आलू का हलवा – Aloo Ka Halwa Recipe – Potato Halwa

आलू को आप व्रत में नमकीन आलू फ्राई बनाकर तो खाते ही है, आलू का हलवा (Potato Halwa) भी बनाया जाता है, ये आलू का हलवा अधिकतर व्रत के समय बनाकर खाया जाता है, ये हलवा भी बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और बड़ी जल्दी बन जाता है, बनाने में बड़ा आसान भी है. आइये आज हम आलू का हलवा (Aloo Ka Halwa ) बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Halwa
- आलू - 300 (4या 5 मध्यम साइज केआलू)
- चीनी - 100 ग्राम(आधा कप)
- घी - 4 टेबल स्पून
- दूध - एक कप
- किशमिश - 1 टेबल स्पून (डंठल तोड़िये और धो लीजिये)
- काजू - 1 टेबल स्पून ( काजू के 5-6 टुकड़ों में काट लीजिये)
- इलाइची - 5-6 (छील कर कूट लीजिये)
- बादाम - 6-7 (बारीक कतर लीजिये)
विधि - How to make Potato halwa
आलू को धो कर, उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छील कर तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में 2 चम्मच घी डालिये, गरम होने दीजिये. घी में आलू डाल कर कलछी से चलाते हुए धीमी आग पर 7-8 मिनिट तक कलछी से भुनिये. भुने हुये आलू में दूध और चीनी, किशमिश और काजू डाल दीजिये. इस समय आप हलवा को लगातार कलछी से चलाते रहें, 6-7 मिनट में आलू का हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. आग बन्द कर दीजिये. आलू के हलवे में इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये. बचा हुआ घी भी डाल दीजिये, लीजिये आपका आलू का हलवा तैयार है.

आलू के हलवा को प्याले में निकालिये. कतरे हुये बादाम ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम आलू का हलवा परोसिये और खाइये. ठंडा होने पर भी यह हलवा बहुत अच्छा लगता है.
आलू के हलवा (Alu ka Halwa) में आप अपनी पसन्द से कोई भी मेवा हटा सकते हैं और अपनी पसन्द की मेवा डाल भी सकते हैं.
- 4 सदस्यों के लिये
- समय - 25 मिनिट
नवरात्रि के लिये अन्य रेसिपीज के लिये यहा देखिये
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 33:
निशा:भक्ति,आलू के हलवे में कलर डाला जा सकता है.
m very thankful to u . Before marriage I was not used to cooking.but now I love to cooking because of u aapki recipe read karte karte mera maan cooking mai lag gaya .I really liked yor recipes..
निशा: इशा, धन्यवाद.
me hai aur aik recipe ke sath bahut sari nai nai racipe mil jati hai aur vo bhi itni acchi acchi.
निशा: नीरज, आलू को तोड़ लीजिये, पीसने नहीं है.
निशा: शिप्रा, पलटे से पलट कर चलाते रहना हैं.
निशा: सोनाली, धन्यवाद.
thanks di
निशा: सुखविन्दर जी, आलू का हलवा है तो आलू का स्वाद तो आयेगा ही.
निशा: नीलम, आप दूध की जगह पानी भी डाल सकती हैं, लेकिन दूध से हलवा में स्वाद अच्छा आता है.
निशा: शेस्ता, जो लोग इस वेवसाइट को पसन्द करते हैं ये उन्ही के लिये है, धन्यवाद.
निशा: मैं इसे लिखने की अवश्य कोशिश करूंगी
निशा: मनोज, हम लिखने की कोशिश करेंगे.
THANKS.
निशा:
शाहिद, रैसिपी को ग्राम में भी माप दी हुई है, लेकिन कुछ चीजें तो ग्राम में मापना कठिन है, धन्यवाद.