साबूदाने की खीर Sabudane ki kheer
साबूदाने की खीर आप छोटे साबूदाना या बड़े साबूदाने से बना सकते है. बड़े साबूदाने की खीर छोटे साबूदाने की खीर की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम बड़े साबूदाने की खीर बनाये.
आवश्यक सामग्री
- बड़ा साबूदाना - 100 ग्राम
- दूध फुल क्रीम - 1 लीटर
- चीनी - 75 ग्राम
- काजू -15- 20
- किसमिस - 20
- छोटी इलाइची - 4
विधि
साबूदाना पानी से धोइये, और 4-5 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में डालकर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, भीगे हुये साबूदाने दूध में डालिये और चमचे से चला दीजिये, और अब उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये. प्रत्येक 5-6 मिनिट में खीर को चमचे से चलाते रहिये.
काजू को 4-5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. किसमिस में यदि डंठल हैं तो तोड़कर धो लीजिये. काजू और किसमिस भी 10--12 मिनिट बाद खीर में डाल दीजिये.
जब साबूदाने पारदर्शक हो जाय एवं खीर गाड़ी दिखने लगे, चमचे से गिराने पर दूध और साबूदाना एक साथ गिरें, हाथ से दबाकर भी देख सकते हैं, साबूदाने नरम हो गये हैं. खीर में चीनी मिला दीजिये, 2-3 मिनिट चलाते हुये पकाइये. गैस बन्द कर दीजिये. इलाइची छील कर पीसिये और खीर में मिला दीजिये. आपकी खीर बन गयी है.
साबूदाने की खीर आप गरमा गरम या एकदम ठंडी कैसी भी खा सकते हैं.
छोटे साबूदाने की खीर भी इसी तरह बनाई जाती है, लेकिन छोटे साबूदाने को पानी में धोकर 10-15 मिनिट तक भिगोइये, और खीर बना लीजिये, वह जल्दी ही फूल जाता है.
6 - लोगों के लिये
समय - 45 मिनिट
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
- दही की लस्सी (Curd Shake )
- आलू करी - Aloo Curry
- आलू की कचौड़ी - Aloo Kachori Recipe
- पालक चना दाल - Palak Chana Dal - Spinach Split Pea Dal
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (3 मिले):
समीर लाल
आपका क्या कहना है?