गोल गप्पे का पानी - Pani for Pani Puri - Golgappa Masala Water Recipe - Fuchka Spicy Water

📅 31 मार्च 2016 👁 16.7 लाख बार देखी गई 💬 109 कमेंट ★ 3.8 (7384)


गोलगप्पे के साथ पीने वाला पानी कई स्वाद में अनेक प्रकार के बनाये जाते हैं, हम यहां बहुत ज्यादा पसन्द किये जाने वाले 3 प्रकार के गोल गप्पे के पानी बना रहे हैं, जो बहुत ही लाजबाव है.
अनेक प्रकार के गोलगप्पे के पानी के लिये हमें बेसिक मसाला तैयार करना होता है, पहला आम की खटाई का पल्प और दूसरा हरे धनिये के साथ कुछ और मसाले डालकर पीसकर बनाया गया पेस्ट, इन्हैं बनाने के बाद जिस स्वाद में गोलगप्पे का पानी बनाना हो वह स्वाद और नमक मिलाकर अनेक प्रकार के गोलगप्पे के पानी बना सकते हैं.

Read - Pani for Pani Puri - Golgappa Masala Water Recipe In English

आवश्यक सामग्री

  • आम की सूखी खटाई - 50 ग्राम (भीगो कर ली हुई)
  • हरा धनिया - 100 ग्राम
  • हरी मिर्च - 6-8
  • काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच
  • अदरक - 1.5 छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • सूखा पुदीना पाउडर - 2 छोटी चम्मच या एक छोटा बन्च ताजा पोदीना की पत्ती

विधि - आम की खटाई का पल्प बनायें:
आम की खटाई को साफ पानी से धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भीगो कर रख दीजिए, इससे यह नरम हो जाती है. खटाई को मिक्सर जार में डाल कर बारीक पेस्ट बना लीजिए. पेस्ट को छान लीजिए. छानने के बाद छलनी के ऊपर जो खटाई के रेशे रह जायेंगे वो हटा दीजिये और पल्प को प्याले में रख लीजिये.
हरे धनियां और मसालों का पेस्ट बनाने के लिये:

हरे धनिया को साफ करके इसकी डंडियां हटा कर साफ पानी से धो लीजिए और छलनी में रख कर सारा पानी निकल जाने दीजिये, धनिये को मोटा मोटा काटकर, मिक्सर जार में डाल दीजिए, साथ ही हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक का पेस्ट या डेड़ इंच अदरक का टूकडा बड़े टुकड़े में काटकर ले सकते हैं, पुदीना पाउडर और थोडा़ सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना कर प्याले में निकाल लीजिए.
बेसिक मसाले तैयार हो गये हैं

1. गोलगप्पा तीखा खट्टा पानी - Spicy Golgappa masala Pani

  • खटाई का पेस्ट - 4 छोटी चम्मच
  • धनिया मसाला पेस्ट - 3 - 4 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • भूना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि -
स्पाइसी (तीखा) खट्टा पानी बनाने के एक बडा़ प्याला लीजिए इसमें आम की खटाई का पेस्ट और हरा धनिया मसाला पेस्ट डाल दीजिए, अब इसमें 1 लीटर पानी डाल दीजिए और मिला दीजिए. अब काला नमक, सादा सफेद नमक और भूना जीरा पाउडर डाल कर सारे मसालों को अच्छे तरह मिलने तक मिला लीजिए. स्वादिष्ट स्पाइसी खट्टा पानी बनकर तैयार है.

2. खट्टामिट्ठा गोलगप्पा पानी - sweet and sour fuchka Water

  • आम की खटाई का पेस्ट - 4 छोटी चम्मच
  • धनिया मसाला पेस्ट - 2 -3 छोटी चम्मच
  • भूना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • चीनी - ½ कप (100 ग्राम)
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • छोटी इलाइची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

विधि -
मीठा पानी बनाने के एक अन्य बडा़ प्याला लीजिए इसमें आम की खटाई का पेस्ट और हरा धनिया मसाला पेस्ट डाल दीजिए, अब इसमें भूना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा सफेद नमक, चीनी, सौंफ पाउडर, इलायची पाउडर और 1 लीटर पानी डाल कर सारे मसालों को अच्छी तरह मिलने तक, चीनी के पानी में घुल जाने तक मिलाए. स्वादिष्ट मीठा पानी बनकर तैयार है.

3. नींबू हींग वाला पानी Lemon Asafoetida mix Panipuri Pani

  • नींबू - 2
  • हींग - 1 पिंच से थोडी़ ज्यादा
  • धनिया मसाला पेस्ट - 2-3 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • भूना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - ½ छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार

विधि
नींबू का हींग वाला पानी बनाने के लिए नींबू का रस प्याले में निकाल लीजिए, नींबू के रस में हींग डाल कर अचछी तरह मिला दीजिए. अब इसमें धनिया मसाला पेस्ट, काला नमक, भूना जीरा पाउडर, सादा नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह मिला दीजिए. अब इस मसाले में 1 लीटर पानी डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए. स्वादिष्ट नींबू हींग वाला पानी बनकर तैयार है.

गोल गप्पों के लिए तीन तरह के पानी बनकर तैयार हैं अब इन पानी में आप थोडी़-थोडी़ बूंदी डाल कर इन्हें सजा सकते हैं इससे पानी दिखने में भी अच्छा लगता है और इसका स्वाद भी बढ़ जाता है.
सुझाव : पानी को अलग कलर का दिखाने के लिये तीखे पानी में ग्रीन फूड कलर और मीठे पानी में रैड या ओरेन्ज फूड कलर डाल सकते हैं.

सुझाव: सूखी आम की खटाई की जगह अमचूर पाउडर को भिगो कर, हल्का सा उबाल कर खट्टा पल्प तैयार किया जा सकता है.  इमली के पल्प से भी बिलकुल इसी तरह गोलगप्पे के लिये पानी बनाया जा सकता है.

प्रत्येक 1 लीटर पानी बनाने के लिये
समय - 35 मिनिट

सम्बन्धित पोस्ट

Pani for Pani Puri - golgappa Masala Water - Fuchka Spicy Water

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (7384 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (109)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Parveen kumar
बहुत बढ़िया जानकारी दी है आपने धन्यवाद
NishaMadhulika
Parveen kumar , यू आर ओस्ट वेलकम .
Bina shah
Very nice i like it
NishaMadhulika
thanks you Bina shah
Prahalad
Outstanding.taste
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Prahalad
Neetu
Very very tasty
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Neetu
Bhargav Wanjari
Best recipe
NishaMadhulika
Bhargav Wanjari जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jetharam
अच्छा
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Jetharam
Prathviraj singh
Good very very good
????????????????????????????
NishaMadhulika
Prathviraj singh जी, रेसिपी पसंद करने लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
sudarsan jena
टिप्पणी aam ka khata se ache hotahe kya
NishaMadhulika
sudarsan jena जी, हां यह अच्छा होता है.
sanvi chaubey
hame apaki recipe achhi lagi mai jaroor banaugi
NishaMadhulika
sanvi chaubey जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं ओर अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिएगा.
Yashika Kumawat
Very nice ????????????????????????
NishaMadhulika
Yashika Kumawat जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Neha bohre
Esy nd nice recipe
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Neha bohre
nishe kumari
Ma'am ye dhaniya masala kya hei kahi dhniya powder to nahi
NishaMadhulika
nishe kumari , नहीं धनिया पाउडर नहीं है. हरा धनिया लिया गया है.
Varsha
I like it
NishaMadhulika
वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mamta panwar
बहुत ही आशान तरीका बताया धन्यवाद
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Mamta panwar
रोहन
मुझे आपकी सारी रेसीपि बहोत अच्छी लगती है ! मैने आपकी रसगुल्ला की रेसीपि देखी औ मुझे बहोत पसंद आई मैं आपका बडा फैन हूँ
NishaMadhulika
रोहन जी, आपके इस सहयोग और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Himanshu
nice recipe
NishaMadhulika
हिमांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद औ आभार.
mukesh yadav
very nice
NishaMadhulika
मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवा एवं आभार.
Hashmi
So nice tip I am trying to it today bcz my father taken the gol gappe so I shall make the gol gappe pani with these recipe
NishaMadhulika
हाशमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kunal aggarwal
Mem imli ka jo paste hai use ubalna hai ya ese hi use krna hai...
NishaMadhulika
कुनाल जी, इसे उबालने के आवश्यकता नहीं है.
Sonu
Very fine
NishaMadhulika
सोनू जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ajay thakur
Very yery good recipe i like very much
NishaMadhulika
अजय जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
karishm gupta
Ma'am, thank you for the recipe but agar paani zyada theekha ho jaye toh usse balance krne ke liye kya kren..???

निशा: करिश्मा जी, आप इसमें थोडी़ सी चीनी ओर खटास मिलाकर भी इसे ठीक कर सकते हैं.
jayaprada koli
sarb karne ki vidhi

निशा: जयाप्रदा जी, आप इस पानी को गोल गप्पे के साथ अलग प्याले में रख कर सर्व कीजिए.
Shikha
Ma'am pani ko fridge me kitne din rakh sakte h
निशा: शिखा: ये पानी 3 दिन फ्रिज में रखकर यूज कर सकते हैं.
sumit wadhwa
Hello good resepi

निशा: सुमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Narendra patidar
Very nice tips

निशा: नरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mahesh vala
muje pani puri ka pani 5 test ka banana hai to pls aap muje hindi me mahiti sent karenge
Radhe malviy
Aamchur use kr skte hai ..

निशा: राधे जी, हां पानी के लिये अमचूर यूज किया जा सकता है, अमचूर साबूत आम की खटाई का पाउडर होता है.
9708070777
Or recpies chiiya fuchka water ka pudena k or
b.p.gupta
Business me liye golgappa Kaiser bnaye air 15 liter pani me liya kitna samgri chahiye