Malpua Recipe मालपुआ

मालपुआ (Malpua) उत्तर भारत में बनाये जाते हैं. ये बहुत ही स्वादिष्ट होते है. बनाने का तरीका बहुत आसान है.
मालपुआ के साथ रबड़ी या खीर के साथ भी खाते है. राजस्थान में मालपुआ में मावा मिलाकर (Mawa Malpua) भी बनाते हैं. आईये हम आज मालपुआ (Malpua) बनायें
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Malpua
- गेहूं का आटा — 200 ग्राम (2 कप)
- ताजा दही -- 100 ग्राम ( आधा कप)
- चीनी — 75 ग्राम (1/3 कप)
- देशी घी - तलने के लिये
विधि - How to make Malpua
दही और चीनी को मिला कर फैंट लें ( चीनी पूरी तरह दही में घुल जानी चाहिये ).
आटे को एक बड़े प्याले में निकाल लें और दही चीनी के घोल को डाल कर मिलायें, आटे में गुठली नहीं पड़नी चाहिये.
पानी आटे के मिश्रण में धीरे धीरे डाल कर मिलाना है़ और मिश्रण को 10- 12 मिनिट तक फैंटना है. यह मिश्रण जलेबी के घोल जैसा चिकना घोल बन जायेगा.
चौड़े तले की कढ़ाई जो कम गहरी हो, में घी डाल कर गरम कीजिये. अब चमचे में घोल भर कर कढ़ाई में गोल गोल फैला कर डालिये. धीमी और मीडियम आग पर माल पुये सेकिये. हल्के गुलाबी होने पर निकाल कर प्लेट मे रखिये. आप एक बार में एक मालपूआ ही सेक सकेंगे. इस घोल में करीब 15 - 16 माल पुये बन जायेंगे. सारे मालपूये इसी तरह तैयार कर लीजिये.
मालपूये (Malpua) तैयार है. इन्हैं गरमा गरम या ठंडे कैसे भी खीर या हरी धनिये की चटनी, टमाटर की चटनी या खट्टा नीबू के अचार के साथ खाइये बहुत अच्छे है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 23:
Thanks for posting this.
I have seen 'mal pua' in shops- dipped in sugar syrup!!!
meri request peraapne ye recepie upload kari.thanks a lot.
happy navratri to you and your family.i have one request,rabri ke malpua ki reciepe bataiye please.
your website came in very handy thruout this festival season.i made many things with your reciepes.thanks a million :)
निशा: प्रिया, मालपुआ बनाने के लिये दही डालना आवश्यक नहीं है, आप आटे को दूध में घोलकर मालपूआ बना लीजिये.
निशा, अनुषा, मिश्रण में चीनी की मात्रा ज्यादा होने से ये हो सकता हैं, अगर माल पुये फैल रहे हों तो मिश्रण में थोड़ा आटा और मिला दीजिये.
maine aapke kul 13 reciepe try kiye aur wah puri achi terah se ban gaye muzhe pizza banana sikhna aur wo bhi without oven please YEH MUZHE SIKHA DIJIYE
निशा: अवश्य कीजिये
Kya Malpua Maida mein be bana sakte hein?
निशा: प्रत्येक रैसिपी का अपना अलग स्वाद होता है.
please write Mawa malpua recipe.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद
jaldi jawab dena.
निशा: नेहा, बाटर में चीनी डालेंगे तब चाशनी नहीं बनानी और चाशनी वाले मालपुआ के लिये बाटर में चीनी नहीं डालेंगे. मावा मालपुआ जो हमने चाशनी में डालकर बनाये हैं आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
ill try it
Thank you
7206653584
and help me in my profetion.
i like to join u r team if possible so that i can improve my knowledge abt recipe.....
thank you once again nishaji.........
my email id pramodchef.merino@gmail.com
निशा: शैला, मैं कोशिश करूंगी.