Moong ka Halwa हलवा - मूंग की दाल का
मूंगदाल का हलवा (Moong Dal ka Halwa) एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय मिठाई है. इसे अधिकतर सर्दियों में बनाया जाता है. सर्दियों के शाम खाने के बाद गरमागर्म मूंग दाल के हलवे का मज़ा एक दम अलग होता है. आईये आज मूंग दाल का हलवा (Moong Daal ka Halva) बनायें.
आवश्यक सामग्री
- मूंग की धुली दाल - 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी )
- घी - 100 ग्राम (एक छोटी कटोरी)
- मावा - 50 ग्राम (आधा छोटी कटोरी)
- चीनी - 150 ग्राम (1 1/2 या डेड़ छोटी कटोरी)
- काजू - 20 (एक काजू को 4 टुकड़ों में काट लें)
- किसमिस - 20
- इलाइची - 4 (छील कर पीस लें)
- बादाम - 5 (लम्बाई में बारीक काट लें)
विधि
मूंग की दाल को धो कर 4-5 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दाल को धो कर पानी से निकाल लें, और बिना पानी डाले, मिक्सी से पीस लें. दाल को ज्यादा बारीक न करें.
कढ़ाई गैस पर रख कर गरम करें. कढ़ाई में घी और दाल डाल दीजिये. कलछी से चला चला कर दाल को मिडियम आग पर भूनें. करीब 20 या 25 मिनिट में दाल अच्छी तरह भुन जायेगी ( भूनी हुई दाल कढ़ाई से नहीं चिपकती और घी अलग होता दिखता है ) दाल अब भुन चुकी है.
अब दूसरी कढ़ाई में मावा डाल कर धीमी आग पर भून लीजिये और दाल में मिला दीजिये.
किसी बर्तन में चीनी और चीनी की मात्रा के बराबर पानी मिला कर गैस पर रखें. पानी में उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट तक पकायें. एक तार की चाशनी तैयार कर लीजिये.
दाल में यह चाशनी मिलायें, काजू और किसमिस भी मिला दें. अब धीमी गैस पर हलवे को चला चला कर भूनें 5-7 मिनिट में हलबा बन कर तैयार हो जाता है. गैस बन्द कर दीजिये. हलवे में पिसी हुई इलाइची डाल कर मिला दीजिये. आपका मूंग की दाल का हलवा तैयार है.
मूंग की दाल के हलवा को बाउल में निकाल लें और ऊपर से बादाम डाल कर सजायें. गरमा गरम हलवा घर में सभी को खिलायें और खाइये.
समय ------ 1 घंटा
4 लोगों के लिये
ब्लागवाणी से कुछ अच्छी ब्लाग पोस्ट
-1-ड्रेस कोड:शुभ्र श्वेत सलवार कुर्ता!
-2-एन्ग्लो वैदिकः लड़के एन्ग्लो, लड़कियाँ वैदिक
लड़कियों के पहनावे के सवालों पर घुघुती बासूती की दो ब्लाग पोस्टें
यह कैसी देशभक्ति?
हत्यारे कसाब के वकील अब्बास काज़मी की सोच पर प्रश्नचिन्ह
संगीतकार मदनमोहन - 85वाँ जन्मदिन-दो दुर्लभ गीत
संजय पटेल जी की प्रस्तुति
आप जितनी सुन्दर हैं उतनी ही सुन्दर आपके पैरों में लगी मेंहदी
उन्मुक्त जी के कोच्चि यात्रा संस्मरण
- मूंग की दाल का करारा (Moong Dal Karara Recipe)
- चॉकलेट अखरोट कुकीज Chocolate Walnut Cookies Recipe
- हरे धनियां की खस्ता मठरी - Dhania Masala Mathari Recipe
- सांबर बड़ा Vada Sambhar Receipe - Sambar Wada Recipe
- तरबूज का शरबत (Watermelon Juice Recipe)
- फालसे का शरबत (Phalse ka sharbat - False ka Sharabat)
- आम का पना (Aam ka Pana Recipe - Aam ka Panna Kairi ka Panna)
- रबड़ी (Rabri Recipe - Rabari or Rabadi Recipe)
- आम का शरबत (Mango Juice Recipe)
- लुची - लुचई Luchi Recipe, Luchi Recepie
- कुरकुरे चना मसाला (Chana Kurkure Namkeen - Chana Khokhle Namkeen Recipe)
- पुदीना परांठा (Podina Parantha Recipe - Pudina Parhantha Recipe)
- अंकुरित मूंग दाल (Sprouted Moong Dal Curry Recipe)
- बेसन का ढोकला - Besan Dhokla Recipe
- Rajasthani Mawa Malpua Recipe - मावा मालपुआ
- Raw Banana Tikka Curry - केला टिक्का करी
- चौलाई साग और मूंग दाल (Chaulai Sag with Moong Dal - Amaranth Leaves Lentil Curry).
- दाल चावल की इडली Dal Idli Recipe
- राजस्थानी पिटौर की सब्जी - Rajasthani Patod Curry / Pitod ki Sabzi Recipe
- नवरात्रि के लिये कुछ और रेसीपीज (Recipes for Navratri)
- क्रीम पनीर बाल्स (Cream Cheese Balls Recipe)
- मसाला दोसा (Masala Dosa Recipe)
- नारियल की चटनी (Coconut Chutney Nariyal Chutney)
- बेसन मसाला सेव (Besan Masala Sev Recipe)
- सांबर रेसिपी (Sambar Recipe)



Comments (48 posted):
धन्यवाद !
बहुत बहुत धन्यवाद
आपकी दाल में गुठलियां पड़ने की वजह हो सकता है, आपने दाल बहुत अधिक बारीक कर ली हो, या ज्यादा गरम कढ़ाई में दाल डाल कर, दाल को तुरन्त चमचे से न चलाया हो, लेकिन अगर आप गुठलियां पड़ने के बाद भी दाल को जल्दी जल्दी चमचे से चलाकर भूनें तो गुठलियां हट जायेंगी, और आपके द्वारा बनाया हुआ हलवा भी स्वादिष्ट बनेगा.
khoya. I was not aware about mawa.
what do u meany by mawa. can u plz tell me. Even I had registered mysel to ur website but I didn`t receive any mail
and I was not able to login even I had
done registration.
thanx alot for tip...
i wil try this today for my husband birthday. i tried ur lots of recepies all of them were very tasty.. now he likes indian food too much.. i am amaz about ur cooking talent.. god bless u
lakin meine aapki di hue recepi ke jariye halwa panaya jo bohot lajwab bana aur meri family ko bhi pasand aaya\
Thankfull
good recepi
निशा: काजल जी, मूंग की दाल के हलवा में चीनी की चाशनी बनाकर ही डाली जाती है.
plz give me recp of bundi ki laddu..
plz give me recp of bundi ki laddu..
निशा: सीमा हम दाल को हलवा बनाने के लिये, घी में भूनते है, दाल उसी समय पक जाती है, आप दाल को पका कर भी हलवा बना सकती हैं.
बूंदी के लड्डू लिखने मे मुझे अभी समय लगेगा.
I will tri it today.Thanks for the nice & sweet recipe.
Thanks alot
निशा: प्रगति, दाल को भूनने में समय तो लगता है और घी भी, दाल चमचे से लगातार चलाते हुये भूनिये. चाशनी मिलाने के बाद हलवा एकदम नरम हो जाता है.
today i made halwa as per ur recipe(didnt use mawa). i have some Question-
As soon as i added dhuli moong dal paste (which i coarsely grinded) in nonstik pan;the paste absorbed all the ghee and started forming big lumps which i find very difficult 2 break but somehow i break it into small bits. and i continue frying for 15-25mins(the paste was lumpy a bit not free flowing like sooji). the paste was not soft or smooth rather not even sticky just lumpy but i manage to bhoonofy. then i added sugar syrup then the paste got soft but there were still lumps small small not big ones. it tasted good but there is no DROPPING CONSISTENCY in halwa as sooji halwa is . CAn u help me and explain how the texture should be and did i made it in a right way. thax in advance.
निशा: फराह, आपको दाल को भूनते समय दाल की बराबर मात्रा का घी डालना है,अगर फिर भी दाल को भूनते समय गुठलियां पड़े तब उसमें थोड़ा घी और डालकर जल्दी जल्दी दाल को चमचे से चलाते हुये भुनिये, दाल अच्छी भुननी ही चाहिये और हलवा मैं गाड़ा ही रखती हूं. अगर आप उसे पतला बनाना चाहती तो चाशनी बनाते समय पानी अपने हिसाब से जितना आप हलवे की कन्सिसटैन्सी रखना चाहती है पानी मिला लीजिये.
निशा: चाशनी बनाने के लिये पानी नहीं दूध डालेगे, चीनी दूध में भी घुल जायेगी, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकाइये, चाशनी तैयार हो जायेगी.
I am a great fan of your recepies.It's like a trust, that I can cook for my friends even before trying and it goes always a hit item.
Thanks.
निशा: धन्यवाद रिया.
निशा: मंजू, आपने दाल को कम भूना है.
moong ki dal ka halwa was tremendos
Instend of Moong Daal we can use Moong Daal Aatta?
निशा: आटे की अपेक्षा दाल का हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
kya hum moong ki daal ko mixcy main graind karke phir uska halwa bana sakte hai ?
निशा: रुपाली, मिक्सी में ही पीस कर हलवा बनाइये.
आपका क्या कहना है?