मिगी पाग – खरबूजे के बीजों का पाग Musk Melon Seeds Chikki

मिगी पाग विशेष रूप से जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश में उपवास में खाने के लिये बनाई जाती है, लेकिन आप इस मिठाई को कभी भी बनाकर खा सकते हैं, मिगी पाग बहुत ही स्वादिष्ट होता है.

इस मिठाई की विशेषता है कि इसमें घी बहुत ही कम लगता है, इसको काफी दिनों तक (1 महिने तक) रख कर खाया जा सकता है, बनाना भी आसान है, तो आइये मिगी पाग बनाना शुरू करते है.

आवश्यक सामग्री  - Ingredients for Musk Melon Seeds Chikki

* मिगी ( खरबूजे के बीज ) - 100 ग्रा(एक कप)
* घी - एक टेबल स्पून
* चीनी - 200 ग्रा(1 कप)
* पानी - 75 ग्राम (2/3 कप)

विधि - How to make Musk Melon Seeds Chikki
मिगी को थाली में डाल कर देख लीजिये कोई छिलका या कचरा तो नही है, कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, मिगी गरम घी में डाल कर धीमी आग पर भूनिये, यदि बीज भुनते समय उचट कर कढ़ाई से बाहर निकल रहे हो तो एक हाथ से एक थाली लेकर उसके ऊपर ढक लीजिये और दूसरे हाथ से चमचे से चला चला कर बीजों को भूनिये, बीजों के गुलाबी होने के बाद उन्हैं प्लेट में निकाल लीजिये.

अब चाशनी तैयार करते है, चाशनी बनाने के लिये, कढ़ाई में चीनी और पानी डाल कर गरम कीजिये, चीनी घुलने के बाद, चाशनी को 3-4 मिनिट उबलने दीजिये. चाशनी को प्लेट में 1 बूंद टपकाये और उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखे चाशनी में तार बनते दिखाई देंगे, यदि आप महसूस करें कि चाशनी में तार नहीं आ रहे हैं तो 2-3 मिनिट और पका लीजिये, हाथ से चिपकाने पर चाशनी में तार आ रहे हों तब चाशनी तैयार हो गई है, भुने हुये बीजों को चाशनी में डाल कर अच्छी तरह कलछी से मिलाइये और लगातार तब तक मिलाते रहिये जब तक कि बीज और चाशनी एक न हो जायं.

एक थाली में घी लगाकर चिकना करें और चाशनी मिले बीजों को डाल कर इस थाली में फैला दीजिये. आधा इंच मोटा पाग की परत जमा लीजिये. 15-20 मिनिट में ये पाग जम जायेगा. पाग को चाकू से चौकोर या आयताकर काटये और खाइये.

बचे हुये मिगी पाग को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मिठाई खाने का मन करे मिगी पाग कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

समय - 30 मिनिट

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Comment(s): 6:

  • kavya on 20 August, 2008 19:40:42 PM
    prashna hai apke liye nisha ji...yadi kharbooje ke beejo ki jagah sunflower seed upyog mein laya jaye to kaisa rahega swad kyu ki bharat ke bahar to kharbooje ke beej uplabdha nahi hai ...jald hi uttar deejiyega.
    Dhanyavad
    Reply
  • निशा मधुलिका on 26 August, 2008 18:16:06 PM
    काव्या जी, सनफ्लावर के बीजों से मिगी पाग नहीं बनाया जा सकता.
    Reply
  • nisha chauhan on 17 May, 2010 05:43:19 AM
    thanx nice recipe
    Reply
  • K.B.Sharma on 23 February, 2011 22:34:00 PM
    Nishaji pieces cold hone per kerne hai k garm-garm k

    निशा: शर्माजी, थोड़े गरम में काट लीजिये.
    Reply
  • Ranjana on 05 April, 2011 14:25:12 PM
    hello mam, maine ye paag gudd me bnaya tha par vo gudd bahut hi naram reh gya banne k baad. kurkura nhi bna market ki gajjak ki tareh.

    निशा;
    रंजना, पाग गजक की तरह कुरकुरा नहीं हो सकता.
    Reply
  • kavita singhal on 21 August, 2011 12:23:25 PM
    निशा मधुलिका जी
    क्या मिग्गी की चिक्की मैं मावे की जरुरत नहीं होती या फिर मावे को हम मिला सकते है
    यदि हाँ तो कब और कितना

    निशा: कविता, चिक्की में मावा डालने की आवश्यकता नहीं हैं, चिक्की चीनी को कैरमलाइज करके बनाई जाती है,उसकी सैल्फ लाइफ काफी होती है..
    Reply

Leave a comment


(Will not be shown)
(Optional)

Become a member free and get access to advanced features.
  • 1
  • 2
samvad