मूंग दाल मगौड़े – Moong Dal Pakoda Recipe - Moong Dal ke Mangoda Recipe

मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू, मूंग दाल के मगोड़े (Moong Dal Pakode) और चिक्की बनायी जाती है. तिल के लड्डू और चिक्की तो हम पहले ही बना चुके हैं, आईये आज मूंग दाल के मगौड़े (Moong Dal Pakora) बनायें.
Read - Moong Dal Pakoda Recipe - Moong Dal ke Mangoda Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Moong Dal magoda
- मूंग की दाल - 200 ग्राम
- हींग - 1-2 पिंच
- हरी मिर्च - 3-4 ( काट लें)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लें या काट लें )
- हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी ( कटा हुआ )
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Moong Dal magoda
दाल को धो कर 4-5 घंटे के लिये पानी में भिगो दें. यदि दाल छिलके वाली हो, तो दाल को हाथों से मल मल कर छिलका अलग करें और पानी में दाल छिलका तैरा कर निकाल दें, और दाल को मिक्सी से पीस लें. यदि दाल बिना छिलके वाली या धुली हुई है, तो भीगी हुई दाल से पानी निथार लें और दाल मिक्सी से पीस लें. दाल को अधिक बारीक न पीसें. ( मोटी पिसी दाल के मगौड़े अधिक स्वादिष्ट बनते हैं ).
दाल किसी बड़े बर्तन में निकालें. मसाले मिला कर दाल को अच्छी तरह फैट लें. मगौड़ों के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर कढ़ाई में डालें. एक बार में 8-10 मगौड़े कढ़ाई में डाल दें. मगौड़ों को ब्राउन होने के बाद प्लेट में निकाल कर रखें. दूसरी बार भी फिर से इसी तरह कढ़ाई में मगौड़े डालें. सारे मगौड़े इसी तरह बना कर तैयार कर करलें. आपके मूंग की दाल के मंगौड़े तैयार हैं.
गरमा गरम मगौड़े (Moong Dal Pakoda) हरे धनिये की चटनी के साथ खाइये.
नोट
अगर आप आलू पसंद करते हैं, तो आलू को छील कर 1 1/2 या 2 इंच लम्बाई में, आधा सेमी मोटाई में काट लें, और दाल में डुबो कर उपरोक्त तरीके से तलें.
Moong Dal Pakoda Recipe - Moong Dal ke Mangoda Recipe Video in Hindi
कमेंट (67)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
मै आपका तहेदिल से शूक्रयादा करता हुं।
धन्यवाद
निशा: संदीप जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नविन जी, मूंगदाल को पीसकर पाउडर यानी कि इसका आटा बनाया जा सकता है, और बाजार में भी मूंग दाल का आटा मिल जाता है, लेकिन आटे का घोल बनाकर बनाई गई मगोड़ी इतनी अच्छी नहीं बनेंगी जितनी कि दाल को भिगाकर बनती है.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलू जी, मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आपको भी कुकिंग में दिलचस्पी होने लगी है. आप ऎसे ही डिश बनाते रहिए और अपने अनुभव मेरे साथ साझा करते रहिए.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद. ब्रेड के हार्ड किनारे काट दीजिये, ब्रेड को पानी में डिप करने के बाद, तुरन्त निकालिये और पानी निचोड़ दीजिये, फिलिंग रखने के बाद ब्रेड को चारों ओर रैप करके उसे हाथ से दबाकर अच्छी तरह बन्द कीजिये, और एकस्ट्रा पानी निकाल दीजिये, ब्रेड फट ही नहीं सकते, कोशिश कीजिये, आप अच्छे ब्रेड रोल बना लेंगी. मूंगदाल पकौड़े बनाने के लिए दाल को हल्का दरदरा पीस कर उसे अच्छी तरह, देर तक फैंटकर, चिकना सोफ्ट घोल तैयार करना होता है.
निशा: भक्ति जी, हमने यैलो दाल यानिकि धुली मूंग की दाल इस्तेमाल की है. लेकिन आप ग्रीन दाल भी ज्यादा समय के लिए भिगोकर, मसलकर छिलके उतारकर इस्तेमाल कर सकती हैं.
Alwz smiling face motivates us to cook...
All the best..
Please keep sharing quick n unique recipe
निशा: रेवा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हमारी पूरी कोशिश रहेगी.
निशा: श्वेता जी, सराहना भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमा जी, धन्यवाद.
निशा: सुरेखा जी, अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: वैशनवी जी, अवश्य बना सकते हैं, बहुत अच्छे पकोड़े बनेंगे.
निशा: यमुना जी, धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, आप अपने स्वादानुसर इसमें प्याज का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: सुधीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद
में पूछना चाहती हु की बेंसन के पकोड़े जैसे शादी में बनते है कुरकुरे वैसे घर पर कैसे बनाए
निशा: टीना जी, पकोड़े के लिये मोटा बेसन लीजिये या नार्मल बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा या सूजी मिला दीजिये, पकोड़े कुरकुरे बनेंगे.
निशा: जीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशू जी, अवश्य मिला सकते हैं.
निशा: नितिमा जी, आप इसे अदरक के बिना भी बना सकते हैं. पिसी दाल में मसाले मिलाकर अच्छे से फैंट लीजिए इसके बाद इससे फ्राई कर लीजिए.
निशा: आनन्द जी, इसमें चीज नहीं डालते हैं.
Nisha ji me indore me rahti hu,yaha ka khana pina to bahot famous he,yaha bazar me jo moong k bhajiye milte he wese ghar pe nahi ban pate me bhi aapki tarah hi banati hu par wese nahi bante plz koi aur trick he kya iske lie
निशा: पूजा जी, घर के बने मूंग दाल के भजिये और बाजार के बने में भजिये में आप को किस तरह का अन्तर लगता है, प्लीज आप इसे डिटेल में लिखें, मैं कोशिश करूंगी कि हम उस तरह के भजिये किस तरह बना सकेंगे.
How to make mpong dal pakora soft ad well as crispy?
निशा: भारती जी, दाल को कोर्सली पीसे, और नरम बनाने हैं तो तेज आग पर तलें और उन्हैं क्रिस्पी बनाने हों तो धींमी आग पर तलें.
Dal ke bread pakore ban sakte hai ?
Kaise?
निशा: शिवानी जी, दाल का बैटर बना लीजिये, जिस तरह पकोड़े का बैटर बनाया जाता है,और बिलकुल इसी तरह जैसे बेसन के बैटर से ब्रेड पकोडा बनाये है उस तरह बनाये जा सकते हैं.