गोल गप्पे का पानी - Pani for Pani Puri - Golgappa Masala Water Recipe - Fuchka Spicy Water

📅 31 मार्च 2016 👁 16.7 लाख बार देखी गई 💬 109 कमेंट ★ 3.8 (7384)


गोलगप्पे के साथ पीने वाला पानी कई स्वाद में अनेक प्रकार के बनाये जाते हैं, हम यहां बहुत ज्यादा पसन्द किये जाने वाले 3 प्रकार के गोल गप्पे के पानी बना रहे हैं, जो बहुत ही लाजबाव है.
अनेक प्रकार के गोलगप्पे के पानी के लिये हमें बेसिक मसाला तैयार करना होता है, पहला आम की खटाई का पल्प और दूसरा हरे धनिये के साथ कुछ और मसाले डालकर पीसकर बनाया गया पेस्ट, इन्हैं बनाने के बाद जिस स्वाद में गोलगप्पे का पानी बनाना हो वह स्वाद और नमक मिलाकर अनेक प्रकार के गोलगप्पे के पानी बना सकते हैं.

Read - Pani for Pani Puri - Golgappa Masala Water Recipe In English

आवश्यक सामग्री

  • आम की सूखी खटाई - 50 ग्राम (भीगो कर ली हुई)
  • हरा धनिया - 100 ग्राम
  • हरी मिर्च - 6-8
  • काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच
  • अदरक - 1.5 छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • सूखा पुदीना पाउडर - 2 छोटी चम्मच या एक छोटा बन्च ताजा पोदीना की पत्ती

विधि - आम की खटाई का पल्प बनायें:
आम की खटाई को साफ पानी से धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भीगो कर रख दीजिए, इससे यह नरम हो जाती है. खटाई को मिक्सर जार में डाल कर बारीक पेस्ट बना लीजिए. पेस्ट को छान लीजिए. छानने के बाद छलनी के ऊपर जो खटाई के रेशे रह जायेंगे वो हटा दीजिये और पल्प को प्याले में रख लीजिये.
हरे धनियां और मसालों का पेस्ट बनाने के लिये:

हरे धनिया को साफ करके इसकी डंडियां हटा कर साफ पानी से धो लीजिए और छलनी में रख कर सारा पानी निकल जाने दीजिये, धनिये को मोटा मोटा काटकर, मिक्सर जार में डाल दीजिए, साथ ही हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक का पेस्ट या डेड़ इंच अदरक का टूकडा बड़े टुकड़े में काटकर ले सकते हैं, पुदीना पाउडर और थोडा़ सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना कर प्याले में निकाल लीजिए.
बेसिक मसाले तैयार हो गये हैं

1. गोलगप्पा तीखा खट्टा पानी - Spicy Golgappa masala Pani

  • खटाई का पेस्ट - 4 छोटी चम्मच
  • धनिया मसाला पेस्ट - 3 - 4 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • भूना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि -
स्पाइसी (तीखा) खट्टा पानी बनाने के एक बडा़ प्याला लीजिए इसमें आम की खटाई का पेस्ट और हरा धनिया मसाला पेस्ट डाल दीजिए, अब इसमें 1 लीटर पानी डाल दीजिए और मिला दीजिए. अब काला नमक, सादा सफेद नमक और भूना जीरा पाउडर डाल कर सारे मसालों को अच्छे तरह मिलने तक मिला लीजिए. स्वादिष्ट स्पाइसी खट्टा पानी बनकर तैयार है.

2. खट्टामिट्ठा गोलगप्पा पानी - sweet and sour fuchka Water

  • आम की खटाई का पेस्ट - 4 छोटी चम्मच
  • धनिया मसाला पेस्ट - 2 -3 छोटी चम्मच
  • भूना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • चीनी - ½ कप (100 ग्राम)
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • छोटी इलाइची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि -
मीठा पानी बनाने के एक अन्य बडा़ प्याला लीजिए इसमें आम की खटाई का पेस्ट और हरा धनिया मसाला पेस्ट डाल दीजिए, अब इसमें भूना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा सफेद नमक, चीनी, सौंफ पाउडर, इलायची पाउडर और 1 लीटर पानी डाल कर सारे मसालों को अच्छी तरह मिलने तक, चीनी के पानी में घुल जाने तक मिलाए. स्वादिष्ट मीठा पानी बनकर तैयार है.

3. नींबू हींग वाला पानी Lemon Asafoetida mix Panipuri Pani

  • नींबू - 2
  • हींग - 1 पिंच से थोडी़ ज्यादा
  • धनिया मसाला पेस्ट - 2-3 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • भूना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - ½ छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार

विधि
नींबू का हींग वाला पानी बनाने के लिए नींबू का रस प्याले में निकाल लीजिए, नींबू के रस में हींग डाल कर अचछी तरह मिला दीजिए. अब इसमें धनिया मसाला पेस्ट, काला नमक, भूना जीरा पाउडर, सादा नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह मिला दीजिए. अब इस मसाले में 1 लीटर पानी डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए. स्वादिष्ट नींबू हींग वाला पानी बनकर तैयार है.

गोल गप्पों के लिए तीन तरह के पानी बनकर तैयार हैं अब इन पानी में आप थोडी़-थोडी़ बूंदी डाल कर इन्हें सजा सकते हैं इससे पानी दिखने में भी अच्छा लगता है और इसका स्वाद भी बढ़ जाता है.
सुझाव : पानी को अलग कलर का दिखाने के लिये तीखे पानी में ग्रीन फूड कलर और मीठे पानी में रैड या ओरेन्ज फूड कलर डाल सकते हैं.

सुझाव: सूखी आम की खटाई की जगह अमचूर पाउडर को भिगो कर, हल्का सा उबाल कर खट्टा पल्प तैयार किया जा सकता है.  इमली के पल्प से भी बिलकुल इसी तरह गोलगप्पे के लिये पानी बनाया जा सकता है.

प्रत्येक 1 लीटर पानी बनाने के लिये
समय - 35 मिनिट

सम्बन्धित पोस्ट

Pani for Pani Puri - golgappa Masala Water - Fuchka Spicy Water

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (7384 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (109)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Tamnna zaidi
very nice reciepe of pani-puri i like it so i can prepare a clean and hygenic panipuri at home thanks

निशा: तमन्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepa
Thanks Madam

निशा: दीपा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
vivek kumar
Please type your comment
mujhe pani banane ki puri vidhi batawo

निशा: विवेक जी, यहां पूरी विधि ही दी गई है आप इसका विडियो भी देख सकते हैं.
raju
Hi Nisha madam.. Meri pani puri ki dukaan hai.. lekin mera Khatta Pani gadha nahi hota.. to mujhe kya karna chahiye..
निशा:राजू जी, खट्टा पानी सूखी आम की खटाई को भिगा कर बनायें, पानी अच्छा बनता है.
deep Sarari
बहुत खूब ओर अच्छा तरीका

निशा: दीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Naveen saini galouri
New falevours of golgappa's water. Kese bane ga.
Sandon patel
Fine recipes hai muje aap aur chatpati recipes bhejiye

निशा: संदीप जी, आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर जाकर बहुत सी चटपटी रेसिपी देख सकते हैं. धन्यवाद.
पंकज
निशा जी धन्यवाद् तीन प्रकार के पानी बनाना सिखाया।

निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Arun Kumar Pandey
Golgappe me kitna kamaya ja sakta hai
निशा: अरुन जी, किसी भी काम में फिक्स इनकम नहीं होती, लेकिन गुजारे लायक तो गोलगप्पे के काम में कमाया जा सकता है.
indu sharma
Very good ......awsm recipe .......

निशा: इंदू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
सोमनाथ
मैंम क्या गोलगप्पे रेडीमेट मिलते है क्या जैसे चिप्स मिलते है जिसे घर पे फ्राई करके बना सकते है

निशा: सोमनाथ जी, मिलते हैं आप किसी अच्छे ग्रोसरी स्टोर से इसे ले सकते हैं.
saurav
madam g mai itlay mai rehta hu mere pass emli hai dania v hai mujhe golgpe ka pani banne mai help chiye

निशा: सौरभ जी, इमली के पल्प में मसाले और पानी मिलाकर आप गोलगप्पों का पानी बना सकते हैं.
Ramdeen Gupta
Aalu matar thahari
निशा: रामदीन जी, मैं इसे हल्दी ही बनाने की कोशिश करती हूँ.
Anilkumar
Good recipe.

निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
geeta
Nisha mam ji, I am big fan of yours and your recipe. the way you present is superb. you have a very sweet voice.

निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nitin Kumar
Kya spicy palamu banye h aap ma'am.I said this because I love golgaapa.
Arya tiwaRi
Thanks Google
Ashok sharma
Very nice recepies

निशा: अशोक जी, धन्यवाद.
Dinesh
Hello Mem..
I m dinesh..owner of yeap me foods in Gujarat.. main 11 flavor k pani bnata hu. Muje ar bhi flavor btao jo thoda alag ho..
Thnx
निशा: दिनेश जी, 11 फ्लेवर के पानी बनाने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
retik
i love paani puri , thanks a lot for paani puri masla

निशा: रेतिक जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Richest Rits
Golgappe..O my god ,I love golgappe ,,I will try

निशा: रिचेस्ट जी, धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
radha koli
golgpe kurkure kese bnte h please jvav jrur de thanks

निशा: राधा जी, गोलगप्पों को कलछी से दबाकर फुलाने के बाद, गैस धीमी करके पलट-पलटकर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्प होने तक तलिए, गोलगप्पे जरूर कुरकुरे बनेंगे.
vishwas Nagarkar
Hello Mam,
Kya hum imlee ka bhi use kar sakte hai kya pani banane ke liye

निशा: विश्वास जी, हां इमली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Avinash patil
very nice reciepe of pani-puri i like it so i can prepare a clean and hygenic panipuri at home thanks

निशा: अविनाश जी, धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Ayesha khan
Hi ma'am
Dhaniya masala paste kya hai,
Or kaise banta hai,
Kaha milta hai.

निशा: आयशा जी, जिस रेसिपी पर आपने कमेन्ट लिखा है, उसी पर ऊपर धनिया पेस्ट की विधि भी दी गई है. हरे धनिया को काटकर, मिर्च और अन्य मसालों के साथ बारीक पीसकर पेस्ट तैयार किया जाता है.
Dhirendra yadav
Kala namak naa ho to simple namak daal sakte hai kya

निशा: धीरेन्द्र जी, हां डाल सकते हैं.
abubkar
NishaG aap ki recipe bahut ashan hoti hai pani puri masala kese banta hai.
निशा: अबुबकर जी, जल जीरा पाउडर मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, उससे घोल कर बहुत ही स्वादिष्ट पानी बनता है, वह पानी पूरी मसाला की तरह यूज किया जा सकता है.
ritika
vaise tips bhot achi h thanku

निशा: रितिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Laxmi prasad Kushwaha
Thank you very much

निशा: लक्ष्मी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Priyansh
I love golgapee thank you nisha ji

निशा: प्रियांश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.