वेज अप्पम - Vegetable Appam

📅 13 फरवरी 2015 👁 4.2 लाख बार देखी गई 💬 75 कमेंट ★ 4.2 (7218)


इडली बैटर में अपनी मनपसन्द की सब्जियां मिलाकर बनाये हुये वेज अप्पम कम तेल में बने लेकिन बहुत ही स्वादिष्ट होते है. इन्हें हम सुबह शाम कभी भी परोस सकते हैं और सॉस या चटनी के साथ बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.

Read - Vegetable Appam Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Appam Recipe

  • इडली बैटर - 3 कप
  • टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मटर - 1/4 कप
  • शिमला मिर्च - 1 (1/4 कप) बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा, बारीक कटा हुआ
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
  • तेल - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Mixed Vegetable Appam

इडली के घोल में बारीक कटे हुए टमाटर, मटर के दाने, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, नमक और थोडा़ सा हरा धनियां डाल कर अच्छे तरह मिक्स कर लीजिए.

अप्प्म मेकर को गरम कीजिए और इसके प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ तेल डालिये. चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ इडली बैटर डाल कर भरते जाएं. सभी खाने भर देने के बाद इसे 2 मिनिट के लिए ढककर, धीमी मीडियम आग पर, पकने दीजिए, नीचे से गोल्डन ब्राउन सिकने पर, इन्हें पलट दीजिए और फिर से ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये. अप्पम को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लीजिए.


सिके हुये अप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और दूसरे अप्पम भी इसी प्रकार सेकिये, सारे अप्पम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

वेज अप्पम बनकर तैयार हैं इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. वेज अप्पम को आप हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस, नारियल की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • इडली बैटर में सब्जियां अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा और जो सब्जी आपको पसन्द है, वह डाल सकते हैं.

2-3 सदस्यों के लिये
समय 10 मिनट

Basundi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (7218 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (75)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

monica
Namste mam......
Is recipe ko idali maker me steam cook karenge to idli ban jaegi
Or agr
Appam maker me sek kr bnaenge to appam ban jaega.
Yahi farak h na mam?????

Idli mne khai h par appam nhi khaya
Isja taste different hoga kya mam?????
nandini
so simple ...v nice rcipe mam....tghanku so much...
gurjeet
Nisha g,

Kya isme ENO dalna parrega ja fir nai?
Rupinder kaur
Nisha ji I like all of your recipes because they are so simple n easy to cook.I want to ask you that can we make veg appam in idli maker?
pooja
kya hm idli batter ko ghar par ni bna skte agar ha to kaise?
Rita Saini
Hello Mam,
Main aapki sari recipe ek baar jaroor try karti hu. Mam Uppam maker and Idly maker kya same hota hai.
निशा: रीता जी, अप्पम मेकर को गैस पर डायरेक्ट रखकर अप्पम बनाये जाते हैं, जब कि इडली मेकर के सांचे में बैटर भर कर, कुकर में या किसी बर्तन जिसमें पानी डालकर, रखा जाता है और इडली बना ली जाती है. ये दोंनो एकदम अलग है.
sakshi
mam apki recpies bht simple hotil h.mam a pam bnane ke liye aapam maker ki jgh koi or option b h kya subh
निशा: साक्षी जी, अप्पम बनाने के लिए अप्पम मेकर तो चाहिये ही, बिना इसके अप्पम नहीं बन सकते.
priyanka chauhan
thanku nisha ji very-very testy dish

priyanka chauhan
nisha ji thanks kya suji or dahi ke sath meetha soda bhi milana padta h

निशा: प्रियंका जी हां, सूजी और दही के साथ मीठा सोडा मिलायेंगी तभी वेज अप्पम अच्छे बनेंगे, बिलकुल वेज इडली की तरह बैटर तैयार करना है.
dipti assudani
kya is receipe ko bina appam maker ke bhi banaya ja sakta hai

निशा: दीप्ती जी, इसके लिये अप्पम मेकर की आवश्यकता तो होती है.
Shuchi
mam,you should go for master chef india season 4 as it is pure vegetarain now..and i m quite sure ap jarur jitti,,you r so talented mam...
निशा: शुचि जी, सुझाव के लिये धन्यवाद.
Girija
what is appam maker? Is ist easy to use?

निशा: गिरिजा जी, अप्पम मेकर एक तरह का बर्तन है जिसमें छोटे छोटे खांचे बने होते हैं, जिसमें बैटर भर कर अप्पम बनाये जाते हैं, इसे अप्पम मेकर कहा जाता है, ये बर्तन वालों की दुकान पर मिल जाता है.
dimple lodha
Kavita ji.. Me ise Dahi me suji mix kar ke hi banati hu wo bhi testy hi banata h
meena
Me apki reps banti hu our sabi pasde k
KAVITA
hello nishaji,
its very nice recipe. isse hum suji or dahi ke better me bhi bana sakta hai kay?
निशा: कविता जी हां अवश्य बना सकते हैं.