बिना जामन के दही - Homemade Dahi without starter - Making of Curd without the Jaman

दही जमाने के लिये हमें पहले से जमाये हुये दही की जरूरत होती है. अगर पहले से जमा हुआ दही न हो और बाजार के डिब्बाबन्द दही से दही न जम रहा हो तो अन्य तरीकों से भी एकदम गाड़ा मलाईदार दही जमा सकते है.
Read - Homemade Dahi without starter - Making of Curd without the Jaman Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for making yogurt without starter
- उबला हुआ दूध - 200- 300 मि. लीटर
- हरी मिर्च - 2
- लाल मिर्च - 2
- नींबू - 1
विधि - How to make Curd without the Jaman
जामन तैयार करने के लिये उबले हुये दूध को एक बरतन में ले लीजिये और गैस पर रख कर हल्का सा गरम कर लीजिये. (दूध को इतना ही गरम करें कि वो हाथ से आसानी से छुआ जा सके), दूध का तापमान 40 -46 डि.से. हो, दूध के हल्का गरम होने पर गैस को बंद कर दीजिये.
दही जमाने के लिये जामन हम नींबू से, हरी मिर्च से या लाल मिर्च से तैयार कर सकते हैं.
जामन जमाने का पहला तरीका
पहले तरीके से जामन जमाने के लिए 2 डंठल वाली हरी मिर्च लेकर 1 दूध की प्याली में डाल दीजिये और मिर्च को डंठल के साथ ही दूध में डुबो दीजिये (ध्यान रखें की मिर्च डंठल समेत दूध में डूबी हुई हो तभी जामन अच्छे से जमकर तैयार होगा).
जामन जमाने का दूसरा तरीका
दूसरे तरीके से जामन जमाने के लिए डंठल वाली सूखी लाल मिर्च ले लीजिए और दूसरे प्याले में डंठल वाली लाल मिर्च डाल कर अच्छे से डुबो दीजिये, इसमें भी डंठल का दूध में डूबा होना जरूरी है.
जामन जमाने का तीसरा तरीका
तीसरे तरीके से जामन जमाने के लिए एक नींबू लीजिए इसे काट कर इसका का रस प्याली में निकाल लीजिये. अब लगभग 2 चम्मच नींबू के रस को तीसरी दूध वाली प्याली में डाल दीजिये.

इसके बाद तीनों तरह के जामन को ढक कर 10- 12 घंटे के लिये किसी गरम स्थान पर रख दीजिए.
12 घंटे बाद तीनों प्यालियों के ढक्कन हटा कर चैक कर लीजिये, तीनों तरीकों से जमाया गया जामन तैयार हो गया होगा. अब हम इनसे दही बना सकते है. हरी मिर्च , लाल मिर्च या नींबू से जमाये गये दही का स्वाद, इस जामन का स्वाद इतना अच्छा नहीं होता जितना इस जामन से जमाये हुये दही का होता है.
जामन से दही जमाने का तरीका - How to make Dahi ?
तैयार किये हुये जामन से दही जमाने के लिये पहले से उबले हुये 1 लीटर दूध को एक बरतन में लेकर गैस पर हल्का गरम होने रख दीजिये. दूध के हल्का गरम होते ही गैस को बंद कर दीजिये और दूध को 2 कैसरोल में आधा-आधा डाल दीजिये.
इसके बाद 1 कैसरोल में 2 चम्मच मिर्च से तैयार किया जामन डालिये और ढक्कन को बंद करके 6-7 घंटे के लिये रख दीजिये. इसी तरह दूसरे कैसरोल में 2 चम्मच नींबू से तैयार जामन डाल कर ढक्कन बंद कर दीजिये और 6-7 घंटे के लिये दही जमने के लिये रख दीजिये.
दही कैसरॉल की जगह सामान्य बरतन में भी जमाया जा सकता है लेकिन कैसरॉल दही जमने के लिये पर्याप्त गरमी बनाये रखता है इसलिये कैसरोल में दही आसानी से और जल्दी जमकर तैयार हो जाता है.
6 घंटे बाद दोनों कैसरोल के ढक्कन हटाकर चैक कीजिये, गाड़ा मलाईदार दही बनकर तैयार है.
सुझाव
- दही जमाने के लिये फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें, ताकि गाढ़ा दही जम सके. इसके अलावा अच्छे से उबले हुये दूध का ही इस्तेमाल करिये. दूध में उबाल आने के बाद उसे थोड़ी देर 3-5 मिनिट और उबलने दे जिससे दूध थोड़ा गाढ़ा हो जायेगा और इससे दही भी अच्छा गाढ़ा जमेगा.
- दही जमाने के लिये मिर्च में डंठल होना बहुत जरूरी है, क्योंकि मिर्च के डंठल में कुछ ऎसे एन्जाइम होते हैं जो दूध को जमने में मदद करते हैं और उसे खट्टापन भी देते हैं.
- नींबू या मिर्च से तैयार हुये जामन का स्वाद दही जितना अच्छा नही होता. इसलिये इसे सिर्फ जामन की तरह ही दही जमाने के लिये इस्तेमाल करना अधिक अच्छा होता है. दही का जामन बनाने के लिये कच्चे आम की खटाई, इमली की खटाई या टाटरी का पानी बना कर भी यूज कर सकते हैं.
- दही को ताजा बनाये रखने और ज्यादा खट्टा न होने के लिये दही को जमाने के बाद फ्रिज में रख दीजिये.
Make yogurt without starter - Making of Curd without the Jaman
कमेंट (34)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हामिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दूध में डंठल समेत मिर्च डालने से जामन बनेगा. उबले हुए दूध को हल्का सा गरम करके ही जामन बनाना है. अगर दूध उबला नहीं है तब दूध को उबाल लीजिये और उसे इतना ठंडा कीजिये कि आप उसे टच कर पायें तब आप उसे जमायें, बहुत अच्छा दही बनेगा.
Plz send me u'r description!
निशा: दीपक जी, इस रेसिपी में हमने दही को बिना जामन के ही जमाया है.
Tnx
निशा: रबेका जी, इसे आप डबल टोन्ड दूध से जमा कर बना सकते हैं.
निशा: सद्दाम जी, दही में जामन कम डालें, और दही जमने के बाद तुरन्त फ्रिज में रख दें, दही अच्छा रहेगा.
निशा: तूफानी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, मुझे बेहद खुशी है कि आपके द्वारा बनाए गए लड्डू आपके बेटे को बहुत पसंद आए. अपना अनुभव शेयर करने के लिए आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रुति जी, इससे दही अधिक खट्टा हो जाएगा,और स्वाद भी अलग आयेगा.
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरण जी, हां, अलग-अलग डिश के लिए टाइम अलग अलग होता है.
निशा: निक्स जी, दूध में मिर्च डंठल समेत पूरी तरह डूबनी चाहिए, तभी जामन तैयार होगा. सर्दियों में जामन जमने में थोड़ा अधिक समय लगता है. आप मिर्च को अच्छे से दूध में डुबोकर 12 -14 घंटे रख लीजिए, जामन तैयार हो जाएगा.
निशा: शिखा जी, ये दूध में कुछ मिलाबट होने की वजह से होता है, ताजा दूध या अमूल मिल्क फुल क्रीम मिल्क से दूध जमायें, दही अच्छा बनता है.
निशा: अनुपमा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Agar, doodh kachcha hai to kya to kya use halka garm karke, mirch daalkar jaman banaya ja saktaa hai?
निशा: विकास जी, दूध में डंठल समेत मिर्च डालने से जामन बनेगा. उबले हुए दूध को हल्का सा गरम करके ही जामन बनाना है. अगर दूध उबला नहीं है तब दूध को उबाल लीजिये और उसे इतना ठंडा कीजिये कि आप उसे टच कर पायें तब आप उसे जमायें, बहुत अच्छा दही बनेगा.
Par mera pura dudh kharab ho gaya jab maine use khuch hours k liye rakha toh.
Maine dudh mai hari mirch dande k sath aapne jaise bataya waisi rakhi par subha wo dudh waisa hi tha. jamman bana hi nahi.
निशा: अश्विनी जी, सर्दियों में जामन बनने में अधिक समय लगता है. आप इसे कुछ घंटे और किसी गरम स्थान पर रख दीजिए, जामन बन जाएगा.
निशा: तनुजा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सतेन्द्र जी, दही बनाने के लिये थोड़े से दही की आवश्यकता होती है, दही न हो तब जामन बनाने की आवश्यकता होती है, जामन बनने में 10-12 घंटे और दही बनने में 6-8 घंटे लग जाते हैं, ये एक बहुत ही धीमा क्रीया है. ये अपने आप होता है, आपका समय तो बहुत ही कम लगता है इन्हैं बनाने में.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशु जी, हां दही को कुछ घंटे और बाहर रखें और जब यह सही से खट्टा हो जाए, तब कढ़ी बनाने के लिए इस्तेमाल कर लीजिए.
निशा: गिल जी, मुझे खुशी है कि आपको यह तरीका पसंद आया. आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मानसी जी, यदि दूध कम गरम और अधिक गरम हो तो दही जमने में अधिक समय लगता है.
निशा: राधिका जी, मुझे बेहद खुशी है कि आपको यह रैसिपी पसंद आई.
निशा: समीम जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: चिंकी जी, जामन को आप फ्रिज में रख कर 4 -5 दिन तक यूज कर सकती हैं.
निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.