च - 6-7
  • बेसन - 1 बड़ा चम्मच
  • सरसों का तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • सोंफ साबुत - एक छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

विधि-How to make Patori Besani Mirch

patori_2_552426622.jpg

हरी मिर्च को धोकर, डंठल तोड़िये, और काट लीजिये.

बेसन को सूखा हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  हींग, जीरा और राई डाल दीजिये.  जीरा और राई तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर, कटी हुई मिर्च, अमचूर पाउडर और नमक डाल कर सबको अच्छी तरह चम्मच से मिला दीजिये, हरी मिर्च डालिये और

एक टेबल स्पून पानी डालिये, 2 मिनिट तक ढककर धीमी गैस पर पकने दीजिये.  ढक्कन खोलिये और भूना हुआ बेसन डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.  आपकी पटोरी तैयार है.

अपने मन पसन्द खाने के साथ, पटोरी का स्वाद लीजिये

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4184 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (37)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jyoti Tripathi
its really too good.
Eshita
Madhulika Ji you are awesome !! Good going.. all your recipes are mouth-watering. I'm seriously gonna try alll one by one. Today I tried this Patori .. Just excellent !!! Thank you so much for sharing .. keep smiling :)
shilpa
the masala which is prepared from dry ingredients can also be stuffed in green chills
Asha Tekchandani
Dear Nishaji,

receipe is really good.can we use simple vegetable oil instead of sarson ka tel.
Thanks
निशा: आशाजी, आप कोई भी तेल प्रयोग में ला सकती हैं.
kirti
really good one...i was searching for this recipee
nupur
awesome recipe........me and husband both liked it very much.
i was looking for this recipe from a long time finally i got one thanks a lot