मावा समोसे – Mawa Samosa

आलू के समोसे हर बाजार में स्टाल्स पर मिल जाते हैं, आप हमेशा खाते ही रहते हैं. मावा के समोसे, इन्हैं आप घर पर बनाइये. चाय के साथ या शाम की कम भूख में कभी भी खा सकते हैं. बच्चो और बड़ो दोनों को मावा समोसे पसन्द आयेंगे.
कभी कभी हम महसूस तो करते हैं, कि घर में बनाने के झंझट से तो बाजार से खरीद कर लाना कितना आराम देय हैं, लेकिन घर में बने ब्यंजन की तो बात ही अलग है. आइये हम मावा के समोसे बनाना शुरू करते हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa ke Samose
समोसे के अन्दर भरने के लिये मावा की पिठ्ठी
- मावा (खोया) - 150 ग्राम(3/4 कप)
- चीनी - 150 (3/4 कप)
- काजू - 2 टेबल स्पून ( एक काजू के 6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किशमिश - 2 टेबल स्पून (डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4 छील कर (कूट लीजिये)
समोसे के लिये आटा लगाने के लिये
- मैदा - 400 ग्राम (4 कप )
- घी - 100 ग्राम ( आधा कप)
- घी - समोसे तलने के लिये
विधि - How to make Mawa ke Samose
मावा की पिठ्ठी के लिये
किसी भारी तले की कढ़ाई में मावा डाल कर, ब्राउन होने तक भून लीजिये, चीनी पीस कर, काजू, किशमिश, और इलाइची मिला दीजिये, मावा की पिठ्ठी तैयार हो गई.
समोसे के लिये आटा तैयार करना
मैदा को किसी बर्तन में छान लीजिये, घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिलाइये. गुनगुने पानी की सहायता से पूड़ी से थोड़ा सख्त आटा गूथ लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर सैट होने के लिये रख दीजिये.
समोसे बनायें
गुथे आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये, समोसे बनाने के लिये आटा तैयार है. गूथे हुये आटे से थोड़ा सा (एक नीबू के बराबर) आटा निकालिये, गोल कीजिये और चकले पर बेलन की सहायता से पूड़ी जैसा ही लगभग 4 इंच के व्यास में बेलिये, इस पूड़ी को 2 भागों में काट लीजिये. एक भाग को समोसे की तरह मोड़िये, मोड़ को, पानी लगाकर चिपका लिजिये, जो तिकोन बना, उसमें 1 या 1 1/2 चम्मच मावा की पिठ्ठी भर दीजिये, और पीछे के किनारे पर एक फोल्ड बनाइये, अब दोंनो किनारों पर पानी लगा कर चिपका लीजिये. तैयार समोसे को थाली में रखिये, इसी तरह सारे समोसे तैयार कर के थाली में लगा लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में 4-5 समोसे डाल कर, मीडियम आग पर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक समोसे तल लीजिये, प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछा कर समोसे उस पर निकाल कर रखिये. सारे समोसे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
लीजिये मावा के समोसे तैयार है. गरमा गरम समोसे चाय या काफी के साथ परोसिये और खाइये, बचे हुये समोसे एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये. 15 -20 दिन तक जब आपकी इच्छा हो मावा के समोसे (mawa stuffed sweet samosa) कन्टेनर से निकालिये और खाइये.
सुझाव: समोसे के ऊपर चाशनी में पाग सकते हैं, 3 तार की चाशनी बनाइये और तैयार समोसे चाशनी में डुबा कर निकाल कर प्लेट में रखते जाइये, ठंडा होने पर चाशनी अच्छी तरह जम जाने पर समोसे कन्टेनर में भर कर रख लीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 11:
bye
nisha ji UP mein aksar jaadon mein tarah tarah ki gajak milti hai..jaise ki gud ki gajak..lekin jab internet par gajak recipes search karo to sirf til ki ya mungfali ki gazak ki hi recipe milti hai..meharbaani karke agar aap gud ya mave ki gajak ki recipe de dein to bahut achcha hoga..yeh dono gajak main bachpan mein UP ke Aligarh shehar mein khati thi..abhi mein kolkata mein hoon aur wo sab banane ka bohot man karta hai..dhanyawaad
निशा: संदीप मेरी कोई बुक नहीं है, मेरा सारी रैसिपी नैट पर ही हैं.