काजू पनीर बर्फी - Kaju Paneer burfi - Cashew Nuts Paneer burfi recipe

काजू पनीर की बर्फी बहुत आसानी से जल्दी बन जाती है. इसे किसी भी त्यौहार या व्रत में भी बनाया जा सकता है.
Read - Kaju Paneer burfi - Cashew Nuts Paneer Burfi rRecipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaju Paneer burfi
- काजू - 1 कप (150 ग्राम)
- दूध - 1 कप (250 मि.ली.)
- पनीर - 250 ग्राम
- चीनी - ¾ कप (150 ग्राम)
- घी - 2 टेबल स्पून
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- पिस्ता - 10-12 सजाने के लिए
विधि - How to make Cashew Nuts Paneer burfi
काजू पनीर बर्फी बनाने के लिए काजू को दूध में 2 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए. काजू के दूध में भिगो लेने के बाद दूध और काजू को मिक्सर जार में डालकर, पीसकर, पेस्ट बना लीजिए.
पेस्ट में ही चीनी डाल दीजिए और साथ में पनीर को क्रम्बल करके डाल दीजिए, और फिर से मिक्सर को चलाइये और बारीक पेस्ट बना कर तैयार कर लीजिए.
बर्फी बनाने के लिए पेस्ट तैयार है. नॉन स्टिक पैन लेकर गरम कीजिए. पैन में दो चम्मच घी डालिए और मेल्ट होने दीजिये. घी मेल्ट होने पर इसमें काजू, चीनी, पनीर का पेस्ट डाल दीजिए.

मिश्रण को लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पकाएं. मिश्रण के गाढ़ा होने पर और अच्छे से बन जाने पर मिश्रण घी छोड़ने लगे तो आपका मिश्रण तैयार है.
अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिए और गैस बंद कर दीजिए. मिश्रण को किसी घी लगी प्लेट में निकाल लीजिए और चम्मच से एक जैसा फैला दीजिए.
मिश्रण के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये और बर्फी को जमने रख दीजिये. बर्फी 2-3 घंटों में जमकर तैयार हो जाती है.
जमी हुई बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट काजू पनीर की बर्फी बन कर तैयार है, बर्फी को आप फ्रिज में रखकर के 1 सप्ताह तक खाते रहिये.
सुझाव: पकाते समय चमचे को पैन के तले तक ले जायें ताकि मिश्रण पैन के तले से न लगे.
- 12-20 बर्फी के लिये
- समय 40 मिनिट
कमेंट (56)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks a million for a great recipe! I tried this recipe as a birthday cake for my roommate who does fasting for Navaratri and her birthday falls in same period. It was fun doing this recipe. And my roomy was so happy and excited about this.
Thanks and regards,
Vinita
PS: I used Amul condensed milk instead of normal milk, so that it was easy to achieve required consistency
निशा: विनीता जी, कंडेन्स मिल्क के बदले दूध का उपयोग अधिक बेहतर होगा व्रत के लिए.
निशा: शिखा जी, धन्यवाद. मेरी कोशिश यही रहती है की मैं कुछ नया और स्वाद से भरपूर बनाऊं और जब आप सभी का इतना सहयोग मिलता है तो बहुत अच्छा लगता है.
Than Q
Saroja.ji
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: दिनेश जी, यह बर्फी बिना फ्रिज के 2 से 3 दिन ही खाने योग्य रहती है.
निशा: पूजा जी, पनीर को क्रम्बल करना मतलब पनीर को बारीक-बारीक तोड़ लेना.
Kaju paneer barphi ka kalar achanahi dikh rha hai. Kya kami hai?
निशा: अजय जी, बर्फी का रंग सफेद नही आ रहा तो मिश्रण ज्यादा देर भुन गया है या फिर तेज आंच पर भून लिया गया है.
निशा: करिश्मा जी, इतने सारे स्नेह और सराहना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, आप इन्हैं घर पर भी बना सकते हैं और बाजार से लाकर भी यूज कर सकते हैं.
निशा: दीक्षू जी, ये फ्रिज में रखकर 5 दिन तक खाई जा सकती हैं.
निशा: अरशी जी, दूध सामान्य तापमान का ही लेना है.
निशा: ज्योति जी, धन्यवाद.
निशा: बनवारी जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद.
I tried dhokla it was delicious
But when I tried gol gape at home
These are not crunchy
निशा: नम्रता जी, प्लीज गोलगप्पे को मीडियम आग पर क्रन्ची होने तक तलें, वे क्रन्ची बनेंगे.
निशा: प्रकाश जी, नॉन स्टिक पैन में बनाने से ये पैन पर चिपकती नहीं है.
Humne aapki btaye tarike se kaju paneer barfi bnai thi lekin wo thk se jami nhi dheeli reh gai aisa kyu..pls bataiye.
निशा: सचिन जी, मिश्रण को लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पकाना होता है तभी वो अच्छे से सैट हो पाती है.
निशा: सोमवीर जी, भीगो सकते हैं.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बर्फी में थिकनैस थी यानी कि बर्फी थोड़ी मोटाई में ज्यादा थी, अगर बर्तन में मिश्रण अधिक तो बर्फी मोटी जमेगी, मैं आपका सवाल समझ नहीं पाई.
First of all thank you so much for your lovely, yummy & easy recipes.I always try to prepare the dishes as you describe.
Today I learnt about this sweet recipe and I will gonna try it by today...
My query is about soya chaap, can I prepare it on my place also, or I have to buy it from market.
Thanks
Regards
निशा: श्रिति जी, सोया चाप आपको बाजार से लेने होंगे.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, बर्फी को जमाने के लिए आप उसे किसी भी ठंडी जगह पर रख सकती हैं आप इसे फ्रिज में भी रख सकती हैं.
निशा: श्रुती जी, अगर मिश्रण थोड़ा पतला रह जाय तब एसा हो सकता है, इसे फ्रिज में रख कर जमाएं. और अगली बार मिश्रण थोड़ा और गाढ़ा कीजियेगा.
निशा: शाइस्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for all your efforts.
Its really nice I made it a month ago
Now I want to know can we make it without kaju and add only paneer.
If yes pls reply soon as I want to make it today for navratras.
Regards
Monika
निशा: लक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.