काजू पनीर बर्फी - Kaju Paneer burfi - Cashew Nuts Paneer burfi recipe

काजू पनीर की बर्फी बहुत आसानी से जल्दी बन जाती है. इसे किसी भी त्यौहार या व्रत में भी बनाया जा सकता है.
Read - Kaju Paneer burfi - Cashew Nuts Paneer Burfi rRecipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kaju Paneer burfi
- काजू - 1 कप (150 ग्राम)
- दूध - 1 कप (250 मि.ली.)
- पनीर - 250 ग्राम
- चीनी - ¾ कप (150 ग्राम)
- घी - 2 टेबल स्पून
- इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- पिस्ता - 10-12 सजाने के लिए
विधि - How to make Cashew Nuts Paneer burfi
काजू पनीर बर्फी बनाने के लिए काजू को दूध में 2 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए. काजू के दूध में भिगो लेने के बाद दूध और काजू को मिक्सर जार में डालकर, पीसकर, पेस्ट बना लीजिए.
पेस्ट में ही चीनी डाल दीजिए और साथ में पनीर को क्रम्बल करके डाल दीजिए, और फिर से मिक्सर को चलाइये और बारीक पेस्ट बना कर तैयार कर लीजिए.
बर्फी बनाने के लिए पेस्ट तैयार है. नॉन स्टिक पैन लेकर गरम कीजिए. पैन में दो चम्मच घी डालिए और मेल्ट होने दीजिये. घी मेल्ट होने पर इसमें काजू, चीनी, पनीर का पेस्ट डाल दीजिए.

मिश्रण को लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पकाएं. मिश्रण के गाढ़ा होने पर और अच्छे से बन जाने पर मिश्रण घी छोड़ने लगे तो आपका मिश्रण तैयार है.
अब इसमें इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिए और गैस बंद कर दीजिए. मिश्रण को किसी घी लगी प्लेट में निकाल लीजिए और चम्मच से एक जैसा फैला दीजिए.
मिश्रण के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर, चम्मच से दबा दीजिये और बर्फी को जमने रख दीजिये. बर्फी 2-3 घंटों में जमकर तैयार हो जाती है.
जमी हुई बर्फी को अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये. बहुत ही स्वादिष्ट काजू पनीर की बर्फी बन कर तैयार है, बर्फी को आप फ्रिज में रखकर के 1 सप्ताह तक खाते रहिये.
सुझाव: पकाते समय चमचे को पैन के तले तक ले जायें ताकि मिश्रण पैन के तले से न लगे.
- 12-20 बर्फी के लिये
- समय 40 मिनिट
कमेंट (56)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी हां डाला जा सकता है.
MAINE YE MITHAI BANAI APKE DWARA BATAI GAI RECIPE SE BUT YE JAMMI NAHI KARPYA SUJHAV DE
निशा: प्रदीप जी, अगर मिश्रण थोड़ा कम पके तब एसा होता है,मिश्रण को लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पकाएं तो वो अच्छे से जमती है.
wordpress se ya kisi or language se.....
bahut acchi design h..... or aapki recipes bhi
plz mam jarur batana.....
निशा: रिकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जगदीश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine Kaju Paneer mithai banai lekin bahut hi soft bani thodi si hard banane ke liye kya karna chahiye
निशा: प्रदीप जी, आप मिश्रण को और थोडा़ पकाएंगे तो बर्फी सख्त जमेगी.
निशा: नेहा जी, मिश्रण को लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पकाना होता है तभी वो अच्छे से सैट हो पाती है.
regards
Manasi Behera
निशा : मानसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद, मै जल्द ही इसे बनाउंगी.
निशा: नेहा जी, मेरी साईट पर मिक्स वेज सब्जी दी हुई है आप उसे देख कर बना सकती हैं.
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ, आप मुझे नई नई रेसिपीज के बारे में सुझाती रहती है, बहुत बहुत धन्यवाद. Nishaji thnx, apke method se banayi gayi recipe bahoot acchi Banti hai
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ, आप मुझे नई नई रेसिपीज के बारे में सुझाती रहती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना़क्षी जी, अवश्य जमेगी.
Thanks nisha ji for such a nice recipe
निशा: विथिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Looks very simple, will try this week
SAMs ke chawal ki khichdi recipe video plz
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Sama ke Chawal ka pulav recipe video plz for fast
निशा: नेहा जी, समा के चावल की खीर और पुलाव वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, इसके लिये लिंक निम्न है, मैं इसके लिये वीडियो बनाने की कोशिस करती हूँ.
Ramdana kheer for vrat recipe video plz
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Hello nishaji how are you. Burfi looking very tempting ,I will try it soon.how much milk contain in a cup and why this recipe is not available on simple Google search
निशा: सुमन जी, ये बर्फी गूगल सर्च में आ रही है. 1 कप दूध 250 मि.ली.होता है.
very easy and we can make it quickly