मूंग दाल मगौड़े – Moong Dal Pakoda Recipe - Moong Dal ke Mangoda Recipe

मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू, मूंग दाल के मगोड़े (Moong Dal Pakode) और चिक्की बनायी जाती है. तिल के लड्डू और चिक्की तो हम पहले ही बना चुके हैं, आईये आज मूंग दाल के मगौड़े (Moong Dal Pakora) बनायें.
Read - Moong Dal Pakoda Recipe - Moong Dal ke Mangoda Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Moong Dal magoda
- मूंग की दाल - 200 ग्राम
- हींग - 1-2 पिंच
- हरी मिर्च - 3-4 ( काट लें)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लें या काट लें )
- हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी ( कटा हुआ )
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच )
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Moong Dal magoda
दाल को धो कर 4-5 घंटे के लिये पानी में भिगो दें. यदि दाल छिलके वाली हो, तो दाल को हाथों से मल मल कर छिलका अलग करें और पानी में दाल छिलका तैरा कर निकाल दें, और दाल को मिक्सी से पीस लें. यदि दाल बिना छिलके वाली या धुली हुई है, तो भीगी हुई दाल से पानी निथार लें और दाल मिक्सी से पीस लें. दाल को अधिक बारीक न पीसें. ( मोटी पिसी दाल के मगौड़े अधिक स्वादिष्ट बनते हैं ).
दाल किसी बड़े बर्तन में निकालें. मसाले मिला कर दाल को अच्छी तरह फैट लें. मगौड़ों के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर कढ़ाई में डालें. एक बार में 8-10 मगौड़े कढ़ाई में डाल दें. मगौड़ों को ब्राउन होने के बाद प्लेट में निकाल कर रखें. दूसरी बार भी फिर से इसी तरह कढ़ाई में मगौड़े डालें. सारे मगौड़े इसी तरह बना कर तैयार कर करलें. आपके मूंग की दाल के मंगौड़े तैयार हैं.
गरमा गरम मगौड़े (Moong Dal Pakoda) हरे धनिये की चटनी के साथ खाइये.
नोट
अगर आप आलू पसंद करते हैं, तो आलू को छील कर 1 1/2 या 2 इंच लम्बाई में, आधा सेमी मोटाई में काट लें, और दाल में डुबो कर उपरोक्त तरीके से तलें.
Moong Dal Pakoda Recipe - Moong Dal ke Mangoda Recipe Video in Hindi
कमेंट (67)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शेलेश जी, आप मेरे वीडियो देख रहे हैं, और जो भी प्रोब्लम होती है मैं आपके सवाल के उत्तर देकर सोल्व करने की कोशिश करती हूँ. ओन लाइन क्लास के बारे में तो कुछ भी नहीं सोचा है, सलाह के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
m ye puchna chahti hu ki moong daal k pakore kse soft ho skte h...jse hum nrmly bhr shop pe khate h...inhe soft krne k lye kya krna hoga Nd kya daal ko grind krne k bad kuch tym k lye rkhna shi hoga....
निशा: प्रिया जी, दाल को हल्का दरदरा पीस कर उसे अच्छी तरह, देर तक फैंटना होता है, फूले फूले एकदम सोफ्ट पकोड़े बनते हैं.
निशा: कान्तीजी, ये रेसिपी पिसी मूंग दाल के पकोड़े ही तो है, इन्हैं मगोड़े भी कहा जाता है.
निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks for share lot's of recipe.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनामिका जी, दोसा की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर दोसा लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेहरूनिसा, दोसा बैटर के लिये, उरददाल 1 भाग और चावल 3 भाग लिये जाते हैं, उरद दाल 1 कप तब चावल 3 कप लिये जायेंगे, दोनों को अलग अलग 3-4 घंटे तक भिगो कर, अलग अलग पीसना है, मिक्स करके, बड़े बर्तन में ढककर गर्म जगह पर रख दीजिये, 12-14 घंटे में बैटर फूल कर दूगना हो जाता है, बैटर को चमचे से चला कर मिक्स कर दीजिये, दोसे के लिये बैटर तैयार है.
निशा: नीतिमा, मूंग दाल के मगोड़े के लिये दाल को 3-4 घंटे भिगो दीजिये और पीस कर फैट कर मगोड़े बनाइये,दाल को रखने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: नीतिमा, धीमी आग पर कुरकुरे होने तक तलेंगी तो मूंग दाल के मगोड़े क्रिस्पी बनेंगे.
Ye pakode main kai baar try kar chuki hoon. Har baar sabne tareef h ki hai. :) par poochna mujhe ye hai ki kya in pakodon k 2-3 din pehle bana kar freeze kar loon aur party ke din oven me laga doon.
Thanks n regards,
Garima
निशा: गरिमा, ये गरमा गरम ही अच्छे लगते हैं.
निशा: अवश्य बना सकते हैं, आप बनाईये और अपने अनुभव हमें बताईये
निशा: उरमी, दाल को दरदरा मोटा पीसना है और मीडियम आग पर मगोड़े तलने हैं, मगोड़े कुरकुरे बनेंगे.
from this batter can we make moong daal laddu also
ur all recipes r tooooo gud..
I would like to request u for " Malpoha " recipe.
निशा: तुलिप, अगर आप मालपूआ की रैसिपी खोज रही हैं तब मिठाई कालम में सर्च कर लीजिये, ये रैसिपी दी गई है.