नारियल पाग (Nariyal Pag)
नारियल का पाग एक मिठाई है, जो उत्तरी भारत मे बनाई जाती है. नारियल का पाग खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसे बनाने में घी बिलकुल नही लगता लेकिन चीनी ढेर सारी लगती है यदि आपको चीनी से परहेज नहीं तो इसे बना और खा सकते हैं. शुरू करते हैं नारियल का पाग बनाना
आवश्यक सामग्री
- नारियल -250 ग्राम
- चीनी -350 ग्राम
- काजू -8-10 ( एक काजू को 2 टुकड़ों में काट लें.)
- दूध -1 टेबिल स्पून
- पानी -125 ग्राम
विधि
नारियल को कद्दूकस कर लें.
क्ढ़ाई में पानी और चीनी डाल कर गरम करने रखें. ( चीनी की चाशनी बनाने के लिये ) चमचे से चशनी को 2-3 मिनिट बाद चलाते रहें. उबाल आने के बाद चाशनी में दूध डाल दें, और अब आप देखेंगे कि गन्दे से झाग एक तरफ तैर रहे हैं, चमचे से इन झागों को निकाल कर हटा दीजिये चाशनी पारदर्शी और साफ हो जायेगी. चाशनी को एक बूंद प्लेट में टपका कर टैस्ट करें ( चाशनी को अंगूठे और उंगलियों के बीच चिपकाने पर 2 तार बनने चाहिये और आप महसूस करें कि चाशनी ठंडी होने पर जम जायेगी ).
कद्दूकस किये हुये नारियल को चाशनी में डालें, और चमचे से चलाकर मिलादें.
एक थाली को घी लगाकर चिकना करें, और नारियल और चाशनी के मिश्रण को थाली में डाल कर फैला दें. अब मिश्रण के ऊपर काजू लगा दें, और ठंडा करने के लिये रख दें. ठंडा होने पर यह पाग जम जायेगा. चाकू की सहायता से चौकोर टुकड़ों में काट लें.
नारियल का पाग तैयार हैं. आप इसे खा सकते हैं, और एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लें, दो महिने तक कभी भी खायें.
- मखाने का पाग
- हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)
- मावा या खोया की बर्फी (Mawa Barfi)
- आमरा का अचार
- खोया या मावा कैसे बनायें? - How to make mawa
- बैगन मटर मसाला
- आम का शेक - Mango Shake
- अंकुरित चने या दालें
- मावा समोसे - Mawa Samosa
- दाल भरी पूरियां - Dal stuffed Poori
- सिवईयों का हलवा - Vermicelli Halwa - Sevai Halwa
- बटाटा बड़ा चाट - Batata Wada Chat
- कांजी बड़ा -Kanji vada - Kanji Wada
- आम का मुरब्बा - Raw Mango Murabba Recipe
- हांडवो - Handvo Recipe
del.icio.us
आपके कमेन्ट्स (2 मिले):
आपका क्या कहना है?