अचारी गोभी - Achari Gobi Recipe

अचारी गोभी एकदम अलग स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, गोभी पसन्द करने वालों के लिये तो ये और भी अधिक पसंद आने वाली सब्जी है.
Read - Achari Gobi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achari Gobi Recipe
- गोभी - 500 ग्राम
- सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 -3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - ½ छोटी चम्मच
- मेथी दाना- ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अमचूर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Achari Gobhi
गोभी के डंठल हटा कर, टुकड़े में काट कर, गोभी के टुकड़ों को गरम पानी में नमक डाल कर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये और धो लीजिये, नमक के गरम पानी में गोभी को डालकर 5-10 मिनिट तक रख देने से इसके बर्षा के समय में आये हुये वैक्टीरिया खतम हो जाते हैं. नमक के पानी से गोभी के टुकड़ों को निकाल कर अच्छी तरह धो लीजिये.
मेथी दाना, जीरा, सरसों के दानों को दरदरा कूट कर तैयार कर लीजिए
पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में कूटे हुए मसाले डाल दीजिए और हींग डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हल्दी डालकर, थोडा़ सा भूनने पर, धुले हुये गोभी के टुकड़े डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डाल कर मिला लीजिए.

गोभी को चमचे से चलाकर 2-3 मिनिट तक मसाले के साथ भूनिये.
अब इस सब्जी में 2-3 टेबल स्पून पानी डाल कर, ढक कर, धीमी गैस पर 4-5 मिनिट तक पकने दीजिये. और चैक कीजिए. ढक्कन को खोलिये, सब्जी को चमचे से चलाइये. सब्जी को ढक कर फिर से 4 म-5 मिनिट के लिये रख दीजिये, गोभी के हल्के से सोफ्ट होने पर, सब्जी बन कर तैयार है. सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिये. आपकी अचारी गोभी की सब्जी तैयार है
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये. सब्जी में ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये. अचारी गोभी को परांठे, नान, चपाती या पूरी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
- 4-5 सदस्यों के लिए
- समय - 25 मिनट
कमेंट (17)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्रुति जी, हां, आप ये मसाले साबुत भी डाल सकते हैं.
निशा: रक्षा जी, गोभी के टुकड़े डाल कर अच्छे से मिक्स करने के बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनियां पाउडर और सौंफ पाउडर डाल कर मिला लीजिए, सब्जी में भी इसे एडिट कर दिया है.
निशा: प्रज्ञा जी, नेट प्रोब्लम होने से ऎसा हो रहा होगा. आप उसे चेक कीजिए.
निशा: प्रग्या जी, वेबसाइट पर गाजर, गोभी और मटर मिक्स करके अचार बनाया है, बिलकुल इसी तरह सिर्फ गोभी का अचार बनाया जा सकता है. गोभी का अचार बिना उबाले, कच्चे गोभी से भी बनाया जाता है, उसे मैं अभी बनाने की कोशिश करूंगी.
Hi nishaji achari gobhi mere husband ko bht pasand ai thanks nishsji
निशा: शाजिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
नमस्ते।
मैंने आज सुबह अचारी पनीर बनाया और डिनर में अचारी फूलगोभी....अच्छा बना है.....आभार आपका इन विधियों को बताने के लिये।
निशा: राकेश जी ये गोभी का अचार नहीं है, ये अचारी स्वाद में सब्जी है, इसे हमे फ्रिज में रखकर 2 दिन तक खा सकते हैं.
thanks
Maine ek baar apne ek relative ke yahan sabut gobhi ki sabji jise wo gobhi musallam bata rahi thi, khayi thi. Agar aap kripya kar uski recipe bata payen to it will be a great favour.
Thank you
निशा: प्रेम, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.