वेज अप्पम - Vegetable Appam

इडली बैटर में अपनी मनपसन्द की सब्जियां मिलाकर बनाये हुये वेज अप्पम कम तेल में बने लेकिन बहुत ही स्वादिष्ट होते है. इन्हें हम सुबह शाम कभी भी परोस सकते हैं और सॉस या चटनी के साथ बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Vegetable Appam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Appam Recipe
- इडली बैटर - 3 कप
- टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मटर - 1/4 कप
- शिमला मिर्च - 1 (1/4 कप) बारीक कटी हुई
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा, बारीक कटा हुआ
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- तेल - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Mixed Vegetable Appam
इडली के घोल में बारीक कटे हुए टमाटर, मटर के दाने, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, नमक और थोडा़ सा हरा धनियां डाल कर अच्छे तरह मिक्स कर लीजिए.
अप्प्म मेकर को गरम कीजिए और इसके प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ तेल डालिये. चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ इडली बैटर डाल कर भरते जाएं. सभी खाने भर देने के बाद इसे 2 मिनिट के लिए ढककर, धीमी मीडियम आग पर, पकने दीजिए, नीचे से गोल्डन ब्राउन सिकने पर, इन्हें पलट दीजिए और फिर से ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये. अप्पम को दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लीजिए.

सिके हुये अप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और दूसरे अप्पम भी इसी प्रकार सेकिये, सारे अप्पम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
वेज अप्पम बनकर तैयार हैं इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. वेज अप्पम को आप हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस, नारियल की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- इडली बैटर में सब्जियां अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा और जो सब्जी आपको पसन्द है, वह डाल सकते हैं.
2-3 सदस्यों के लिये
समय 10 मिनट
कमेंट (75)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
PLS TELL ME ABOUT THE IDLI BETTER IS THAT FERMENTED OR NOT
निशा: सोनी जी, अगर आप घर पर इडली बैटर बना रहे हैं तो आपको इसे फरमेंट करना होता है.
निशा: वंशिका जी, आप किसी अच्छे बिग स्टोर में जाकर इसके बारे में पता करें आपको अवश्य मिल जाएगा.
निशा: वंशिका जी, अप्पम मेकर को गैस पर डायरेक्ट रखकर अप्पम बनाये जाते हैं, जब कि इडली मेकर के सांचे में बैटर भर कर, कुकर में या किसी बर्तन जिसमें पानी डालकर, रखा जाता है और इडली बना ली जाती है. ये दोंनो एकदम अलग है.
Aapki recipe dekh ke banaya.bahot badhiya appam bana. Thank you so much.
निशा: कीर्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Very Nice, Easy & Well Explained.
I like ur all receipes.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रंजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, अप्पम बनाने के लिए अप्पम मेकर तो चाहिये ही, बिना इसके अप्पम नहीं बन सकते.
Can you please give me company's name
Currently I am using my frien's appam but I am interested in best since you are expert you can advice me
Thanks in advance
Vishakha
निशा: विशाखा जी, किसी भी अच्छी कम्पनी का अप्पम मेकर खरीदा जा सकता है.
kya ise hum oven me bana sakte hai
निशा: रमेश जी, अप्पम को गैस पर ही बनाया जाता है.
Dear mam, please battaye braking powder aur meetha sode mein kay difference hota h,aur inko kasse kam mein liya jata hai. Tnx
निशा: पीहा जी, वेबसाइट पर बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर पर डिटेल आर्टीकल है, सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर इसे सर्च कर सकते हैं.
Appam with sooji recipe video plz
mene aapki reciepe banai hame bahut pasand aai thanks
kya ise suji me bhi bnaya ja sakta he?
निशा: कंचन जी हां इसे सूजी से बनाया जा सकता है.
Nishaji appam mekar na ho to ise kese banaya ja sakta he
निशा: पटेल जी, अप्पम बनाने के लिये अप्पम मेकर आवश्यक है.
Hello mam
Nisha ji mere appe fulte nahi hai aur ek side se sikte bhi nahi hai plz aap jaldi mujhe reply kijiye actually mere husband ko ache lagte hai aur mere kabhi ache nahi bante
Plz rply soon plz
Ok thank u
निशा: सोनिया जी इडली बैटर अच्छा है, तो अप्पम अवश्य फूलेंगे. अप्पम को धीमी आग पर सेकें, बहुत अच्छे सिकते हैं, प्लीज वीडियो अवश्य देखें.
निशा: संयोगिता जी, 15 - 20 मिनट घोल को रख लीजिये, ताकि सूजी फूल जाय.
maine kai bar appe try kiya 1 cup suji 1 cup dahi eno & vegetable. but ye maker se nikalte hi nahi hai usme bahut buri tarah se chipak jate hai aisa kyu hota hai mam please tell me soon. Mam Aap Sabka reply krti hai to mera kyu nhi kar rahi hai plz reply kijiye.
maine kai bar appe try kiya 1 cup suji 1 cup dahi eno & vegetable. but ye maker se nikalte hi nahi hai usme bahut buri tarah se chipak jate hai aisa kyu hota hai mam please tell me soon.
maine kai bar appe try kiya 1 cup suji 1 cup dahi eno & vegetable. but ye maker se nikalte hi nahi hai usme bahut buri tarah se chipak jate hai aisa kyu hota hai mam please tell me soon.
Mem jb hm suji or dhahi ka use Kr k bnaye toh kitni quantity dhahi or kitnni quantity suji Ki rakhe....???
निशा: प्रियंका जी, 1 कप सूजी और 1 कप दही ले लीजिये, सब्जियां और मसाले मिला लीजिये, बिलकुल इसी तरह से अप्पम बना लीजिये.
निशा: प्रियंका जी हां अवश्य बना सकते हैं.
Nishaji appam maker or idly maker same hai kya.....or aapam ko hum idly maker me b bana sakte hai kya???