मूंगदाल के लड्डू - Mung Dal Ladoo Recipe - Moong Dal Laddoo

📅 26 अगस्त 2015 👁 4.8 लाख बार देखी गई 💬 42 कमेंट ★ 3.9 (4607)


मूंग की दाल के लड्डू को तीन तरह से बना सकते हैं, मूंग की दाल को भिगो कर पीसकर, मूंग की दाल को भून कर पीस कर और मूंग की दाल आटे से. हर तरह के लड्डू का अलग स्वाद होता है. आज हम मूंग दाल को भिगोने के बाद पीस कर लड्डू बनायेंगे.

Read - Mung Dal Ladoo Recipe - Moong Dal Laddoo Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Moong Dal Laddoo

  • मूंग की धुली दाल - 1 कप (200 ग्राम)
  • बूरा - 1 1/2 कप (250 ग्राम)
  • घी - 1 कप (200 ग्राम)
  • बादाम - 1/4 कप (50 ग्राम)
  • काजू - 1/4 कप
  • इलायची - 8-10
  • पिस्ते - 8-10

विधि - How to make Mung Dal Ladoo

मूंग की दाल को धो कर 3-4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को धो कर पानी से निकाल लें और मिक्सी में पीस लीजिए.

बादाम को भी मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लीजिए, काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. पिस्तों को लम्बाई में पतला-पतला काट लीजिए और इलायची को छीलकर के पाउडर बना लीजिए.

कढा़ई में घी डालकर हल्का गरम कर लीजिये (थोडा़ घी बचा लीजिए) और इसमें दाल डाल दीजिये. कलछी से चला-चला कर दाल को धीमी और मिडियम आग पर भूनें. दाल के अच्छे से भून जाने पर दाल का कलर चेंज होने लगता है, दाल से घी अलग होता दिखता है और अच्छी महक भी आने लगती है.


दाल भून कर तैयार है (दाल भूनने में लगभग 25 मिनिट तक का समय लग जाता है). गैस बंद कर दीजिए और दाल को प्याले में निकाल कर थोडा़ ठंडा होने दीजिए

दाल के हल्का ठंडा होने पर इसमें बादाम का पाउडर, कटे हुए काजू, इलायची पाउडर और बूरा डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार हो चुका है. हाथों में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर इस मिश्रण को दबा-दबाकर इसके लड्डू बनाकर थाली में रखते जाइए. पिस्ते से लड्डूओं की गार्निश कर दीजिए.

इन लड्डूओं को एक एअर टाइट डिब्बे में डालकर रख दीजिए, आप इन्हें 20-25 दिन , जब भी आपका मन खाने का करे इसको डिब्बे में से निकाल कर खाएं. 

    • 15-16 लड्डू के लिये
    • 70 मिनिट

Mung Dal Ladoo Recipe - Moong Dal Laddoo

How to make Mung Dal Ladoo

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (4607 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (42)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

minu
so sweet ladoo..!!

निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ROHIT GUPTA

what is bura?


निशा: रोहित जी, बूरा चीनी पाउडर जैसा होता है, ये चीनी से बना होता है लेकिन इसे बनाने का तरीका अलग है, सर्च बटन पर बूरा कैसे बनायें लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते है.
Rinku Nagar

Nice


 

ANIL SHARMA

 


LAGTA HAI KI MATERIAL JYADA THAND HO GYA IS LIYE LADO BANDHNE ME PROBLEM AA RAHI HAI IS KE LIYE AAP GARM GHEE DAL KAR MATERIAL KO GARM KARE

ajeet vishwakarma

Nishji 


Kya hum bura ghar per bna sakte h tell me please

Anu

Hi nishaji


Thanks nishaji for this lovely racipe ,


Nishaji kya bina maava k hum nariyal ki barfi bana sakte h pls tell us i m waiting.


निशा: अनु, नारियल की बर्फी में मावा आवश्यक है, मावा के साथ बर्फी बहुत अच्छी बनती है.
madhu

Prema g.....bura market me mil jata h.....ise khand k nam se b kharid skte h


 

kiran

gd job

prema

Nisha ji kya bura market me milega ya use khud banana hai????

nidhi

Hi nishaji, mujhe ladoo baandhne mein problem aa rahi hai. Material bikhra hhua hai. What can I do now?