पटोरी बेसनी मिर्च – Patori Besani Mirch

पटोरी (Patori Besani Mirch) अधिकतर राजस्थान के चित्तोड़ के इलाकों में बनायी जाती है. आप इसे बनाकर दस दिन तक प्रयोग में ला सकते हैं.
Read - Patori Besani Mirch Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Patori Besani Mirch
- लम्बी हरी मिर्च - 6-7
- बेसन - 1 बड़ा चम्मच
- सरसों का तेल - 1 बड़ा चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- सोंफ साबुत - एक छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - एक छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
विधि-How to make Patori Besani Mirch

हरी मिर्च को धोकर, डंठल तोड़िये, और काट लीजिये.
बेसन को सूखा हल्का ब्राउन होने तक भूनिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. हींग, जीरा और राई डाल दीजिये. जीरा और राई तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर, कटी हुई मिर्च, अमचूर पाउडर और नमक डाल कर सबको अच्छी तरह चम्मच से मिला दीजिये, हरी मिर्च डालिये और
एक टेबल स्पून पानी डालिये, 2 मिनिट तक ढककर धीमी गैस पर पकने दीजिये. ढक्कन खोलिये और भूना हुआ बेसन डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. आपकी पटोरी तैयार है.
अपने मन पसन्द खाने के साथ, पटोरी का स्वाद लीजिये
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4184 रेटिंग)
कमेंट (37)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शौंग्रफ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Mam muje ye veido dhakna h plz
निशा: मंजू जी मैं इसके लिये वीडियो बना दूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीन जी हां मसाला थोड़ा सा भूनना होता है, इसका टेस्ट अच्छा आता है.
निशा: सुधा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गायत्री चने के सत्तू ले सकती हैं.
निशा: अलका, मैं कोशिश करूंगी
निशा: निधि, दानेदार हींग अच्छी होती है, आप इसे पीस का पाउडर बना लीजिये, दाना मुंह में आये तो उतना अच्छा लगता है. धन्यवाद.
निशा: श्रुति, बेसन का ढोकला रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर बेसन का ढोकला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सोनू, सारे मसाले भूनने के बाद हरी मिर्च डाल दीजिये, धन्यवाद.
aapne muje khana banana sikha diya.. thanks a lot.. maine aaj tak jo bhi banaya sab aapke hi karan,,,thnks
निशा: बबली, अमचूर की जगह, नीबू का प्रयोग किया जा सकता है.
निशा, संध्या, मोटी मिर्च लें तो ज्यादा अच्छा है.