सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
सावन में सिवईया तो हर घर मे बनायीं जातीं है. सेवई (Vermicelli) का हलवा बहुत जल्दी, और बड़ी आसानी से बन जाता है. तो आइये आज हम वरमीसैली का हलवा बनायें.
सेंवई का हलवा (Semaiya Halwa) बनाने में घी भी बहुत ही कम लगता है, हलवा बन रहा हो उसकी महक ही सभी को बहुत पसन्द आती है, और सभी लोग बड़े खुश हो कर खाते हैं.आवश्यक सामग्री
* सेंवई - 100 ग्राम (एक कटौरी)
* घी - एक टेबिल स्पून
* चीनी - 75 ग्राम (3/4 कटोरी)
* काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
* बादाम - 6 -7 (लम्बाई में पतले पतले काट लीजिये)
* किसमिस - 20 -25 (डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
* छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)
विधि
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. सेंवई को इस घी में डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये, गैस बन्द कर दीजिये.भुने हुये सेंवई को एक प्लेट में निकाल लीजिये. कढ़ाई में घी बचा रह जाता है, क्यो कि सेंवई घी नहीं सोखती, उसी घी में सेंवई की मात्रा का तीन गुना पानी (सेंवई यदि एक कटोरी है तो तीन कटोरी पानी कढ़ाई में डाल दीजिये) डाल कर गरम होने दीजिये.
भुने हुये सेंवई इस गरम पानी में डाल दीजिये, साथ ही थोड़े से कटे हुये बादाम बचा कर ( जो हलवे को सजाने के काम आयेंगे) सभी कटे हुये मेवे और किसमिस पानी में डाल दीजिये, और धीमी गैस पर सेंवई नरम होने तक पकने दीजिये.
अब चीनी भी डाल कर मिला दीजिये, चीनी घुलने तक हलवे को पकने दीजिये. सेंवई का हलवा तैयार हो गया है, गैस बन्द कर दीजिये, और इलाइची डाल कर हलवे (Semaiya Halwa) में मिला दीजिये.
सेंवई के हलवे (vermicellI Halwa) को प्याले में निकालिये, बचे हुये कतरे बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये, गरमा सेंवई का हलवा (Semaiya Halwa) परोसिये ओर खाइये.
अपनी रेटिंग दीजिये
निशामधुलिका की रेसिपीज
- मेंथी के परांठे - Methi Paratha Recipe
- बालूशाही (Balu Shahi Recipe)
- शकरपारे (Sweet Shakarpara Recipe)
- ककोरे की सब्जी (Kakora Recipe)
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- दीपावली के लिये व्यंजन ( Recipies for Diwali)
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
1
कुल
255
:
1 - 15


del.icio.us

आपके कमेन्ट्स (6 मिले):
आपका क्या कहना है?