Home | मिठाई | सूजी का हलवा(Sooji ka Halwa)

सूजी का हलवा(Sooji ka Halwa)

image सूजी का हलवा(Sooji ka Halwa)

जब भी कभी आपको तुरन्त किसी मिठाई बनाने की आवश्यकता हो तो आप सूजी का हलवा (Suji ka halwa)बना सकते हैं सूजी या रवा का हलवा बनाने मे बहुत आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट

आवश्यक सामग्री

  • सूजी ——- 100 ग्राम
  • देशी घी —— 50 ग्राम
  • चीनी ——-125 ग्राम
  • काजू ——- 50 ग्राम
  • किसमिस —— 25 ग्राम
  • छोटी इलाइची —— 5
  • बादाम —— तीन या चार
  • कसा नारियल —— 2 चम्मच
  • पानी ——- 400 ग्राम

बनाने की विधि
कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें घी डाल दीजिये ,गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते रहें 5 मिनिट बाद ही आप देखेंगे कि सूजी गुलाबी होने लगी . सूजी को लगातार चलाते रहना है जब तक कि वह ब्राउन न हो जाय , सूई का ब्राउन होने से पता लगता है कि सूजी भुन चुकी है. सूजी भुनने के बाद उसमें पानी डाल दीजिये इसके बाद उसमें चीनी डाल दीजिये.

उबाल आने तक इन्तजार करें उबाल आने के बाद उसमें काजू किसमिस डाल दें और चलाते रहै. थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लीजिये और उसमें इलाइची पीस कर मिला दीजिये. एक बाउल में निकालिये और अब प्लेट में डाल कर बादाम और नारियल डाल कर सजा दीजिये. आपका सूजी का हलवा तैयार है.

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

suresh on 22 February, 2008 03:11:10
avatar
very sweet and Relegious dish.
sharlin kaur on 05 June, 2008 11:29:40
avatar
very nice and really good for them who are looking this recipe in Hindi. Creative Idea

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
4.50