मूंगदाल के लड्डू - Mung Dal Ladoo Recipe - Moong Dal Laddoo

मूंग की दाल के लड्डू को तीन तरह से बना सकते हैं, मूंग की दाल को भिगो कर पीसकर, मूंग की दाल को भून कर पीस कर और मूंग की दाल आटे से. हर तरह के लड्डू का अलग स्वाद होता है. आज हम मूंग दाल को भिगोने के बाद पीस कर लड्डू बनायेंगे.
Read - Mung Dal Ladoo Recipe - Moong Dal Laddoo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Laddoo
- मूंग की धुली दाल - 1 कप (200 ग्राम)
- बूरा - 1 1/2 कप (250 ग्राम)
- घी - 1 कप (200 ग्राम)
- बादाम - 1/4 कप (50 ग्राम)
- काजू - 1/4 कप
- इलायची - 8-10
- पिस्ते - 8-10
विधि - How to make Mung Dal Ladoo
मूंग की दाल को धो कर 3-4 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल को धो कर पानी से निकाल लें और मिक्सी में पीस लीजिए.
बादाम को भी मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लीजिए, काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. पिस्तों को लम्बाई में पतला-पतला काट लीजिए और इलायची को छीलकर के पाउडर बना लीजिए.
कढा़ई में घी डालकर हल्का गरम कर लीजिये (थोडा़ घी बचा लीजिए) और इसमें दाल डाल दीजिये. कलछी से चला-चला कर दाल को धीमी और मिडियम आग पर भूनें. दाल के अच्छे से भून जाने पर दाल का कलर चेंज होने लगता है, दाल से घी अलग होता दिखता है और अच्छी महक भी आने लगती है.

दाल भून कर तैयार है (दाल भूनने में लगभग 25 मिनिट तक का समय लग जाता है). गैस बंद कर दीजिए और दाल को प्याले में निकाल कर थोडा़ ठंडा होने दीजिए
दाल के हल्का ठंडा होने पर इसमें बादाम का पाउडर, कटे हुए काजू, इलायची पाउडर और बूरा डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार हो चुका है. हाथों में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर इस मिश्रण को दबा-दबाकर इसके लड्डू बनाकर थाली में रखते जाइए. पिस्ते से लड्डूओं की गार्निश कर दीजिए.
इन लड्डूओं को एक एअर टाइट डिब्बे में डालकर रख दीजिए, आप इन्हें 20-25 दिन , जब भी आपका मन खाने का करे इसको डिब्बे में से निकाल कर खाएं.
- 15-16 लड्डू के लिये
- 70 मिनिट
Mung Dal Ladoo Recipe - Moong Dal Laddoo
How to make Mung Dal Ladoo
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीरू जी, ये लड्डू बनाने का प्रोपर तरीका आप उनसे पता कर सकती है, मैं इतना ही बता सकती हूँ कि ग्राइन्ड किये हुये दाल के आटे में शुगर पाउडर जो कि आटे से थोड़ा कम हो और घी इतना मिलायें कि लड्डू बांधे जा सकें, थोड़ा इलायची पाउडर डालकर लड्डू बांध लें, अच्छे लड्डू बनेंगे, अपने अनुभव यहां अवश्य शेयर करें.
निशा: यदि मिश्रण ठंडा हो तो लड्डू नहीं बंध पाते हैं. अगर आपने इसमें बूरा नहीं मिलाया हो, तो आप मिश्रण को हल्का सा गरम करके इसमें बूरा मिला कर इसे आसानी से बांध सकते हैं, और अधिक सुखा होने पर 1-2 छोटी चम्मच दूध डालकर मिलायें और लड्डू बांध लें.
Mene aaj Rajasthani fried bati banai .
Usme 2cup WheatFlour,
1cup suji liya usme 1/2Tbps Tata khana soda & 1/2Tbps Ajwain mix kiya .
Bati ka anta lag jane k bad 30mins bad pani mein boil kia 15minute. Fir use goonth liya bati ko fir loi bna k usko fried kia tab sari bati khil gayi.
Shayd usme soda zayada ho gaya toh plz aap bataenge ki ab khana soda ki quantity kam ho jae uske liye kya karna hoga.
निशा: आकांक्षा जी, खाना सोडा अधिक होने से या आटा अच्छी तरह न गुथे जाने से एसा हो सकता है, प्लीज अपना कमेन्ट रेसिपी पर लिखें, तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होती है.
़
निशा: मोना जी, घी अधिक होने से मिश्रण पतला हुआ है तब इसे 4-5 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये, घी जमने पर मिश्रण के लड्डू आसानी से बांधे जा सकेंगे.
निशा: शीला जी, बूरा चीनी से बना हुआ पाउडर होता है, लेकिन उसे चीनी पीस कर नहीं बनाया जाता है, इसे बनाने का तरीका आप मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं, जिसका इस्तेमाल मिठाई बनाने के लिए किया जाता है. यह आपको किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगा.
निशा: सुलेखा जी, इससे मुंग दाल हलवा या लड्डू या बर्फी कुछ भी बनाया जा सकता है.
निशा: तजिन्दर जी, इसका स्वाद अलग होगा.
I have tried this recipe but I have faced many issues.
1) When I put the moong dal paste in the liquid ghee , it started becoming very sticky and hard. After constant stirring with good pressure it became loose .
2) I didn't use badaam as I m trying first time. But once I put the sugar,it remained loose.
No softness is there to make laddoo. When I ate it stuck at the teeth, crystallized as if.
Can you tell me what is the problem?
निशा: देवदत्त जी, मूंग दाल को भूनने के लिये नानस्टिक कढ़ाई का यूज करें तब इसे आसानी से भूना जा सकता है, घी भी पूरी मात्रा में होना चाहिये, और मूंग दाल को अधिक भूनने से ये हार्ड क्रिस्टल में बदल जाती है, इसमें मावा डालकर लड्डू बना सकते हैं, ये क्रिस्टल सोफ्ट हो जायेंगे और लड्डू अच्छे लगेंगे.
निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, बिलकुल कर सकती हैं.
निशा: सुप्रिया जी, दाल को भिगो कर ही लिया गया है.
निशा: प्रेमलता जी, लड्डू में बूरा का यूज किया गया है, ये चीनी से ही बना होता है, किसी भी किराना स्टोर पर ये मिल जाता है और इससे लड्डू अच्छे बनते हैं.
निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऋद्धि जी, इसमें चीने के बदले बूरा का उपयोग किया गया है.
निशा: योगिता जी, मूंग के आटे को भून कर, बिलकुल बेसन की तरह इस आटे से लड्डू बनाये जा सकते हैं.
निशा: मिनाक्षी जी, कढ़ाई में घी की मात्रा कम होने पर ऎसा हो सकता है. यदि आप नान स्टिक कढ़ाई का यूज करेंगे तब दाल आसानी से कम घी में भी भूनी जा सकती है.
निशा: पूजा जी हां मावा भी डाल सकते हैं.
निशा: छैनाराम जी, पहले दाल को भून लिया है, फिर बूरा मिलाया है,ये शक्कर से ही बनता है, बाजार में तैयार किराना स्टोर पर मिल जाता है और इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. वेबसाइट और चैनल पर बूरा या तगार बनाने का तरीका उपलब्ध है, इसे देखा जा सकता है.
निशा: राजेश जी,हां अवश्य बनते हैं.
निशा: आप इसमें थोडा़ घी ज्यादा डाल कर लगातार चलाते हुए भूनें, दाल कढ़ाई में नहीं चिपकेगी.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aj maine mung k dal laddu banane ki koshish ki par wo bahut hi sukha ho gaya tha .shayad jayda bhuj gaya tha ab mi laddu kaise banau mujhse ban nahi rahe hai.