बिना जामन के दही - Homemade Dahi without starter - Making of Curd without the Jaman

दही जमाने के लिये हमें पहले से जमाये हुये दही की जरूरत होती है. अगर पहले से जमा हुआ दही न हो और बाजार के डिब्बाबन्द दही से दही न जम रहा हो तो अन्य तरीकों से भी एकदम गाड़ा मलाईदार दही जमा सकते है.
Read - Homemade Dahi without starter - Making of Curd without the Jaman Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for making yogurt without starter
- उबला हुआ दूध - 200- 300 मि. लीटर
- हरी मिर्च - 2
- लाल मिर्च - 2
- नींबू - 1
विधि - How to make Curd without the Jaman
जामन तैयार करने के लिये उबले हुये दूध को एक बरतन में ले लीजिये और गैस पर रख कर हल्का सा गरम कर लीजिये. (दूध को इतना ही गरम करें कि वो हाथ से आसानी से छुआ जा सके), दूध का तापमान 40 -46 डि.से. हो, दूध के हल्का गरम होने पर गैस को बंद कर दीजिये.
दही जमाने के लिये जामन हम नींबू से, हरी मिर्च से या लाल मिर्च से तैयार कर सकते हैं.
जामन जमाने का पहला तरीका
पहले तरीके से जामन जमाने के लिए 2 डंठल वाली हरी मिर्च लेकर 1 दूध की प्याली में डाल दीजिये और मिर्च को डंठल के साथ ही दूध में डुबो दीजिये (ध्यान रखें की मिर्च डंठल समेत दूध में डूबी हुई हो तभी जामन अच्छे से जमकर तैयार होगा).
जामन जमाने का दूसरा तरीका
दूसरे तरीके से जामन जमाने के लिए डंठल वाली सूखी लाल मिर्च ले लीजिए और दूसरे प्याले में डंठल वाली लाल मिर्च डाल कर अच्छे से डुबो दीजिये, इसमें भी डंठल का दूध में डूबा होना जरूरी है.
जामन जमाने का तीसरा तरीका
तीसरे तरीके से जामन जमाने के लिए एक नींबू लीजिए इसे काट कर इसका का रस प्याली में निकाल लीजिये. अब लगभग 2 चम्मच नींबू के रस को तीसरी दूध वाली प्याली में डाल दीजिये.

इसके बाद तीनों तरह के जामन को ढक कर 10- 12 घंटे के लिये किसी गरम स्थान पर रख दीजिए.
12 घंटे बाद तीनों प्यालियों के ढक्कन हटा कर चैक कर लीजिये, तीनों तरीकों से जमाया गया जामन तैयार हो गया होगा. अब हम इनसे दही बना सकते है. हरी मिर्च , लाल मिर्च या नींबू से जमाये गये दही का स्वाद, इस जामन का स्वाद इतना अच्छा नहीं होता जितना इस जामन से जमाये हुये दही का होता है.
जामन से दही जमाने का तरीका - How to make Dahi ?
तैयार किये हुये जामन से दही जमाने के लिये पहले से उबले हुये 1 लीटर दूध को एक बरतन में लेकर गैस पर हल्का गरम होने रख दीजिये. दूध के हल्का गरम होते ही गैस को बंद कर दीजिये और दूध को 2 कैसरोल में आधा-आधा डाल दीजिये.
इसके बाद 1 कैसरोल में 2 चम्मच मिर्च से तैयार किया जामन डालिये और ढक्कन को बंद करके 6-7 घंटे के लिये रख दीजिये. इसी तरह दूसरे कैसरोल में 2 चम्मच नींबू से तैयार जामन डाल कर ढक्कन बंद कर दीजिये और 6-7 घंटे के लिये दही जमने के लिये रख दीजिये.
दही कैसरॉल की जगह सामान्य बरतन में भी जमाया जा सकता है लेकिन कैसरॉल दही जमने के लिये पर्याप्त गरमी बनाये रखता है इसलिये कैसरोल में दही आसानी से और जल्दी जमकर तैयार हो जाता है.
6 घंटे बाद दोनों कैसरोल के ढक्कन हटाकर चैक कीजिये, गाड़ा मलाईदार दही बनकर तैयार है.
सुझाव
- दही जमाने के लिये फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें, ताकि गाढ़ा दही जम सके. इसके अलावा अच्छे से उबले हुये दूध का ही इस्तेमाल करिये. दूध में उबाल आने के बाद उसे थोड़ी देर 3-5 मिनिट और उबलने दे जिससे दूध थोड़ा गाढ़ा हो जायेगा और इससे दही भी अच्छा गाढ़ा जमेगा.
- दही जमाने के लिये मिर्च में डंठल होना बहुत जरूरी है, क्योंकि मिर्च के डंठल में कुछ ऎसे एन्जाइम होते हैं जो दूध को जमने में मदद करते हैं और उसे खट्टापन भी देते हैं.
- नींबू या मिर्च से तैयार हुये जामन का स्वाद दही जितना अच्छा नही होता. इसलिये इसे सिर्फ जामन की तरह ही दही जमाने के लिये इस्तेमाल करना अधिक अच्छा होता है. दही का जामन बनाने के लिये कच्चे आम की खटाई, इमली की खटाई या टाटरी का पानी बना कर भी यूज कर सकते हैं.
- दही को ताजा बनाये रखने और ज्यादा खट्टा न होने के लिये दही को जमाने के बाद फ्रिज में रख दीजिये.
Make yogurt without starter - Making of Curd without the Jaman
कमेंट (34)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
This recipe really awsome.i will try it.
Thank you so much nisha ji..
निशा: नूतन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नर्गिस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इस रैसिपी को जरूर बनाईये और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिये.
i love ur recipes n your original ideas of making them.
Evryone in my home thinks i am a great cook. although i have started cooking only from an year. all the credit goes to u.
thanku so much.
निशा: प्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.