लौकी का हलवा - Lauki ka halwa | Doodhi Halwa Recipe

लौकी की आप सब्जी, कोफ्ते या गुलाब लच्छा तो बनाते ही रहे होंगे. आईये आज लौकी का हलवा (lauki ka halawa) बनायें.
आवश्यक सामान Ingredients for lauki ka halwa
- लौकी - 1कि.ग्रा.
- चीनी-300 ग्रा. (1 1/2 क)
- मावा - 200 गा. ( 1 कप)
- देशी घी- 50 ग्रा (2 टेबल स्पून)
- काजू - 25 -30 (एक काजू के 4 टुकड़े करते हुए काट लीजिये)
- किशमिश- 25 -30 ग्रा. (डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
- पिस्ते - 10 - 12 (पतले पतले लम्बे काट लीजिये)
- इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
बनाने की विधि - How to make lauki ka halwa
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. लौकी को चारो तरफ से कद्दूकस करना है और बीज बाला हिस्सा छोड़ देना है. आप इसे फूड प्रोसेसर में भी कद्दूकस कर सकते हैं.
कद्दूकस की हुई लौकी को कढ़ाई में डालिये, गैस पर रखिये और थोड़ा सा पका लीजिये, चीनी मिला कर और पकने दीजिये. कढ़ाही में पक रही लौकी को 2-3 मिनिट में चलाते रहिये. उबाल आने तक आप देखेंगे कि लौकी में काफी पानी की मात्रा दिख रही है, अब लौकी तेज गैस पर खुले में पकायेंगे और हर 5 मिनिट बाद चलाते रहैं और पानी के खतम होने तक उसे पकने दें.

जब लौकी का पानी भाप बन कर उड़ जाय तो इसमें घी डाल कर 6 या 7 मिनिट तक भूने. इसके बाद इसमें मावा, काजू और किशमिश डाल दीजिये और हलवे को चलाते रहें , 5-6 मिनिट में हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. गैस बन्द कर दीजिये. इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
लौकी के हलवा को प्याले में निकालिये, काटे हुये काजू ऊपर से डाल कर सजा दीजिये, लौकी का हलवा (Doodhi Ka Halwa) तैयार है. गरमा गरम लौकी का हलवा परोसिये और खाइये. लौकी के हलवा को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.
Leave a comment
(Will not be shown)
(Optional)








Comment(s): 36:
I was wondering if you can have lauki during fasting? please confirm
निशा : श्रीलक्ष्मी,, पहले लकी को दूध में पकने दीजिये,थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, जब दूध का सारा पानी जल कर खतम हो जाय, तब घी, चीनी और मेवे डाल कर चलाते हुये हलवे को पकाइये
निशा: आप मावा की जगह क्न्डैन्स्ड मिल्क प्रयोग करसकती हैं, दूध को का मावा बनाकर भी डाल सकती हैं.
निशा: लता, पहले दूध उबाल कर गाड़ा करके मिलाइये, दूध मिलाने के बाद उसे उबाल आने तक चमचे से लगातार चलाते रहें.
I am waiting your answer.
निशा: जिग्नेश, आप विविध कालम में जाकर देखिये वहां नवरात्रि स्पेशल में आपको नमकीन और मीठी दोनों तरह की रैसिपी मिल जायेंगी.
mene lauki ka halwa banaya ...swadist tha par uska colour achha wala green nahi tha ...ise green kese karun ..??
निशा: सिमरन, मैं ये रैसिपी लिखूंगी.
निशा: अल्का, जी हां किया जा सकता है.
plz zra yeh batay ki agar littay ko fry kar lay to kya wo andar say pak jaygay
hum ap ki site rozy dekhty hain plz naye recsipies add kijia
Please provide the recipe for Bread ka halwa...
निशा: रचना, घर का ताजा खाना खाइये, हरी सब्जिया, रोटी परांठा, दाल चावल, दही, दूध, फल ये तो आपके खाने में हैं ही. घर में आप जो भी ताजा बनाती हैं खाइये. बाहर का खाना बिलकुल नहीं. काफी चाय भी नहीं. आप जितना हैल्दी खायेंगी, आप और बच्चा उतने ही हैल्दी होंगे.
Nishaji please mujhe lauki ka pedtha kaise banate hai bataye, lauki ka halwa ghar par banane ke baad to ab pedtha bhi bahar ka khane ka dil nahi kar raha. apki vajah se mae ab ghar par hi mithai banati hu aur apni family ko healthy khana likha rahi hu
निशा: गुरप्रीत, सुझाव के लिये धन्यवाद.
निशा: पूजा, लौकी को चीनी के साथ थोड़ा कम पकाइये, हलवा नरम बनेगा.
निशा: पारुल, लौकी में घी डालकर भूनिये, और अब कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाकर चमचे से चलाते हुये पकाइये.
निशा: अनीता, लौकी की बर्फी पहले से दी गई है आप सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं, लौकी पाक मीन्स लौकी बर्फी या आप कुछ अलग कह रही हैं.
निशा: पिंकी, लौकी का हलवा तो एक दम मीठा और स्वादिष्ट बनता है, हो सकता है आपको लौकी के जूस का स्वाद कढ़वा लग रहा हो, आप लौकी को कद्दू कस करके उसका जूस निकाल दीजिये, आपकी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेगी.
निशा: पिंकी, जी हलवा का स्वाद अच्छा नहीं होगा.
निशा: सुरेखा, लौकी को पीसना नहीं हैं कद्दूकस करना है.