Home | मिठाई | Mawa Anarase Recipe - मावा अनरसे

Mawa Anarase Recipe - मावा अनरसे

image Mawa Anarase Recipe - मावा अनरसे

आप अब होली के अवसर पर विशेष पकवान बनाने की तैयारी कर रहे होंगे, इसी श्रंखला में पेश है मावा अनरसे.

मावा अनरसे (Mawa Anarase)  साधारण अनरसे की अपेक्षा मावा के अनरसे अधिक स्वादिष्ट और मुलायम होते हैं.  Mawa AnaraseReceipe , Mava Anarase, Mawa Inarase, Khoya Anarase Recipe Receipe.

आवश्यक सामग्री

  • चावल छोटी किस्म के - 200 ग्राम (2 कटोरी)
  • मावा - 125 ग्राम
  • चीनी - 100 ग्राम
  • दूध - 1 टेबल स्पून
  • घी - तलने के लिये

विधि

चावलों को साफ कीजिये, धोकर 24 घंटे के लिये भिगो दीजिये.

चावलों को पानी से निकालिये, धोइये और साफ कपड़े पर 2 घंटे के लिये छाया में फैला कर सुखा दीजिये.

इन चावलों को मिक्सी से थोड़ा मोटा पीस लीजिये.

मावा को कद्दूकस करके, चूरा कर लीजिये.

चीनी को पीस लीजिये.

एक बर्तन में चावल का आटा, मावा और चीनी मिला लीजिय, दूध डालकर कड़ा आटा गूथ कर, 24 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये.  चावल के आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये, हथेली पर रख कर चपटा कीजिये. और गरम तेल में डालिये, कलछी से गरम घी अनरसे के ऊपर उछालिये, हल्का ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखिये.  एक बार में 2-3 अनरसे डाल कर तल सकती है.

सारे अनरसे इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिये.  गरम गरम अनरसे खाइये, ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये.  8 - 10 दिन तक कभी निकालिये और खाइये.    

Add to: Add to your del.icio.us del.icio.us |

आपके कमेन्ट्स (2 मिले):

खु़शबू on 16 March, 2008 09:03:52
avatar
धन्यवाद इस बेहतरीन विधि के लिये। आपनें एक बार फिर बचपन की यादें ताज़ा कर दीं।
chandni kesharwani on 23 September, 2008 10:36:34
avatar
thans that was very nice recipe.

आपका क्या कहना है? comment

चित्र में दिखा कोड टायप करें

Join Indian Cooking Forum
इस रेसिपी की चिप्पियां
अपनी रेटिंग दीजिये
5.00