वेज अप्पम - Vegetable Appam

इडली बैटर में अपनी मनपसन्द की सब्जियां मिलाकर बनाये हुये वेज अप्पम कम तेल में बने लेकिन बहुत ही स्वादिष्ट होते है. इन्हें हम सुबह शाम कभी भी परोस सकते हैं और सॉस या चटनी के साथ बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Vegetable Appam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Appam Recipe
- इडली बैटर - 3 कप
- टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मटर - 1/4 कप
- शिमला मिर्च - 1 (1/4 कप) बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा, बारीक कटा हुआ
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- तेल - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Mixed Vegetable Appam
इडली के घोल में बारीक कटे हुए टमाटर, मटर के दाने, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, नमक और थोडा़ सा हरा धनियां डाल कर अच्छे तरह मिक्स कर लीजिए.
अप्प्म मेकर को गरम कीजिए और इसके प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ तेल डालिये. चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ इडली बैटर डाल कर भरते जाएं. सभी खाने भर देने के बाद इसे 2 मिनिट के लिए ढककर, धीमी मीडियम आग पर, पकने दीजिए, नीचे से गोल्डन ब्राउन सिकने पर, इन्हें पलट दीजिए और फिर से ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये. अप्पम को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लीजिए.

सिके हुये अप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और दूसरे अप्पम भी इसी प्रकार सेकिये, सारे अप्पम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
वेज अप्पम बनकर तैयार हैं इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. वेज अप्पम को आप हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस, नारियल की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- इडली बैटर में सब्जियां अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा और जो सब्जी आपको पसन्द है, वह डाल सकते हैं.
2-3 सदस्यों के लिये
समय 10 मिनट
कमेंट (75)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रगत्ति जी, अप्पम बनाने के लिए अप्पम मेकर कि आवश्यकता तो पड़ती ही है.
निशा: इडली बैटर अच्छा है, तो अप्पम अवश्य फूलेंगे. अप्पम को धीमी आग पर सेकें, बहुत अच्छे सिकते हैं, प्लीज वीडियो अवश्य देखें.
निशा: अंकिता जी, अप्पम बनाने के लिए अप्पम मेकर कि आवश्यकता तो पड़ती ही है.
निशा: अंजली जी, अप्पम को अप्पम मेकर में ही बनाया जाता है.
Can v use idli stand??
निशा: नवदीप जी, अप्पम मेकर को गैस पर डायरेक्ट रखकर अप्पम बनाये जाते हैं, जब कि इडली मेकर के सांचे में बैटर भर कर, कुकर में या किसी बर्तन जिसमें पानी डालकर, रखा जाता है और इडली बना ली जाती है. ये दोंनो एकदम अलग है.
निशा: वैभवी जी, बन सकता है.
निशा: शामदेव जी, डाला जा सकता है.
निशा: श्वेता जी, अप्पम बनाने के लिये अप्पम मेकर आवश्यक है.
निशा: श्वेता जी, आप अपनी आवश्यकतानुसार 12 या 7 सांचों वाला appam patra ले सकते हैं.
निशा: अरविन्द जी, हां, आप ऎसे भी ट्राई कर सकते हैं. हमें बताइएगा ज़रूर कि कैसा बना.
निशा: राज जी, अप्पम को नीचे की ओर से पूरी तरह पकने दीजिये, इसके बाद पलटिये अप्पम नहीं टूटेंगे.
निशा: शोभित जी, इडली का बैटर अच्छे से फरमेन्ट न हुआ हो, तब ऎसा होता है. इडली बैटर अच्छा है, तो अप्पम अवश्य फूलेंगे. अप्पम को धीमी आग पर सेकें, बहुत अच्छे सिकते हैं, प्लीज वीडियो अवश्य देखें.
निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अलिशा जी, ये 300-400 रु. में मिल जाता है.
निशा: अंकित जी, अप्पम बनाने के लिये अप्पम मेकर आवश्यक है.
निशा जी जब मैं अप्पम बनती हूँ तो एक साइड तो वो बहुत अच्छे सिंकते है मगर दूसरे साइड सांचे के गहराई तक नहीं जाते और कच्चे रह जाते हैं, जब चम्मच से दबाती हूँ तो वो टूट जाते हैं। क्या करूँ?
निशा: सुप्रिया जी, अप्पम एक ओर से पूरी तरह सिक गये हैं और आपने ढक कर पकायें है तब अप्पम अन्दर तक सिक जाते हैं, लेकिन आप उन्हैं पलट कर फिर से ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर पका लीजिये, दूसरी ओर भी ब्राउन स्पोट आ जायेंगे, अप्पम पूरी तरह सिके हुये होते हैं.
निशा: सौरभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Awesome test ,super i like it
निशा: श्रेया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीती जी, कर सकते हैं.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, इसे अप्पे भी कहते हैं.
निशा: मंजू जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रज्ञा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, अप्पम बनाने के लिये अप्पम मेकर आवश्यक है, अप्पम मेकर को गैस पर डायरेक्ट रखकर, अप्पम पकाये जाते हैं.
निशा: नीता जी, बने हुए इडली बैटर में इसकी आवश्यकता नहीं होती.
निशा: कविता जी, इडली बैटर बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर दिया हुआ है, उसे आप देख सकते हैं, इडली बैटर अच्छा बनता है तब इडली स्पंजी और अच्छी बनती है.
निशा: उषा जी, अप्पम मेकर में अप्पम ही बनाते हैं, दाल चावल के बैटर से, सूजी सब्जी से और बेसन सब्जी को मिक्स करके अप्पम बना सकते हैं.